फतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण से पाबंदी हटाने की मांग की है । प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया कि पिछले तीन वर्षो से स्थानान्तरण पर पाबन्दी होने से कई शिक्षक अपने ट्रांसफर नही करवा पा रहे हैं । व्यास ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण खोले जाने का आग्रह किया है ।
Read MoreCategory: देश प्रदेश
फतहनगर । महाशिवरात्रि के अवसर पर समीपवर्ती इंटाली गांव के शिव भक्त पैदल राणेरा महादेव पहुंचे तथा दर्शन लाभ लिया । इंटाली के शिवालय सजे । महादेव का अभिषेक किया महादेव को सज्जित कर पूजा अर्चना की । महादेव को खीर का भोग भी लगाया गया । ग्रामीणों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में धार्मिक आयोजन में शिरकत की ।
Read Moreसहकारिता मंत्री आंजना ने निम्बाहेड़ा को दी सौगात,2 करोड़ 62 लाख की दो प्रमुख सड़कों का किया शिलान्यास
निम्बाहेड़ा । सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने कहा है कि अधिकाधिक लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा नगर की गलियों में घूम कर आमजन से रूबरू होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है एवं इसने समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाई है। श्री आंजना निम्बाहेडा नगर में 2 करोड़ 62 लाख की दो सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे। मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने 135.72 लाख की लागत से जेके तिराहा से बंजारा बस्ती सड़क चौडाइकरण कार्य एवं 126.57 लाख की लागत से बंजारा बस्ती से पुराना चुंगी नाका तक सड़क चौड़ाईकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट को सराहा और कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री श्री गहलोत क
Read Moreउदय खेल महोत्सव का समापन : सहकारिता मंत्री और खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला ,विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
जयपुर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना की ओर से चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने एवं खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के मकसद से शुरू किए गए सात दिवसीय उदय खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस खास मौके पर खेल मंत्री श्री अशोक चांदना एवं भारतीय कबड्डी टीम के कैप्टन श्री दीपक हुड्डा भी गवाह बने। सभी ने मिलकर खिलाड़ियों का खूब हौसला बढ़ाया। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना एवं खेल मंत्री श्री अशोक चांदना ने जनता मैदान में फुटबॉल के फाइनल मैच का किक मारकर शुभारंभ भी किया। उदय खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें खिलाड़ियों ने काफी उत्साह दिखाया। फुटबॉल में फाइनल मैच अमन क्लब और उदय क्लब के बीच हुआ जिसमें अमन क्लब निंबाहेड़ा की टीम विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में मांगरोल क्लब और गागरोन क्लब के बीच अंतिम मैच हुआ जिसमें मांगरोल
Read Moreफतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश कुमार देशबंधु की पूज्य माताजी श्रीमती गीता बाई का आज ह्दयगति रुक जाने से आकस्मिक देहावसान हो गया है । अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान प्रताप नगर जिला चित्तौडगढ़ से मोक्षधाम के लिए अपरान्ह 3 बजे निकलेगी । राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के शिक्षकों ने श्रृद्धांजली अर्पित की है।
Read Moreजयपुर। उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकांत एवम् प्रबंध निदेशक, रीको श्रीमती अर्चना सिंह, ने शुक्रवार को दिल्ली में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राजस्थान की दो प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का समर्थन मांगा। कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार की MITRA (मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क) योजना के संबंध में उन्होंने अतिरिक्त सचिव श्री विजय कुमार सिंह एवम् श्रीमती शुभ्रा, व्यापार सलाहकार से मुलाकात कर काकानी, जोधपुर में प्रस्तावित पार्क पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। राजस्थान सरकार की और से भारत सरकार को एक कांसेप्ट नोट प्रस्तुत किया गया है जोधपुर में एक मित्र (MITRA)पार्क के लिए साथ ही भारत सरकार को जल्द ही औपचारिक रूप से एक परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा। भारत सरकार के अधिकारियों ने राजस्थान के प्रस्ताव की सराहना की और राजस
Read Moreजल जीवन मिशन (जेजेएम):प्रदेश के 18 जिलों के 2486 गांवों में करीब 5 लाख नए ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की मंजूरी,474 परियोजनाओं पर खर्च होगी 6 हजार 155 करोड़ रुपये की राशि
जयपुर। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत प्रदेश के ग्रामीण परिवारों के लिए करीब 5 लाख (4 लाख 98 हजार 861) नए ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की मंजूरी दी गई है। ये स्वीकृतियां 474 नई परियोजनाओं के तहत जारी की गई है, इन पर 6 हजार 155 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने बताया कि इससे 18 जिलों अजमेर, अलवर, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, पाली, सिरोही, उदयपुर, चितौड़गढ़, सीकर, भरतपुर, राजसमंद, जोधपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर एवं प्रतापगढ़ के 2486 गांवों में हजारों ग्रामीण परिवारों को सीधा फायदा होगा। डॉ. जोशी ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में अब तक जेजेएम के तहत 38 हजार से ज्यादा गांवों में करीब 9 हजार 800 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं में 91 लाख से अधिक परिवारों को ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है। जेजेएम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति ...
