राजसमन्द । राजसमंद विधायक दीप्ति महेश्वरी पॉजिटिव आई है इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए दी तथा कहा कि "मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रही हूँ। मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें।
Read MoreCategory: देश प्रदेश
बाड़मेर में सौ बेड का कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल एवं सभी सीएचसी पर अतिरिक्त बेड रिर्जव रखने के दिये निर्देश शत प्रतिशत डबल डोज वेक्सिनेशन की बनेगी प्रभावी रणनीति जयपुर। श्रम विभाग एवं बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री बिश्नोई ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की त्वरित गति के मध्यनजर सभी आवश्यक चिकित्सा प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाए। उन्होंने जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज से संलग्न चिकित्सालय के अलावा 100 बेड का डेडीकेटेड हॉस्पिटल भी पृथक से तैयार रखने को कहा। साथ ही सभी ब्लॉक मुख्यालयो पर स्थान चिनिहत करके रखने को कहा। प्रभारी मंत्री ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो, सीएचसी पर कोरोना के लिए ऑक्सी
Read Moreप्रदेशभर में रविवार को वीकेंड कर्फ्यू,नगरीय क्षेत्रों में 12वीं तक के शिक्षण संस्थान तत्काल बंद, नगरीय क्षेत्रों में विवाह एवं अन्य समारोह में 50 व्यक्ति अनुमत होंगे, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति घर पर ही मनाने की अपील
जयपुर, 9 जनवरी। विगत कुछ दिनों से प्रदेश में कोविड के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह विभाग ने रविवार को महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किये। नई गाइड लाइन में 26 नवम्बर एवं 29 दिसम्बर, 2021 तथा 2 जनवरी एवं 5 जनवरी, 2022 को जारी दिशा-निर्देशों को भी समेकित किया गया है। इसके महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं- शैक्षणिक गतिविधियों के सम्बन्ध में कोरोना संक्रमण में निरन्तर वृद्धि के मद्देनजर 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को घर पर रहकर ही अध्ययन करने की सलाह दी गई है। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के सम्बन्ध में निम्न निर्णय लिए गए हैं- 1. राज्य के समस्त नगर निगम/नगर परिषद/नगर पालिका क्षेत्र में कक्षा 12वीं तक की शैक्षणिक (विद्यालय/कोचिंग) गतिविधियां 30 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगी, परन्तु ऑनलाइन अध्ययन जारी रखा जाएगा। कक...
Read Moreप्रधानमंत्री ने साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में घोषित किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर घोषणा की है कि साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में इस वर्ष से 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; "आज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर, मुझे यह साझा करते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों की साहस और न्याय के प्रति उनके संकल्प के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। 'वीर बाल दिवस' उस दिन मनाया जायेगा, जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी एक दीवार में जिंदा चुनवाये जाने के कारण शहीद हुए थे। इन दोनों महान बालकों ने धर्म के नेक सिद्धांतों से विचलित होने की बजाय मृत्यु क...
Read Moreउदयपुर | कोरोना संक्रमण के मध्य नजर राज्य सरकार ने आज नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के अनुसार राज्य के सभी नगर निगम एवं नगरपालिका क्षेत्रों में 12वीं कक्षा तक स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा ।
Read Moreनई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश को पैरामिलेट्री फोर्स की टुकड़ीया मिल गई है। 10 जनवरी को पहले चरण में उत्तर प्रदेश को पैरामिलिट्री फोर्स की 150 कंपनियां मिलेगी। इसमें सीआरपीएफ की 50 बीएसएफ की 30 एसएसबी की 30 सीआईएसएफ की 20 और आईटीबीपी की 20 कंपनियां शामिल है। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिलों को फोर्स का आवंटन किया जा रहा है। 10 जनवरी को पैरा मिलिट्री फोर्स जिलों में एरिया डोमिनेशन के लिए फ्लैग मार्च करेंगे।
Read Moreविकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं’ ’पंचायत समिति सोजत के अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता एपीओ एवं कनिष्ठ अभियंता को किया निलंबित’
जयपुर, 8 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री रमेश चंद मीना के निर्देश पर पाली जिले में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग पंचायत समिति सोजत के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को एनीकट निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं बरतने एवं लापरवाही करने पर एपीओ एवं कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा। पंचायती राज मंत्री शनिवार को पाली जिले की पंचायत समिति सोजत की ग्राम पंचायत बासना में विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने एनीकट निर्माण कार्य की चुनाई में लाई जा रही निम्न गुणवत्ता सामग्री को लेकर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान मौके पर जो एनीकट बनाए जा रहे थे उनके तकमीना एवं कार्य आदेश भी नहीं मिले। ग्रामीण विकास मंत्री ने जब एन...
