फतहनगर । बठिंडा शहरी विधानसभा (पंजाब) से भाजपा के उम्मीदवार राज नंबरदार के चुनावी कार्यालय का उदघाट्न चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने किया । सीपी जोशी के साथ राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी एवं बीजेपी बठिंडा शहरी जिला अध्यक्ष विनोद बिंटा एवं क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी साथ थे ।
Read MoreCategory: देश प्रदेश
लखनऊ । उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं । भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें कड़ी चुनौती देने का मन बना लिया है और इस सीट से अखिलेश के खिलाफ कोई और नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई भाई की पत्नी अपर्णा यादव ही मैदान में उतर सकती है ।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com अहमदाबाद । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के कुल्हड़ों से बने भित्तिचित्र का अनावरण किया। श्री अमित शाह ने प्रशिक्षित कुम्हारों और मधुमक्खी पालकों को 200 इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील और 400 मधुमक्खी बक्से भी वितरित किए। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा ये भित्ति चित्र तैयार किया गया है। 2975 लाल रंग की ग्लेज्ड मिट्टी के कुल्हड़ों से दीवार पर बना 100 वर्ग मीटर भित्ति चित्र भारत में अपनी तरह का केवल दूसरा और गुजरात में पहला है। स्मारक भित्ति चित्र देशभर से एकत्र की गई मिट्टी से बनाया गया है और इसमें इस्तेमाल किए गए कुल्हड़ KVIC द्वारा "कुम्हार सशक्तिकरण योजन
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com ----- आमेट (मुबारिक अजनबी) । भीलवाड़ा रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के बाहर एक वर्कर की दिनदहाड़े मोटरसाइकिल अज्ञात चोर उठा कर ले गए थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि प्रार्थी गोपाल सिंह पिता रूप सिंह चौहान निवासी अमित ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसकी एक मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स जिसके नंबर आरजे 30 एसपी 8627 को लेकर विला रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बाहर खड़ी करके गैस गोदाम के भीतर गया तथा थोड़ी देर से बाहर आया तो मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा के ले गया। दिनदहाड़े बाइक चोरी की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com नई दिल्ली । चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी आज बठिंडा लोकसभा (पंजाब) के विधानसभा क्षेत्र भुचो_मंडी सीट से भाजपा पार्टी के उम्मीदवार इंजीनियर रुपिदरजीत सिंह सिद्धू के नामांकन दाखिला के दौरान उपस्थित रहे । सांसद ने मिडिया को भी सम्बोधित किया ।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com प्रदेश में प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू जयपुर, 29 जनवरी। प्रदेश में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर नगरीय क्षेत्रों में 30 जनवरी, 2022 को लगने वाले जन अनुशासन कर्फ्यू (सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात्रि 11 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक) को समाप्त कर दिया है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने रीट परीक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है तथा कहा है कि परीक्षाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं उसकी पवित्रता हर संदेह से परे होनी चाहिए। इसलिए यह बहुत ही चिंताजनक है कि जाँच एजेंसियों ने REET पेपर लीक मामले में शिक्षा संकुल को ही संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। REET परीक्षा में उजागर हुआ आपराधिक भ्रष्टाचार स्तब्ध कर देने वाला है।
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष व सहकारिता मंत्री ने नाथद्वारा में किया कस्टम हायरिंग सेंटर का किया शुभारंभ
उदयपुर । विधानसभा अध्यक्ष सीपी.जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में शुक्रवार को उदयपुर गोवर्धन राउमावि नाथद्वारा में दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैक लि. उदयपुर कार्यक्षेत्र अंतर्गत राजसमंद जिले की 18 चयनित समितियों को कृषि उपकरण हस्तांतरित कर कस्टम हायरिंग केन्द्रो का शुभारंभ किया गया। अतिथियो ने समिति अध्यक्षो को ट्रैक्टर की चाबी सौपकर कस्टम हायरिंग सेन्टर्स का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि डॉ. जोशी ने सहकारी समितियों को आय बढ़ाकर अपने क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने का आह्वान किया। गत वर्ष जिन सहकारी समितियों में कस्टम हायरिंग सेन्टर स्थापित किये गये उन केन्द्रों से किसानों के हित में कार्य करते हुये अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया गया। साथ ही उनके द्वारा कृषि, पंचायती राज, सहकारिता एवं ग्रामीण विकास से जुड़े अन्य सभी विभागो
