देश प्रदेश

लता मंगेशकर को लेकर अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील

मुम्बई । पिछले दिनों प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी जहां इस वक्त वे आईसीयू में भर्ती है । सूत्रों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार बताया गया है । सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है ।

Read More
देश प्रदेश

राज्य मंत्रि परिषद की बैठक में 12 साल से अधिक आपू के बच्चों के वैक्सीनेशन पर जोर

जयपुर, 19 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कोविड के बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड प्रोटोकॉल की प्रभावी पालना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण पर बल दिया गया। बैठक में बताया गया कि विगत कुछ सप्ताह से पॉजिटिविटी दर लगातार बढ़ रही है। मात्र एक सप्ताह में यह दर 7.61 प्रतिशत से बढ़कर 15.52 प्रतिशत तक अर्थात् दोगुनी हो चुकी है। संक्रमण की इस गति को रोकने के लिए जरूरी है कि आमजन के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल की निरंतर पालना की जाए। साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए फोकस्ड  सैम्पलिंग की जाए। जिन लोगों में सर्दी, खांसी, जुकाम के लक्षण हैं, उनकी प्राथमिकता से जांच की जाए। यह भी बताया गया कि इस वायरस से छोटी आयु के बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। देश की भावी पीढ़ी का जीवन सुर

Read More
देश प्रदेश

मेरे लिए राष्ट्र पहले है : अपर्णा यादव

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू अपर्णा यादव ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री  जी के द्वारा राष्ट्र हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं से मैं बहुत प्रभावित हूँ और मेरे लिए भी राष्ट्र सर्व प्रथम है, अपने इसी उद्देशय की पूर्ति के लिए आज मैंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है ।

Read More
देश प्रदेश

अपर्णा यादव ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के संरक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने आज दिल्ली में पार्टी के सीनियर लीडरों की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया ।

Read More
देश प्रदेश

अब छोटे गांव -मजरों को सड़कों से जोड़ने का काम होगा  – सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री

 मुख्यमंत्री बजट घोषणा अंतर्गत देवजी का थाना से पेच की बावडी तक 20 करोड़ रूपए की लागत से सड़क का शिलान्यास जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने कहा  कि गत 3 वर्ष में राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है वहीं बूंदी जिले के हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र भी विकास की नई कहानी लिख रहा है। अब प्राथमिकता से छोटे गांव मजरों को सड़कों से जोड़ने का काम होगा। श्री चांदना सोमवार को मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत बूंदी जिले के हिण्डोली क्षेत्र के देवजी का थाना गांव में देवजी का थाना से पेच की बावडी तक 20 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली सड़क के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि बीते तीन सालों में हिण्डोली-नैनवां में हर क्षेत्र विकास की नई योजनाएं और परियोजनाएं स्वीकृत करवाकर उनको मूर्त रूप देने का कार्य किया जा रहा है। यह क्षेत्र पिछले 25 सालों में विका

Read More
देश प्रदेश

पंजाब में अब 20 फरवरी को होगा मतदान

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने आज अहम फैसला लेते हुए पंजाब में मतदान की तारीख को बदलते हुए 20 फरवरी निर्धारित की है । दरअसल रविदास जयंती के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एवं भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मतदान की तारीख  को बदलने का चुनाव आयोग से आग्रह किया था । चुनाव आयोग ने अब 14 फरवरी के स्थान पर मतदान की तारीख 20 फरवरी नियत की है ।

Read More
देश प्रदेश

नृत्य की भारतीय दृष्टि को सुदूर देशों तक पहुंचाने वाले महान नर्तक थे बिरजू महाराज : राज्यपाल

जयपुर, 17 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नृत्य सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के वह ऎसे विरल नर्तक थे जिन्होंने कथक को महानता की नई ऊंचाइयां प्रदान करते नृत्य की भारतीय दृष्टि को सुदूर देशों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उनका निधन नृत्य के एक युग का अवसान है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों एवं देश-विदेश के उनके प्रसंशकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More
देश प्रदेश

ताराचंद मीना होंगे उदयपुर जिला कलेक्टर

जयपुर । देर रात जारी सूची के अनुसार चित्तौड़ जिला कलेक्टर ताराचंद मीना को उदयपुर जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया है  । उदयपुर जिला कलक्टर को आबकारी आयुक्त उदयपुर के पद पर भेजा गया है । प्रदेश में 52 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है ।

Read More
देश प्रदेश

अलवर घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच की मांग

जयपुर। भाजपा प्रदेश द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच समिति ने मूकबधिर नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए परिवार से मिलकर हर संभव न्याय सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही राजस्थान सरकार से अलवर के इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मून्दड़ा, प्रदेश मंत्री पूजा कपिल मिश्रा,जितेन गोठवाल,महन्त बालकनाथ,रामलाल शर्मा,अजयपाल आदि उपस्थित थे।