Read Moreप्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान- सार्वजनिक निर्माण मंत्री
जयपुर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2022-23 में नवीन सड़क निर्माण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।श्री जाटव ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने विधायकों की मांग के अनुसार नवीन सड़क निर्माण के लिए राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी है। इस राशि से वे अपने क्षेत्र में 700 किलोमीटर की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण तथा 2 हजार किलोमीटर तक का मिसिंग लिंक कार्य करवा सकते है। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य नाबार्ड बैंक से प्राप्त ऋण के अन्तर्गत स्वीकृत होते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबार्ड के नियमों के तहत स्वीकृत कार्य तथा शेष कार्य दोनों को पृथक माना जाता है।श्री जाटव ने इससे पहले विधा...
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े राज्य कर्मचारियों ने मुलाकात कर राज्य बजट में पूर्व पेंशन योजना सहित अन्य घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। प्रदेशभर से आए इन कार्मिकों ने कहा कि 1 जनवरी 2004 से नियुक्त कार्मिकों के लिए एनपीएस के स्थान पर पूर्व पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा से लाखों राज्य कर्मचारी एवं उनके परिजन बेहद खुश हैं। यह ऎतिहासिक निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने उनके भविष्य को सुरक्षित किया है। राजस्थान से इस दिशा में अभूतपूर्व पहल हुई है। इससे केन्द्र एवं अन्य राज्य सरकारों पर भी कर्मचारी कल्याण के उद्देश्य से पूर्व पेंशन योजना को पुनः लागू करने का दबाव बनेगा। कार्मिकों ने कहा कि उनके द्वारा लंबे समय से न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करने की मांग की जा रही थी। इस योजना के कारण उनमें भविष्य के प्रति काफी चिंता व्याप्त...
Read Moreजयपुर,। यूक्रेन में फंसे राजस्थान के 23 और छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली और मुम्बई एयपोर्ट पर पहुचेंगे। इन में से 9 छात्र दिल्ली तथा 14 छात्र मुम्बई एयपोर्ट पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा ने राजस्थानी छात्रों को रिसीव करने, होटल में ठहराने तथा सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यूक्रेन से लौटने वाले राजस्थानी नागरिकों और छात्रों की सुविधा के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली और जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे हुए लोगों की निकासी के लिए राज्य सरकार तथा राजस्थान फाउंडेशन से मदद मांगने वाले व्यक्तियों तथा छात्रों की सूची तैयार की जा रही है जिसे विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास ...
Read More-दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिले राजस्थान सरकार के सहयोग के लिए किया आभार व्यक्त जयपुर। यूक्रेन में चल रहे संकट से प्रभावित प्रवासी विद्यार्थी तथा कामगार स्वदेश लौटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह राजस्थान के 17 विद्यार्थी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा संचालित राजस्थान हेल्पडेस्क के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया तथा अपने गंतव्य पर जाने के लिए विद्यार्थियों को सुविधानुसार राजकीय वाहन, ट्रेन और उनके परिजनों के साथ भेजने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की। यूक्रेन संकट से प्रभावित प्रवासी राजस्थानियों को सकुशल वापस लौटाने के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से नामित नोडल अधिकारी राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह राजस्थान के 17 विद...
