देश प्रदेश

श्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 12981 करोड़ रुपये की लागत वाली 572 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

नई दिल्ली I केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर प्रदेश के कौशांबी, अयोध्या और बस्ती में 12981 करोड़ रुपये की लागत वाली 572 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।   .  श्री गडकरी ने कौशांबी में 2659 करोड़ रुपये की लागत वाली 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने अयोध्या में 8,698 करोड़ रुपये की लागत वाली 6 एनएच परियोजनाओं की आधारशिला रखी और बस्ती में मंत्री महोदय ने 1,624 करोड़ रुपये की लागत वाली 3 एनएच परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बन जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या रिंग रोड बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी। भगवान श्री राम वन गमन मार्ग के निर्माण...

Read More
देश प्रदेश

खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री ने किया बून्दी में नवीन रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

जयपुर,6 जनवरी। खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने गुरूवार को एन एच148डी पर बूंदी-नैनवां के मध्य नवीन रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री श्री चांदना ने नई रोडवेज बस की पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले बस चालक का साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री चांदना ने कहा कि इस मार्ग पर रोडवेज बस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी ।अब यह बस सेवा शुरू हो गई है जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

Read More
देश प्रदेश

देश के 10 प्रांतों में दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग मापन शिविर आयोजित

जयपुर, 6 जनवरी 2021: नारायण सेवा संस्थान द्वारा दीन-दुःखी दिव्यांगों के कल्याणार्थ 10 प्रांतों में निःशुल्क कृत्रिम अंग, ऑपरेशन चयन एवं केलीपर्स मापन शिविर आयोजित किए जा रहे है। नव वर्ष के अवसर पर समाज के दिव्यांगता ग्रस्त बन्धुओं को लाभ पहुंचाने के लिए उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र में 9 जनवरी को, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, जम्मु व कश्मीर में 16 जनवरी को तथा गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तरप्रदेश में 23 जनवरी को व आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश में 30 जनवरी को भव्य शिविर अनुभवी डॉक्टर्स टीम के माध्यम से रखा गया है। जिसका लाभ सभी दिव्यांग भाई-बहन ले पाएगें। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हमारा प्रण है कि भारत में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग मापन शिविर का आयोजन हो। नारायण सेवा संस्थान ने लगभग 4,26,850 से अधिक सफल ऑपरेशन करने के साथ ...

Read More
देश प्रदेश

प्रमुख शासन सचिव ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में अधिकारियों के साथ ली अहम बैठक आगामी एक से डेढ़ माह पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के दिए निर्देश

जयपुर, 6 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए गुरुवार को विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख शासन सचिव ने स्वास्थ्य भवन में सम्बंधित सभी अधिकारियों को आगामी एक से डेढ़ माह पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कोरोना के उपचार में काम आने वाली दवा, टेस्टिंग किट्स, ऑक्सीजन प्लांट्स, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 332 चयनित चिकित्सा संस्थानों में एचडीयू बेड की उपलब्धता, कोविड वैक्सीनेशन सहित कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री गालरिया ने कोरोना में काम आने वाली फाइव ड्रग मेडिसिन किट, एन 95 मास्क, रेमडिसिविर इंजेक्शन तथा अन्य जीवन रक्षक दवाओं का एक से डेढ़ महीने तक का स्टॉक रखने की निर्देश दिए...

Read More
देश प्रदेश

पेंशन का भुगतान पे-मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ

जयपुर, 6 जनवरी। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर दिसम्बर, 2021 से पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान पे-मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया है। पेंशन एवं पेंशनर्स वैलफेयर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पेंशनर्स की सुविधा के लिए विभाग द्वारा एक वेबसाइट pension.raj.nic.in शुरु की गयी है। इस वेबसाइट में पेंशनर पेंशनर सर्विसेज में क्लिक कर लॉग इन कर सकता है जिसमें पेंशनर द्वारा प्रथम बॉक्स में अपना पीपीओ नम्बर तथा द्वितीय बॉक्स में अपने बैंक एकाउंट के अन्तिम चार डिजिट डालने के बाद लॉग-इन किया जा सकता है। इसके द्वारा पेंशनर अपनी चालू माह की पेंशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 का सम्पूर्ण पेंशन विवरण भी देखकर डाउनलोड कर सकते है।

