देश प्रदेश

प्रदेश में 60 खनन क्षेत्रों में बजरी खनन के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति जारी

 रियल एस्टेट सहित निर्माण क्षेत्र को बड़ी राहत-एसीएस माइसं जयपुर, 13 फरवरी। राज्य में नदियों से वैध बजरी खनन हेतु 60 खनन क्षेत्रों के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति जारी हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अब समूचे प्रदेश में नदियों से बजरी के वैध खनन की राह प्रशस्त हो गई है वहीं बजरी की समस्या का समाधान भी हो गया है। उन्होंने बताया कि अब राज्य स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरे होने के साथ ही प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में बजरी का वैध खनन शुरू हो जाएगा। एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजरी की समस्या से आमानागरिकों को राहत दिलाने के लिए निरंतर समाधान खोजने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री गहलोत के प्रयासों और दिशा-निर्देशों का ही परिणाम है कि लंबे समय से चली आ रही प्रदेश में वैध बजरी खनन की सम

Read More
देश प्रदेश

ड्राइविंग के समय फोन पर बात करना अब अपराध नहीं, लेकिन यह है शर्त । जानिए क्या कहा गडकरी ने

नई दिल्ली ।  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करना अब अपराध नहीं होगा ।  इसके लिए नए नियम बनाए गए हैं जिसमें ड्राइविंग करते समय फोन पर बात करने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखा गया है ।  हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि गाड़ी चलाते समय आप फोन को कान में लेकर बात करें । अगर आप कई अन्य तरह के नियमों का पालन करते हैं तभी आप फोन पर बात कर सकते हैं । नियमों का पालन करना होगा । बयान के मुताबिक गाड़ी में फोन पर बात करने की अनुमति तभी होगी जब मोबाइल फोन में हैंड्स फ्री लगा होगा । इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप हैंड्स फ्री पर बात करते हैं तो इसके लिए चालान नहीं कटेगा ।  इसके अलावा फोन कार में नहीं होना चाहिए । हैंड्स फ्री पर बात करने के लिए फोन का पॉकेट में होना जरूरी है ।

Read More
देश प्रदेश

शहर को मिली एक ओर खेल मैदान की सौगात

माकड़वाली रोड खेल मैदान में वालीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, 200 मीटर का जोगिंग ट्रेक तैयार      अजमेर। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल के पास तैयार माकडवाली रोड़ खेल मैदान की शनिवार को जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने पौधारोपण कर शुरूआत की।      स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती वर्तिका शर्मा ने बताया कि मॉडल स्कूल के पास अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा माकडवाली रोड़ खेल मैदान तैयार किया गया। यहां शनिवार को जिला कलक्टर श्री अंश दीप तथा एडीए आयुक्त श्री अक्षय गोदारा ने पौधारोपण कर शुरूआत की। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों के द्वारा भी पौधारोपण किया गया। यह खेल मैदान विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा उपयोग में लिया जा सकेगा।      उन्होंने बताया कि इस खेल मैदान का कुल क्षेत्रफल लगभग 7 बीघा है। इस पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 90.78 लाख र

Read More
देश प्रदेश

राशन की दुकान पर मिली अनियमितता,लाइसेंस किया निलंबित

http://www.fatehnagarnews.com  अजमेर। रसद विभाग के दल द्वारा जादूघर स्थित उचित मूल्य की दुकान के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर दुकानदार का लाईसेन्स निरस्त किया गया।      जिला रसद अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर ने बताया कि शनिवार को रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी श्री हेमन्त आर्य के द्वारा अजमेर शहर में जादूघर क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जादूघर स्थित श्री ललित सरीन उचित मूल्य दुकान पोस कोड 22146 पर अनियमतिता पाई गई। यहां 45.13 क्विन्टल गेहूं अपेक्षित स्टॉक से अधिक पाया गया। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर श्री ललित सरीन के विरुद्ध विभागीय प्रकरण दर्ज कर उचित मूल्य दुकान का प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया।

Read More
देश प्रदेश

ओवरलोड वाहनों के वजन की जांच पोर्टेबल वेइंग मशीन से ही की जाए: परिवहन आयुक्त

परिवहन आयुक्त द्वारा जोधपुर/पाली रीजन के परिवहन अधिकारियों की समीक्षा बैठक जयपुर, 12 फरवरी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग आयुक्त श्री महेंद्र सोनी ने शनिवार को जोधपुर कलेक्ट्रेट सभागार परिवहन रीजन जोधपुर एवं पाली के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारियों एवं परिवहन निरीक्षक/परिवहन उप निरीक्षकों की समीक्षा बैठक ली। श्री सोनी ने समीक्षा के दौरान आरटीओ, डीटीओ और निरीक्षकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लाइसेंस, परमिट, टैक्स सहित 19 से अधिक परिवहन सेवाओं को आॅनलाइन किया गया है। इससे कार्यों में सरलीकरण और पारदर्शिता आई है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन आॅनलाइन सेवाओं से आमजन को अधिक माध्यमों से अवगत कराया जायें। श्री सोनी ने निर्देश दिये कि वाहन चालकों के ड्राईविंग लाईसेंस की टेस्ट ऑटोमेटिक ड्राईविंग ट्रेक पर की जायें, जिन कार्यालयों में ट्रेक नहीं है, वहां पर परिवहन न