Read More
देश प्रदेश

डूंगरपुर को अमान परिवर्तन से जोड़ने पर प्रधानमंत्री व रेलमंत्री का जताया आभार

डूंगरपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने डूंगरपुर को अमान परिवर्तन से जोड़ने पर प्रधानमंत्री व रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया है। अमान परिवर्तन होने के बाद डूंगरपुर से अहमदाबाद के बीच डेमू ट्रने का संचालन भी विधिवत शुरू कर दिया गया है। डेमू ट्रेन के संचालन से वागड़ क्षेत्र के लोगों को व्यापार एवं आवागमन में काफी सुविधा रहेगी। ...

Read More
देश प्रदेश

गांव व गरीब के विकास के लिये राज्य सरकार हरसंभव प्रयासरत-जल संसाधन मंत्री

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा और जल संसाधन मंत्री श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने शनिवार को पंचायत समिति लालसोट की ग्राम पंचायत काकरिया के ग्राम कल्याणपुरा में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले एनीकट का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री मालवीय ने कहा कि गांव, गरीब, मजदूर एवं किसान के विकास के लिये राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जल की उपलब्धता जरूरी है। क्षेत्र में एनीकट निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को, किसानों को, पशु पालकों को आर्थिक सहयोग मिलेगा तथा कृषि उत्पादन भी अधिक होगा। उन्होंने कहा कि मोरेल बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर इस बजट में घोषणा करवाने का कार्य करेंगे। समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं चिकित्सा मंत्री की मांग पर ग्राम बाडा के पास नवीन एनिकट का नि...

Read More
देश प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र में ऑफ लाइन शिक्षण बंद करवाने शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने लिखा पत्र

फतहनगर । कोरोना संक्रमण तीव्रता से बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ऑफलाइन शिक्षण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बन्द करवाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री,राजस्थान सरकार जयपुर को पत्र भेजा है । इस पत्र में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमण तेजी के साथ पैर पसार रहा है । ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी ऑफलाइन शिक्षण कार्य बंद करवाया जाना आवश्यक है ।

Read More
देश प्रदेश

गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह आयोजित

प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर नए रूप में शोध और अनुसंधान की जरूरत - राज्यपाल   जयपुर, 15 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आदिवासी जन-जीवन में वनस्पतियों का प्राचीन औषधीय ज्ञान सहज रूप में मौजूद है। उन्होंने इस क्षेत्र में प्रचलित प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर नए रूप में शोध और अनुसंधान किए जाने का आह्वान किया है।   राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के तृतीय दीक्षांत समारोह को राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की दैनिक परम्पराओं में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा वैज्ञानिक ज्ञान रचा-बसा है। इस ज्ञान को भी आधुनिक संदर्भों में प्रासंगिक बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने चाहिए।   कुलाधिपति ने गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय को आदिवासी कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ जनजातीय परम्प

Read More
देश प्रदेश

एक अक्टूबर, 2022 के बाद निर्मित एम 1 वर्ग के वाहनों में दो साइड/दो साइड टॉरसो एयर बैग तथा दो साइड कर्टन/ट्यूब एयर बैग लगाना अनिवार्य करने के लिये अधिसूचना का मसौदा जारी

नई दिल्ली । सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्रालय ने एम 1 वर्ग के वाहनों में ड्राइवर एयरबैग लगाना अनिवार्य कर दिया था। इस वर्ग में वे यात्री वाहन आते हैं, जिनमें ड्राइवर सीट के अलावा आठ से अधिक सीटें नहीं होतीं। ड्राइवर एयरबैग को वाहन चालकों की सुरक्षा के लिये उन सभी वाहनों के लिये अनिवार्य कर दिया गया था, जो वाहन एक जुलाई, 2019 को और उसके बाद निर्मित किये गये। एयरबैग ऐसी प्रणाली है, जो वाहन के डैशबोर्ड पर लगी होती है और दुर्घटना होने की स्थिति में वाहन चालक और गाड़ी के सामने वाले हिस्से के बीच गुब्बारे की तरफ फूलकर वाहन चालक को गंभीर रूप से घायल होने से बचाती है। इसके बाद, मंत्रालय ने एम 1 वर्ग के वाहन के लिये यह अनिवार्य कर दिया कि वाहन चालक सहित आगे बैठने वाली सवारी की सुरक्षा के लिये फ्रंट एयरबैग लगाये जायें। यह आदेश एक जनवरी, 2022 से प्रभावी कर दिया गया। वाहन में बैठे लोगों क