Read More
देश प्रदेश

श्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा प्रक्रिया में ऐसी लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है और इसकी जवाबदारी तय की जायेगी”

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे के समय आज हुई सुरक्षा चूक के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अपने ट्वीट में गृहमंत्री ने कहा है, “गृह मंत्रालय ने पंजाब में आज हुई सुरक्षा चूक की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा प्रक्रिया में ऐसी लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है और इसकी जवाबदारी तय की जायेगी।” ...

Read More
देश प्रदेश

अमरिंदर ने की पंजाब मे राष्ट्रपति शासन की मांग

फिरोजपुर । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के काफिले में सुरक्षा चूक के बाद पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। अमरिंदर में कहा कि चरणजीत सिंह  के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है । वही पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखर ने ट्वीट कर कहा है कि जो भी हुआ वह पंजाबियत के खिलाफ है । प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जहां चूक हुई वहां से 10 किलोमीटर दूर है पाकिस्तान | पंजाब में हुसैनीवाला के पास सड़क जाम में प्रधानमंत्री का काफिला फंस गया था। इसके बाद वह रैली को संबोधित किए बिना लोट गए थे।

Read More
देश प्रदेश

निर्वाचन विभाग ने किया प्रदेश की 200 निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 14 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने जुड़वाए अपने नाम राज्य में मतदाताओं की संख्या हुई 5 करोड़ 9 लाख 43 हजार 21 जयपुर, 5 जनवरी। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को राज्य के सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 14 लाख 22 हजार 968 मतदाताओं ने नाम जोड़े गए। इनमें 7 लाख 20 हजार 223 पुरुष और 7 लाख 2 हजार 745 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि अन्तिम प्रकाशन की तिथि तक राज्य में कुल 5 करोड़ 9 लाख 43 हजार 21 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2 करोड़ 65 लाख 32 हजार 787 पुरूष एवं 2

Read More
देश प्रदेश

संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2021,मास्टर प्रश्न पत्र तथा प्रारम्भिक उत्तर कुंजी जारी,6 से 8 जनवरी तक ऑनलाईन आपत्ति करवा सकते हैं दर्ज

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट  www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। परीक्षार्थी प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी प्रश्न अथवा उनके उत्तर के संबंध में अपनी आपत्ति निर्धारित शुल्क के साथ 6 जनवरी 00ः01 बजे (मध्य रात्रि द्धसे 8 जनवरी 2022 को 23.59 बजे (रात्रि मध्य) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं।   बोर्र्ड सचिव ने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न-पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें । इसके लिए परीक्षार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी sso आई डी के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट -वे या ई-मित्र कियोस्क पर...

Read More
देश प्रदेश

नाथद्वारा में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

नाथद्वारा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कहा कि हम सभी मिलकर क्षेत्र को और नाथद्वारा को नया आधुनिक नाथद्वारा बनायेंगे और इसे एक नये स्वरूप में लायेंगे जो आने वाले समय और तकनीक के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि यहां क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे इसके लिये सभी को मिलकर प्रयास करके एक आधुनिक नाथद्वारा बनाने में अपनी भागीदारी को निभायें। डॉ. जोशी मंगलवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा में नाथूवास में गौशाला के समीप निलीगोंति राजीव की स्मृति में राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के नवीन भवन के शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र में निवेश बढाने, कृषि, पशुपालन में व, सहकारिता, में आमदनी बढाने डेयरी से लाभान्वित करने नाथद्वारा वैष्णवों की पुरानी धार्मिक व प्रधान पीठ होने से यहां मिलकर आधुनिक शहर बनाने के लिये कहा और...