Read More
देश प्रदेश

आधुनिक मशीनों से होगी शहर की सफाई – यूडीएच मंत्री श्री धारीवाल

बेहतर होगी शहर  की सफाई व्यवस्था- महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जरयूडीएच मंत्री श्री धारीवाल व महापौर श्रीमती मुनेश ने शनिवार को आधुनिक रोड स्वीपर को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाजयपुर 12 फरवरी। यूडीएच मंत्री श्री शांति धारीवाल व महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने शनिवार को  आधुनिक रोड स्वीपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर  मंत्री श्री शांति धारीवाल ने कहा कि यह रोड स्वीपर आधुनिक है। जयपुर में अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य शहरों के लिए भी इस तरह की मशीनें ख़रीदने का सरकार मन बना सकती है। यूडीएच मंत्री श्री शांति धारीवाल ने स्वचालित आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन की चाबी भी  महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर एवं आयुक्त श्री अवधेश मीना को सौंपी।महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर को साफ बनाने का है। हेरिटज नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाना है। नगर निगम आयुक्त श्री अ...

Read More
देश प्रदेश

धीरज गुर्जर के बीज निगम अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की

मावली । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक सचिव धीरजी गुर्जर के बीज निगम के राजस्थान के अध्यक्ष बनने पर मावली विधानसभा के मावली एवं ग्राम पंचायत सिन्दू में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । लोगो ने एक दूसरे को बधाई दी एव फटाके फोड़े । कांग्रेस उपाध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर, सिन्दू सरपंच पुष्पा देवी गुर्जर, वारनी सरपंच पृथ्वी राज गुर्जर, मावली पूर्व सरपंच भगवत सिह गुर्जर, घासा पूर्व सरपंच रूप लाल डांगी, युथ कांग्रेस उपाध्यक्ष माहींन खान,प्रवीण गुर्जर,अनुपमा गुर्जर ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक धीरज  गुर्जर (बीज निगम के अध्यक्ष) का मावली से विशेष नाता है । गुर्जर की बहन की शादी कांग्रेस नेता भंवर लाल गुर्जर के पुत्र से हुई है । उनका मावली के हर प्रोग्राम में आना जाना होता है । उनकी बहन अनुपमा गुर्जर महिला कांग्रेस में सक्रिय है ।

Read More
देश प्रदेश

फ्लीका इंडिया ने भारी कमर्शियल वाहनों के लिए बनाया एक उन्नत टीपीएमएस डिवाइस ‘ फ्लीका कवच ‘

टायर प्रेशर, अलाइनमेंट और तापमान के बारे में रीयल टाइम जानकारी प्रदान करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल का इस्तेमाल करता है ‘फ्लीका कवच’ जयपुर, 08 फरवरी 2022- जयपुर स्थित स्टार्ट-अप फ्लीका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारी कमर्शियल वाहनों के लिए एक सबसे उन्नत टीपीएमएस डिवाइस ‘फ्लीका कवच’ बनाया है। यह देश का पहला एआई-संचालित स्मार्ट ट्रक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम है। यह टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) एक रिम-माउंटेड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जो की पहिए की घूमने की रफ्तार की निगरानी करता है, साथ ही अन्य बाहरी संकेतों पर भी नजर रखता है। बिना किसी सिग्नल बूस्टर के, यह प्रणाली भारी वाहनों के टायरों में हवा के दबाव और तापमान के बारे में 20 सेकंड के भीतर चालक को सचेत करती है। इस प्रणाली को ट्यूबलेस और ट्यूब टायर में लगाया जा सकता है और इससे न केवल टायरों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि सड़क सुरक...

Read More
देश प्रदेश

चिकित्सा विभाग में होगी 8890 विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विभाग में मैनपावर की नहीं रहने दी जाएगी कमी जयपुर। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा की पहल पर विभाग के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूती देने के लिए 8890 विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि प्रदेश भर में प्रबंधकीय संवर्ग के 666, नर्सिग एवं पैरामेडिकल के 4693 और कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 3531 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों सहित सदी की महामारी कोरोना में स्वास्थ्य कार्मिकों ने सेवा भाव से काम कर सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाई है। उन्होंने कहा कि आगे भी विभाग में मैनपावर की नहीं रहने दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रबंधकीय संवर्ग में राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के कुल 666 संविदा पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्सिग एवं पैरामेडिकल संवर्ग के 4682 ए...