Read Moreनई दिल्ली । सांसद सी.पी.जोशी ने कल बठिंडा(पंजाब) में भाजपा चुनाव कार्यालय पर पदाधिकारियों से चुनाव की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की । साथ मे बठिंडा शहर जिलाध्यक्ष विनोद बिट्टा, भाजपा उम्मीदवार राज नंबरदार, जिलामहासचिव उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश नोनी, प्रदेश आईटीसेल सहसयोजक रवि मौर्य आदि उपस्थित थे ।
Read Moreराजसमंद । आज राजसमन्द जिले में 152 लोग कोरोना पॉजिटिव आये। इनमें से 32 रोगी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। इनमें भी 11 बच्चे 14 साल से छोटे हैं, जिनको वैक्सीन की कोई डोज नहीं लगी। खमनोर ब्लॉक में सर्वाधिक 49 , नाथद्वारा शहर में 22 रोगी मिले। रेलमगरा, देवगढ व आमेट ब्लॉक में आज राहत रही। उनमें एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।
Read Moreराजसमंद। आम आदमी पार्टी उदयपुर संभाग यूथ विंग अध्यक्ष एवं एसआरके महाविद्यालय राजसमंद के पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी पप्पू लाल कीर ने कहा है कि रीट पेपर लीक मामले की जांच होनी चाहिए। जिन लोगों ने राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्हें दंड मिलना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी की मिलीभगत है । कीर ने ट्वीट करके कहा है कि रीट का पेपर लीक हुआ ये लाखो बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। राजस्थान सरकार किस को बचाना चाहती है और किनको फायदा पहुंचाना चाहती है ये सरकार लोगो की है या सिर्फ चंद परिवारों की..?? एसओजी द्वारा जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से रीट भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की बात की। स्पष्ट हुआ है कि रीट परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। इस परीक्षा में सरकारी संसाधनों,जनता के टैक्स के पैसे व युवाओं के अमूल्य समय का अपव्यय हुआ है।
Read Moreचित्तौड़गढ़ 27 जनवरी, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रभारी के नाते भाग लेने गुरुवार को पंजाब रवाना हुए । सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी को पंजाब के भटिंडा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य प्रभारी के नाते भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने नियुक्त किया। इसी क्रम में सांसद जोशी गुरुवार को भटिंडा रवाना हुए। ...
Read Moreउदयपुर. 27 जनवरी। राजस्थान के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अपने सलाहकार मंडल में सदस्य मनोनीत किया है। राज्यपाल मिश्र के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार के जारी आदेशानुसार राजस्थान के समग्र विकास से संबंधित प्रकरणों में समय-समय पर परामर्श के लिए गठित राज्यपाल सलाहकार मंडल में लक्ष्यराज सिंह को पर्यटन एवं रोजगार से संबंधित विषयों पर अपनी सलाह देने के लिए मनोनीत किया किया गया है। राज्यपाल सलाहकार मंडल में नौ अन्य विषय विशेषज्ञों को भी मनोनीत किया हुआ है। राज्यपाल मिश्र के सलाहकार मंडल में उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति, रोजगार सृजन, विधि, प्रशासन, उद्योग, अर्थशास्त्र, अनुसूचित जनजाति क्षेत्र विकास, जल संरक्षण जैसे तमाम मसलों पर समय-समय पर मंथन किया जाता है। ...
Read Moreजयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर का 18वां दीक्षान्त समारोह आयोजितलता मंगेशकर को डीलिट एवं डॉ. एमएस स्वामीनाथन को डी.एससी की मानद उपाधनई शिक्षा नीति लागू करने में अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनें हमारे विश्वविद्यालय – राज्यपाल
उच्च शिक्षा का केन्द्र बना जोधपुर- मुख्यमंत्री जयपुर, 27 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति को लागू करने और इसके अतंर्गत पाठ्यक्रम निर्धारण में प्रदेश के विश्वविद्यालय दूसरे राज्यों के लिए मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से समय-समय पर संवाद कर नई शिक्षा नीति को आगामी सत्र से लागू करने के चरणबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को यहां राजभवन से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के 18 वें दीक्षान्त समारोह में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने परम्परागत शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालयों में प्रभावी रूप से कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने का भी आह्वान करते हुए कहा कि इनमें भारतीय ज्ञान व स...