Read More
देश प्रदेश

कोल संकट के दौरान घट कर रह गई 3465 मेगावाट विद्युत उत्पादन,क्षमता आज बढ़कर हुई 7330 मेगावाट-एसीएस एनर्जी 

जयपुर, 4 जनवरी। अतिरिक्त मुख्य सचिव विभाग के डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में आज कोयला आधारित तापीय विद्युतगृहों से 7330 मेगावाट विद्युत उत्पादन होने लगा है जबकि कोयला संकट के दौरान बिजली उत्पादन स्तर कम होकर 3465 मेगावाट तक आ गया था। उन्होंने कहा कि इस समय तकनीकी कारण से केवल छबड़ा की एक इकार्अ में 250 मेगावाट का बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। एसीएस ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल मंगलवार को विद्युत भवन में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने देशव्यापी कोल संकट के दौरान प्रदेश में विद्युत की आपूर्ति बनाये रखने और कोयला व तकनीकी कारणों से बंद इकाइयों में योजनावद्ध तरीके से विद्युत उत्पादन शुरु करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से लेकर केन्द्र व राज्य सरकार और उत्पादन निगम सहित समग्र प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने उत्पादन...

Read More
देश प्रदेश

आकाशवाणी की राजस्थानी वेबसाइट का राज्यपाल ने किया लोकार्पण

जयपुर, 4 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आकाशवाणी समाचार, जयपुर की राजस्थानी वेबसाइट का मंगलवार को यहां राजभवन में कंप्यूटर का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रादेशिक भाषा और संस्कृति के संदर्भ में राजस्थान के निवासियों के लिए ऑनलाइन यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई दी। आकाशवाणी समाचार जयपुर के उप महानिदेशक श्री मयंक कुमार ने बताया कि राजस्थानी में समाचार की यह पहली वेबसाइट है। राजस्थान में प्रमुख समाचारों को राजस्थानी में प्रसारण के साथ वेबसाइट पर भी देने की इससे पहल हुई है। इस दौरान आकाशवाणी जयपुर के उप निदेशक (समाचार) श्री रामखिलाड़ी मीणा, संवाददाता श्री जितेंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ समाचार वाचक श्रीमती शीला चावला और राजस्थानी समाचार वाचक श्री सुदर्शन नाहर उपस्थित रहे।

Read More
देश प्रदेश

आकोला का मत्स्या तालाब पिकनिक स्पॉट बन सकता है ‌

(नवरतन जैन ) । चित्तौड़गढ़ जिले का आकोला अब कोई छोटा गांव नही रहा है बल्कि आबादी के तेजी से बढ़ने से यह एक बडे कस्बे का रुप ले चुका है। हाल ही के सालों में आकोला का व्यापारिक दृष्टि से भी काफी विस्तार हुआ है । इसको देखते हुए यहां मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस होने लगी है। इसके लिए कस्बे में बेडच नदी के दुसरे छोर पर स्थित मत्स्या तालाब पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस संबंध में ग्राम पंचायत को पहल करनी चाहिए। यह तालाब कस्बे के पास ही है और चारों ओर से यहां पहुंचा जा सकता है। विशाल क्षैत्र में फैले इस तालाब का नजारा देखते ही बनता है ‌और जब यह तालाब पानी से पुरा भरा होता है तो इसका खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। दशकों पुराना यह तालाब अतीत में कस्बे के लिए बहुत ही उपयोगी रहा है और आज भी है। सैकड़ो मवेशी चारे पानी की जुगाड में तालाब पेटे में ...

Read More
देश प्रदेश

नई गाइडलाइन जारी: विवाह समारोह में केवल 100 व्यक्ति होंगे अनुमत, जयपुर में कक्षा 1 से 8 तक स्कूलाें में नियमित शिक्षण गतिविधियां 9 जनवरी तक रहेंगी बंद

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की रोकथाम एवं बचाव को लेकर धर्मगुरूओं, राजनीतिक दलों, तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया गया। संवाद के बाद संक्रमण की रोकथाम के लिए गृह विभाग ने अतिरिक्त सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके महत्वपूर्ण बिन्दु इस प्रकार हैं ः- वैक्सीनेशन की अनिवार्यताः- 1-विशेषज्ञों की राय के अनुसार जिन्होेंने कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है, उनमें कोरोना के नये वैरिएंट (ओमिक्रॉन) से संक्रमित होने पर हॉस्पिटलाइजेशन (ऑक्सीजन एवं आईसीयू) की आवश्यकता कम देखी जा रही है, इसलिए उनका अनिवार्य परामर्श है कि वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाई जाए एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। 2-भेद्य व्यक्तियों जैसे (65 वर्ष और उसस...