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश की  कानून व्यवस्था फेल : सी.पी. जोशी

चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश की  कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है । अलवर प्रकरण होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार होश में आओ…महिला अत्याचारों पर रोक लगाओ। प्रदेश में आए दिन मातृशक्ति पर हो रहे अत्याचारों की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। राजस्थान की निर्भया इंसाफ मांग रही है ।

Read More
देश प्रदेश

कोरोना :पिछले 24 घंटों में 2,64,202 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली । राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 155.39  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं ।भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 12,72,073 है ।सक्रिय मामलों की दर 3.48 प्रतिशत है ।स्वस्थ होने की वर्तमान दर 95.20 प्रतिशत बीते चौबीस घंटों में 1,09,345 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,48,24,706 है पिछले 24 घंटों में 2,64,202 नए मामले सामने आए अब तक 5,753 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 4.83 प्रतिशत की वृद्धि दैनिक सक्रिय मामलों की दर 14.78 प्रतिशत है साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 11.83 प्रतिशत है अब तक 69.90 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 17,87,457 जांच की गई ।

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

मावली ।  राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला राजस्थान सरकार जयपुर को ऑनलाइन ज्ञापन प्रेषित किया । प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के अनुसार ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण से शीत लहर के भारी प्रकोप चलते प्रदेश के समस्त जिलों के जिला कलेक्टर महोदय द्वारा विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियां बंद करके ऑनलाइन शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ किया जाए और शिक्षा विभाग के शिक्षक कर्मचारियों को 50% कार्यालयों में बुलाया जाए रोटेशन पद्धति के अनुसार जिससे कोरोना संक्रमण से सभी विद्यार्थियों शिक्षक कर्मचारियों को राहत मिल सके इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमचंद मीणा प्रदेश संयुक्त मंत्री मेघराज मीणा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मीणा जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल...

Read More
देश प्रदेश

कोविड-19 संक्रमितों को अब 108 कॉल पर घर बैठे मिलेंगी दवा

जयपुर, 13 जनवरी। कोरोना संक्रमितों के लिये दवाओं को लेकर राहत की खबर। अब मरीजों को दवाईयों के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा, 108 कॉल पर उन्हें घर बैठे तुरंत दवा मिल जायेगी। जयपुर शहर में इस संबंध में जयपुर प्रथम के क्षेत्र में 25 बाईक एम्बुलेंस थाना क्षेत्र वाईज लगाई गयी हैं। मरीजों को, विशेषकर कोविड पॉजिटिव मरीजों को 108 नम्बर पर कॉल करने पर दवाईयां बाईक एवं एम्बूलेंस के माध्यम से उनके घर पर उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे आईसोलेशन मरीजों को समय पर दवाई उपलब्ध हो सकेंगी।...

Read More
देश प्रदेश

चारित्रप्रभा जी के देवलोक गमन पर गुणगान सभा आयोजित

उदयपुर । उप प्रवर्तिनी महासतीजी श्री चारित्रप्रभा जी म सा के संथारे सहित देवलोक गमन पर आयोजित जुम मिंटीग गुणगान सभा मे गुजरात महिला अध्यक्षा सीमाजी नाहर ने बताया कि पुज्या महासतीजी म साज्ञान, साधना , सद्वगुणो व सिद्वियों के भंडार थे । पुज्या महासतीजी के पावन चरणो मे दीक्षित अनेक मुमुक्षु आत्माएं जिनशासन की महत्ति प्रभावना कर रही है। ज्ञान - ध्यान- साधना- स्वाध्याय व सेवा के द्वारा वे महापुरुष जन-जन के श्रद्धा आधार बनी। सीमाजी नाहर.ने जैन काँफैंस गुजरात, नाहर परिवार की ओर से पुज्या महासतीजी को श्रद्धाजंलि दी व महासतीजी के बताए मार्ग पर सभी को चलने का निवेदन किया।

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेजों और सीआईसीटी के एक नए परिसर का उद्घाटन किया

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेजों और केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) के एक नए परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया, डॉ एल. मुरुगन और डॉ. भारती पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम. के. स्टालिन उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 मेडिकल कॉलेजों के उद्घाटन और केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए भवन का उद्घाटन होने से हमारे समाज को स्वास्थ्य सुविधा मिलने के साथ-साथ हमारी संस्कृति के साथ हमारा संबंध मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की कमी बहुत लंबे समय से एक मुद्दा बनी हुई है और वर्तमान सरकार ने इस महत्वपूर्ण कमी को दूर करने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे। पिछले सात सा...

Read More