Read More
देश प्रदेश

कोविड : नई गाईड लाइन आज से होगी लागू

शादी समारोह में 250 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी सम्पूर्ण जिले में लगाये गये रात्रिकालीन कफ्र्यू को किया समाप्त नई गाईड लाईन शनिवार से लागू होगी  सीकर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर सीकर जिले में निरन्तर नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से  संक्रमित पाये जाने से कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रमण फैलने की सम्भावनाओं के मध्यनजर नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोक शांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत सख्त निषेधाज्ञा जारी की है।   जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सीकर ने दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत  प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सीकर जिले की सीमा क्षेत्र में कोविड के नए वैरियंट ओमिक्रोन की वर्तमान परि

Read More
देश प्रदेश

राजस्व मंत्री ने किया करेड़ा का दौरा

भूमि आवंटन तथा नियमन के किए आदेश वितरित, घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु  के नवीन आबादी के आवासीय पट्टे का किया वितरण जयपुर।  राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट शुक्रवार को भीलवाड़ा उपखण्ड करेड़ा में पहुंचे।  मंत्री द्वारा जिले के उपखण्ड करेडा के ग्राम पंचायत भभाणा, करेडा, चिताम्बा, चावण्डिया, रामपुरिया, और गोरख्या के कालबेलिया, रेगर, बलाई, खटीक, जीनगर, गुर्जर, कुमावत, रावत आदि जातियों के भूमिहीन कृषकों के 58 परिवारों को कुल रकबा 30.36 हैक्ट0 (120 बीघा 03 बिस्वा) भूमि के आंवटन/नियमन के आदेश दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत लादुवास के घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु कालबेलिया जाति एवं भील, खटीक, गाडरी, बलाई, गुर्जर आदि जातियों के 122 परिवारों को "घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु नगर" के रूप में नवीन आबादी के आवासीय पट्टे वितरण का अनावरण किया। ग्राम करेडा निवासी श्री धरमराज आचार्य की कोरोना महामारी में मृत्यु होने से आश्रि

Read More
देश प्रदेश

कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत कार्यक्रम अनुसार ही होंगी

रायसेन | स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत परीक्षा कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग, उत्साह और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें। राज्य मंत्री श्री परमार ने आज मंत्रालय में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा तैयारी के संबंध में बैठक ली। राज्य मंत्री श्री परमार ने निर्देश दिए कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था रखें। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाए। सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल श्री श्रीकांत भनो...

Read More
देश प्रदेश

विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

जयपुर, 04 फरवरी। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा तीनों विद्युत वितरण निगमों की ओर से भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भवंर सिंह भाटी ने बताया कि तकनीकी सहायक तृतीय के जयपुर डिस्कॉम में 1035 पदों पर, अजमेर डिस्कॉम में 80 पदों पर व जोधपुर डिस्कॉम में 397 पदों पर भर्ती की जाएगी। तकनीकी सहायक भर्ती हेतु 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक 18 से 28 वर्ष आयु सीमा के योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जयपुर, अजमेर व जोधपुर विद्युत वितरण निगम में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों हेतु माध्यमिक स्कूल परीक्षा तथा लाईनमेन, इलेक्टि्रशियन, पावर इलेक्टि्रशियन, वायरमेन, एसबीए व्यवसाय में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) व एनएसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

Read More
देश प्रदेश

सहकारिता मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर । सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने शासन सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर कहा कि मार्च-2022 तक प्रदेश के सहकारी बैंकों से जुडे़ किसानों को 18500 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरित कर दिया जाएगा। अभी तक 16181 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरित हो चुका है।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में नाइट कर्फ्यू हटा, समारोह में अनुमत संख्या भी बढ़ी

जयपुर । नवीनतम गाइड लाइन के अनुसार कल से ही प्रदेश में नाइट कर्फ्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है । विवाह समारोह में भी अब 250 दोनों की अनुमति कर दी गई है । आयोजन के दौरान कोविड-19 अनुरूप व्यवहार के तहत डबल डोज, नो मास्क नो एंट्री, सैनिटाइजर जैसी व्यवस्थाएं होनी चाहिए । इस आशय का आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने जारी किए ।

Read More
देश प्रदेश

भूमलावास फीडर की थ्री फेस सप्लाई का समय बदला

फतहनगर । सनवाड़ जीएसएस से जुड़े भूमलावास फीडर की थ्री फेस सप्लाई का समय शनिवार से परिवर्तित हो जाएगा । फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान के अनुसार पहले प्रातः 7 से 1 बजे तक थ्री फेज सप्लाई की थ्री फेज सप्लाई की जा रही थी । शनिवार से प्रातः 9:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक थ्री फेस सप्लाई की जाएगी ।