Read More
देश प्रदेश

शिक्षकों ने एनपीएस के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

बांसवाड़ा । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला बांसवाड़ा के जिला अध्यक्ष वालजी भाई अड़ और महामंत्री श्री मणिलाल यादव व प्रदेश संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार पारगी के अगुवाई में जिला स्तर और विभिन्न ब्लॉक कार्यकारणी के साथियों की उपस्थिति में कैंडल मार्च निकाला कर एनपीएस का विरोध कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की गई । उक्त जानकारी प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देश बंधु ने दी ।

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त जारी की

http://www.fatehnagarnews.com नई दिल्ली । जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता और संकल्प के अनुरूप, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी की। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि अंतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया। इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एफपीओ से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कृषि मंत्री एवं किसान इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। उत्तराखंड के एफपीओ के साथ बातचीत करते हुए, प्रध

Read More
देश प्रदेश

इन्दिरा रसोई – गरीबों एवं जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन के लिए बढ़ाया प्रति थाली 5 रूपए अनुदान

जयपुर, 1 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना के तहत प्रति थाली अनुदान की राशि 12 रूपए से बढ़ाकर 17 रूपए करने का मानवीय निर्णय किया है। नववर्ष पर श्री गहलोत के इस निर्णय से खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों के दृष्टिगत इन्दिरा रसोई के संचालन में सुगमता होगी और जरूरतमंद लोगों को निरन्तर गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में संचालित 358 इन्दिरा रसोइयों को 5 रूपए प्रति थाली अतिरिक्त अनुदान मिलेगा। राज्य सरकार इस पर प्रतिवर्ष 27.63 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय व्यय भार वहन करेगी। लाभार्थी से पूर्ववत् 8 रूपये प्रति थाली लिये जाते रहेंगे।   उल्लेखनीय है कि इन्दिरा रसोई का संचालन प्रदेश में 300 से अधिक सेवाभावी/एनजीओ द्वारा ‘ना हानि-ना ला...

Read More
देश प्रदेश

कोरोना प्रसार को रोकने के लिए गाइडलाइन का कराया जाएगा सख्ती से पालन- प्रभारी सचिव श्री सुधांश पंत

 सैम्पलिंग, जागरूकता, दवाइयां और अन्य चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देशजयपुर, 1 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियान्ति्रकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जयपुर के जिला प्रभारी सचिव श्री सुधांश पंत ने जयपुर शहर में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, दोनों नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित सभी सम्बन्धित विभागों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर व्यक्ति द्वारा मास्क लगाए जाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, भीड़-भाड़ नहीं होने देने, सेनेटाइजेशन के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के प्रयास करने को कहा।जिला कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकोंकी नियोजन अवधि तीन माह बढ़ाई

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड की वर्तमान स्थिति एवं तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों की नियोजन अवधि तीन माह जनवरी, 2022 से मार्च, 2022 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। श्री गहलोत की इस मंजूरी से कोविड-19 की तीसरी लहर की रोकथाम, संक्रमण के प्रसार को सीमित करने तथा प्रदेश में डोर-टू-डोर सर्वे एवं दवाई वितरण के कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों के मानदेय का भुगतान केंद्र के 15वें वित्त आयोग की भांति राज्य वित्त आयोग के तहत पंचायती राज संस्थाओं या स्थानीय निकाय संस्थाओं को मिलने वाले अनुदान से करने की मंजूरी भी प्रदान की है।  ---- ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया   

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री @मनोजसिन्हा_जी, मंत्री श्री @डॉ .जितेंद्रसिंह जी, @नित्यानंदरायबीजेपी जी से बात की और स्थिति का जायजा लिया’। ...

Read More