Read Moreशुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत सीतापुरा में 2200 किलो मिलावटी लाल मिर्च पाउडर और 20 किलो मिलावटी हल्दी पाउडर सीज,विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
जयपुर, 27 जनवरी। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जयपुर जिला प्रशासन द्वारा एक जनवरी, 2022 से चलाए जा रहे ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’’ के अंतर्गत जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार गुरुवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के जाँच दल द्वारा श्री मनीष कुमार खंडेलवाल पुत्र श्री प्रेमचंद खंडेलवाल मैसर्स श्री गोविंद इंडस्ट्रीज, मकान नम्बर 2687, बी-1, सचिवालय नगर, सीतापुरा, जयपुर का निरीक्षण करने पर खाद्य पदार्थ मिलावटी मसाले के दो खाद्य नमूने लिए गए एवं 2200 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर एवं 20 किलोग्राम हल्दी पाउडर सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सांगासेतु रोड, थाना सर्किल, सांगानेर स्थित मैसर्स विनय ट्रेडिंग कम्पनी से बेसन का नमूना लिया गया।वहीं जिला जयपुर प्रथम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आज वीकेआई स्थित मैसर्स अग्रवाल एंटरप्राइज़ेज़ से धनिया पाउडर, म...
Read Moreफतहनगर । कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गोष्टी डिजिटल माध्यम से आयोजित में राष्ट्रीय कार्यपालक समिति में सदस्य कुलदीप राणा की अध्यक्षता में अतिथिगण सोमपाल आर्य, महावीर माहोलकर व रमेश लोंधे आदि के सानिध्य में कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एसडीईओ शामली उत्तर प्रदेश नरेश कुमार, रायबरेली उत्तर प्रदेश संजय कुमार , बरेली उत्तर प्रदेश अरुण पाराशरी , बाराबंकी उत्तर प्रदेश आदित्य प्रकाश , दरियाबाद उत्तर प्रदेश रजनीश कुमार मिश्रा, बछरावन उत्तर प्रदेश महेंद्र प्रताप सिंह, रायबरेली उत्तर प्रदेश शिव प्रकाश एवं एसडीइओ मावली उदयपुर जयेश पांचाल , उदयपुर राजस्थान गोपाल सोनी के सानिध्य में डिजिटल माध्यम से कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्रियान्वित की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कर्वट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म में राष्ट्रीय प्रवक्ता...
Read Moreबीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ(अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल की संरक्षक मोडाराम कड़ेला एवं प्रदेशमहामंत्री सुरेश देशबंधु के नेतृत्व में जिला क्लक्टर से शिष्टाचार भेंट हुई। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितास कांटिया के अनुसार राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के पदधिकारियों द्वारा नवपदस्थापित जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल का मेवाड़ की पगड़ी पहनाकर माला पहनाकर छोटीकाशी बीकानेर की संस्कृति अनुरूप आदर सत्कार किया गया। संगठन के संरक्षक एवं पूर्व महामंत्री मोडाराम कड़ेला निदेशालय महामंत्री भगवान सहाय मीणा ने गुलदस्ता भेंट कर जिला क्लक्टर महोदय का अभिनंदन करते हुए बीकानेर में संगठन की पृष्ठभूमि पर चर्चा की। जिला कलक्टर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक से परिचय किया एवं धन्यवाद दिया। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के आज के अभिनंदन में जिलाअध्यक्ष भंवरलाल कोलासर दीनदयाल जनागल बाबूलाल...
Read Moreजयपुर। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने प्रतापगढ़ जिले द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ की तरह अन्य जिले भी अपने स्तर पर नवाचार करते हुए आमजन को कोरोना वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय दोनों डोज लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हालांकि सभी जिलों ने वैक्सीनेशन में बेहतरीन कार्य किया है लेकिन दोनों डोज लगने के बाद ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निजात पाई जा सकती है। श्री मीणा ने बताया कि राज्य में प्रतापगढ़ ने वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य भी सबसे पहले हासिल किया था। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिले को 6 लाख 52 हजार 61 डोज लगाने का लक्ष्य दिया था, जिसके मुकाबले 6 लाख 64 हजार 199 डोज लगाए जा चुके हैं। प्रदेश को मिली 41 लाख कोविशील्ड वै...
Read Moreनई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के लिए पूरे देश की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐतिहासिक इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमित शाह ने कहा कि आज नेताजी का 125वां जन्मदिन है और कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की है। आज इस पराक्रम दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुए मोदी जी ने ये भी निर्णय लिया है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में गणतंत्र दिवस की शुरूआत भी 23 जनवरी से की जाएगी। श्री अमित शाह ने कहा कि नेताजी के 125वें जन्मदिन को मनाने के हिस्से के रूप में इंडिया ...
Read Moreमुंबई । कोरोना पाजीटिव आने के बाद ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ में सुधार बताया गया है । लता मंगेशकर पिछले 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती है ।
Read More