Read Moreशिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना हो ज्ञान के प्रसार में विश्व में विशिष्ट पहचान बनाए राजस्थान विश्वविद्यालय -राज्यपाल जयपुर, 8 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान विश्वविद्यालय को ज्ञान के प्रसार और शोध-अनुसंधान के नवाचारों में विश्वभर में विशिष्ट पहचान बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, तकनीकी, उद्योग, पूंजी, श्रम और संस्कृति सभी क्षेत्रों में देश कैसे सर्वोच्च स्थान पर पहुंचे, विश्वविद्यालय शिक्षण के अंतर्गत इस पर विचार किया जाना चाहिए। श्री मिश्र राजस्थान विश्वविद्यालय के 31 वें दीक्षान्त समारोह एवं 76 वें स्थापना दिवस पर शनिवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो व्यक्ति को शिक्षित बनाने के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सके। विश्वविद्...
Read Moreउदयपुर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा नेशनल नृत्य महाकुंभ डिजिटल माध्यम से इन्डियन फास्टर झंकार में मोबाइल लिंक से 5 को मिला सुपर प्लैटिनम नृत्य शिरोमणि सम्मान में चयन हुआ। नेशनल कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से नेशनल डांस महाकुंभ तहत भारतीय संस्कृति अभिवृद्धि एवं संरक्षण हेतु इंडियन फास्टर झंकार 2022 का आयोजन के मुख्य अतिथि जितेंद्र चुंडावत विकास अधिकारी मावली एवं विशिष्ट अतिथि आशा नेमानी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मावली के सानिध्य में डिजिटल माध्यम रिजल्ट की घोषणा की गई। सुपर प्लैटिनम नृत्य शिरोमणि सम्मान समारोह में बांसवाड़ा से कालूराम बुनकर, चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा से डॉ. सुधाकर राव पवार, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से मनस्वी उदयपुर से नैवेद्या आमेटा , आस्था शर्मा, आन्शी जारोली, फतहनगर से हिया सोनी आदि ने स्थान ...
Read Moreनई दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और के...
Read Moreजयपुर। कल रात भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में भीषण बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सांसद रंजीता कोली ने कहा कोरोना की इन विषम परिस्थितियों में किसान भाइयों का आर्थिक नुकसान अत्यंत पीड़ादायक है।
Read Moreआमेट । सांसद,भाजपा प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी 8 व 9 जनवरी को राजसमंद जिले के प्रवास पर रहेंगी । प्रवास के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगी। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि 8 जनवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे योग कार्यक्रम, दामोदर स्टेडियम लालबाग नाथद्वारा तथा दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट राजसमंद में होने वाली दिशा बैठक में भाग लेंगे। वहीं दिनांक 9 जनवरी रविवार को प्रातः 9:15 बजे ब्राजसमन्फ में होने वाले पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में, 10 बजे रक्तदान शिविर एवं आँख प्रत्यारोपण कार्यक्रम, कुरज, दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय विद्यालय,देवगढ़ का निरीक्षण व 1बजे मदारिया देवगढ़ में कुंभा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
Read Moreजयपुर। कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। जयपुर,दौसा,अलवर,कोटा,बारां,झालावाड़,झुंझुनू,चूरू, सीकर, नागौर,बीकानेर,जोधपुर,पाली,अजमेर,भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, टोंक,राजसमंद,उदयपुर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़ जिलों और आसपास बदला मौसम का मिजाज,हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर शुरू भी शुरु हुआ।
Read Moreजयपुर। गृह रक्षा विभाग में वर्तमान में स्वयंसेवकों के जयपुर शहर हेतु नामांकन प्रक्रिया चल रही है जिसे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत स्थगित कर दिया गया है जिसकी सूचना समस्त अभ्यर्थियों को एसएमएस या ई-मेल द्वारा भिजवायी जा रही है। कोरोना महामारी के फैलाव के कम होने पर राज्य सरकार द्वारा भविष्य में जारी किये जाने वाली दिशा-निर्देशों के तहत पुनः नामांकन प्रक्रिया को आरम्भ किया जा सकेगा जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस या ई-मेल द्वारा जारी कर दी जावेगी। ...