Read More
देश प्रदेश

प्रत्येक सफाई कर्मचारी का हर 3 माह में स्वास्थ्य परीक्षण हो, सभी विद्यालयों में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति हो : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य

जयपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना पंवार ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि वे सफाई कर्मियों से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण अविलम्ब सुनिश्चित करें। श्रीमती पंवार गुरूवार को स्थानीय निकाय विभाग के मीटिंग हॉल मे विभिन्न विभागों के अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सफाई कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। श्रीमती पंवार ने अधिकारियों से कहा कि वे सफाई कर्मचारियों से संबंधित लंबित प्रकरणों में संवेदनशीलता से कार्य करें और उनका निस्तारण प्राथमिकता से करें। सभी विभागों का लक्ष्य स्वच्छकारों की उचित मांगों व मुद्दों का समाधान होना चाहिए ताकि समाज के इस वंचित वर्ग को संबल मिल सके। उन्होंने रोजगार पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत से लेकर निकाय स्तर तक सफाई कर्मचारियों की भर्ती समय पर हो। श्रीम...

Read More
देश प्रदेश

बजट से रेलवे के कार्यों को मिलेगी गति – सांसद जोशी

http://www.fatehnagarnews.com नई दिल्ली । चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने केन्द्र सरकार द्वारा आम बजट 2022-23 में रेलवे के लिये चल रहे कार्यो के लिये बजट के लिये आंवटित किये जाने का स्वागत किया हैं। इस बजट में मिली राशि से संसदीय क्षेत्र में रेलवे के क्षेत्र में हो रहे कार्यो को गति मिलेगी तथा चल रहे कार्य शीघ्र से पूर्ण होगें जिससे इसका लाभ आमजन को मिलेगा। बजट 2022-23 में मिली सौगातें o नीमच-बड़ीसादड़ी 48 किमी नई रेल लाईन के लिये 50 करोड़ रू। o मावली-बडीसादडी, उदयपुर-उमरा के लिये आमान परिवर्तन कार्यो के लिये 52 करोड़ की राशि। o अजमेर-चित्तौडगढ दोहरीकरण कार्य 186 किमी लागत कुल 1860 करोड़ रू तथा इस वर्ष के लिये आवंटित बजट राशि 1 करोड़ रू। o उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन के लिये 268 करोड़ रू। o चित्तौडगढ-नीमच दोहरीकरण 55.73 किमी के लिये 100 करोड़ रू की राशि। o नीमच-रतलाम दोहरीकरण 133 किमी क

Read More
देश प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत का बजट 2022-23 : जोशी

बजट में हर वर्ग का रखा ध्याननई दिल्ली/चित्तौडगढ 1 फरवरी 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में आत्मनिर्भर भारत की तरफ किये जा रहे प्रयासों को लेकर योजनाओं और मूलभूत आवश्यकताओं के क्षेत्र में इस बार बजट में हर वर्ग एवं क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है। बजट में इस वर्ष भारत की विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। इस बजट से विकास में नये आयाम स्थापित होंगे।उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने वर्ष 2022-23 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव के तहत आगामी 25 वर्षो की योजना को लेकर बजट बनाया हैं जिससे आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम भारत का सृजन होगा। इस बजट में सूक्ष्म आर्थिक स्तर-समग्र कल्याण पर जोर देते हुए व्यापक आर्थिक विकास में सहायता करना, डिजिटल अर्थव्यवस्था ए...

Read More
देश प्रदेश

अतीत के आईने में आकोला की विभूतियां : इनमें से एक है कर्मयोगी स्व . श्री छगनलाल जी हींगड़

http://www.fatehnagarnews.com   आकोला । आकोला के जाने-माने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जनसंघ के स्थानीय स्तर पर अपने जमाने के जुझारू नेता रहे छगनलाल जी हींगड़ के 41वे पुण्य स्मृति दिवस पर आकोला की नई पीढ़ी को हींगड़ सा की जीवन यात्रा व उनके कामों से रुबरु कराना चाहते है जो उनसे अनभिज्ञ हैं। सन साठ के दशक में छगनलाल जी आकोला ग्राम पंचायत के सरपंच भी रहे। वो जनसंघ की स्थापना से ही इस पार्टी से जुड गए थे और जीवन भर इससे जुड़े रहकर आकोला में जनसंघ को मजबूत करने में लगे रहे हालांकि उस समय में आकोला में जनसंघ के गिने चुने कार्यकर्ता ही थे पर ये सभी जनसमस्याओं के निराकरण के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहते थे और छगनलाल जी हींगड़ इसमें अग्रणी भूमिका निभाते थे।सन सत्तर के दशक में हुए लोकसभा चुनाव में पुरे देश में जनसंघ के करीब दो सांसद चुने गए थे उनमें से एक सांसद चितौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से चुने गए

Read More