Read Moreकेंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा-निर्देशों में संशोधन किया,सभी यात्री 7 दिनों के लिए घर में पृथकवास में रहेंगे और भारत में आगमन के 8वें दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराएंगे
नई दिल्ली। संशोधित दिशा-निर्देश 11 जनवरी 2022 (00.01 बजे आईएसटी) से प्रभावी होंगे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड -19 वायरस की बदलती प्रकृति और सार्स-कोव-2 के चिंताजनक वेरिएंट (वीओसी) यानी ओमिक्रॉन वेरिएंट के उभार को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा-निर्देशों में 6 जनवरी 2022 को संशोधन किया है और दुनिया भर में इसके मामले में बढ़ोतरी की सूचना दी है। ये नए दिशा-निर्देश 11 जनवरी 2022 (00.01 बजे आईएसटी) से प्रभावी होंगे। इन्हें अंतिम बार 30 नवंबर 2021 को अपडेट किया गया था। संशोधित दिशा-निर्देश को स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाला गया है और इन्हें यहां देखा जा सकता है- https://www.mohfw.gov.in/pdf/RevisedGuidelinesforInternationalArrivalsdated7th January2022.pdf पिछले दिशा-निर्देशों (30 नवंबर 2021 की) की ...
Read Moreराज्य राजमार्गो को फास्टैग से जोड़ने पर जोर- श्री भजनलाल जाटव ने RSRDC चेयरमैन का पदभार संभाला
जयपुर, 7 जनवरी। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने शुक्रवार को आरएसआरडीसी के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री जाटव ने झालाना स्थित आरएसआरडीसी परिसर का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने वहां किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक भी ली। राज्य की टोल नीति में नवाचार लाने के उद्देश्य से श्री जाटव ने स्टेट हाईवे को भी फास्टैग से जोड़ने का सुझाव अधिकारियों को दिया एवं तीन से चार प्रमुख राज्य राजमार्गो पर फास्टैग सुविधा को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चलाने हेतू निर्देश दिए। श्री जाटव ने कहा कि इस सुविधा से सामान्य जन के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। श्री जाटव ने कहा कि राजस्थान के इंफ्रा स्ट्रक्चर को विकसित करने और राज्य को विकास की अग्रणी श्रेणी में लाने हेतु पहली प्राथमिकता सड़क एवं भवन की क्वालिटी होगी। हमारी कोशिश रहेगी कि केन्द्र सरकार की मुंबई कॉरिडोर ...
Read Moreराजस्थान विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत वर्चुअल समारोह शनिवार को, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र करेंगे अध्यक्षता
जयपुर, 7 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्थान विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह कोविड प्रोटोकॉल के कारण वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। प्रातः 11.30 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में कुलाधिपति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं पीएचडी धारकों को ऑनलाइन दीक्षा प्रदान की जाएगी।
Read Moreनई दिल्ली। आज संसद परिसर में गांधी जी की मूर्ति के पास सांसद रंजीता कोली एवं साथी सांसदों ने पंजाब सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस से सार्वजनिक तौर पर देश से माफी मांगने की मांग की। सांसदो ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थी।
Read Moreनई दिल्ली । बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक को अति चिंतनीय बताया है | मायावती ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभी हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है वह अति-चिन्तनीय। इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जाँच जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृति न हो। पंजाब आदि राज्यों में होने वालेे विधानसभा आमचुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं, जबकि घटना के सम्बंध में राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप निष्पक्ष जाँच होने देना ही उचित है।
Read Moreजल जीवन मिशन के तहत राजस्थान के लिए 6,872 करोड़ रुपए लागत की पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मंजूरी
इन योजनाओं से 3,213 गांवों में 6.56 लाख परिवार लाभान्वित होंगे नई दिल्ली। राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की 5 जनवरी, 2022 को आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान के लिए 6,872.28 करोड़ रुपये लागत की पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन योजनाओं से 27 जिलों में स्थित 3,213 गांवों में 6.56 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इन योजनाओं में से 5 बहु ग्राम प्रमुख परियोजनाएं और शेष एकल ग्राम योजनाएं हैं। हर ग्रामीण परिवार को पीने का स्वच्छ पानी सुनिश्चित करने और महिलाओं और लड़कियों को दूर से पीने का पानी लाने के कष्ट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को मूर्त रूप देने के लिए जल जीवन मिशन ने वर्ष 2021-22 में राजस्थान को 2,345.08 करोड़ रुपए की केंद्रीय अनुदान सहायता जारी की है। इस वर्ष केंद्रीय जलशक्त...
Read More