Read Moreजयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में रीट परीक्षा जुलाई 2022 में कराये जाने की घोषणा की है। उसी क्रम में रीट परीक्षा जो कि केवल पात्रता परीक्षा होगी, 23-24 जुलाई, 2022 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जायेगी। अध्यापक लेवल-1 व लेवल-2 के कुल 62,000 पदों पर भर्ती की जानी है जिसमें से लेवल-1 के 15,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। डॉ कल्ला ने बताया कि अध्यापक लेवल-1 के 15,000 तथा लेवल-2 के 31,500 अर्थात् कुल 46,500 नये पदो के लिए उक्त भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। लेवल-2 की रद्द हुई रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन शुल्क नहीं लिया जावेगा। रीट परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की पुनः प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। उक्त प्रतियोगी परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर
Read Moreमावली । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण में 2004 के बाद लगे सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करने के लिए पूर्व विधायक व वर्तमान मावली प्रधान श्रीमान पुष्कर लाल डांगी से मिलकर आभार जताते हुए उन्हें साफा, उपरणा ओढ़ाकर व मुंह मीठा कर समान्नित किया गया।राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल जाट , महामंत्री दिनेश बोरीवाल ,हिम्मत सिंह राव,उपाध्यक्ष हरिदेव विश्नोई ,समन्वयक राकेश विद्रोही ,कोषाध्यक्ष किशन पूर्बिया ,हिरा लाल गुर्जर ,मुक्तानंद शर्मा ,मोहन डांगी , सुख लाल डंगी ,गहरी लाल डंगी ,विनोद प्रताप सिंह आदि ने सम्मानित किया ।
Read Moreपाली। पाली सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कपोल कल्पित घोषणाओं का आधार बताया। सांसद ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा राजस्थान का जो बजट पेश किया गया है, वो इस सरकार के पिछले बजटों की तरह मात्र घोषणाएं करके भूल जाने वाला ही बजट है। पिछले तीन साल से यह सरकार बजट में सिर्फ और सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके वाह-वाही लूट रही हैं। अभी तक पिछली बजटों की घोषणाएं भी धरातल पर दिख ही नहीं रही है। पाली जिले के लिए घोषित पिछली घोषणाएं जो कि सड़क, अस्पताल, पर्यटन आदि के लिए थी, वो भी धरातल पर नहीं आई है। पानी की त्वरित समस्या के लिए मैंने जोधपुर-रोहट-पाली हेतु नई पाइप स्वीकृत करने पर कई बार ध्यान आकर्षित किया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। सांसद चौधरी ने कहा कि वहीं कांग्रेस ने सत्ता में आते ही 10 दिनों के भीतर संपूर्ण किसान कर्जमाफी का वादा किया था। अब तो...
Read Moreजादुगर का जादुयी, तथ्यहीन व,विजनविहिन घोषणाओ का पुलिंदा,पिछले बजटों की तरह मात्र घोषणाएं करके भूल जाने वाला ही बजट हैः अर्जुनलाल जीनगर
चितौडगढ़। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किये बजट पर प्रतिकिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया बजट तथ्यहीन व विजन विहिन घोषणाओ का पुलिंदा है। इसमे न तो कोई विजन है न ही तथ्यात्मक रुप से सही है। बजट को कपोल कल्पित घोषणाओं का आधार बताया। गहलोत सरकार द्वारा राजस्थान का जो बजट पेश किया गया है वो इस सरकार के पिछले बजटों की तरह मात्र घोषणाएं करके भूल जाने वाला ही बजट है। पिछले तीन साल से यह सरकार बजट में सिर्फ और सिर्फ बड़ी.बड़ी घोषणाएं करके वाह.वाही लूट रही हैं। अभी तक पिछली बजटों की घोषणाएं भी धरातल पर दिख ही नहीं रही है। 2021 मे 2.08 हजार करोड़ व्यय घोषित किया वही 2022 मे 2.15 हजार करोड़ 2023 मे 2.33 हजार करोड़ व्यय घोषित किया है । लेकिन वर्तमान मे कि गयी घोषणाएं क्या 13000 करोड़ मे पुरी हो पायेगी । पिछले बजट मे कि गयी जनता क...
Read Moreजयपुर । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत का मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो जिसमें वित्त विभाग के आदेश दिनांक 30.10.2017 के आदेश मे परिवर्तन कर ए. सी. पी.पर आगामी पदौन्नती पद की ग्रेट पे का चयनित वेतनमान का लाभ दिया जायेगा, एन. पी.एस. के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली, मंत्रालय कर्मचारियों के पदौन्नती के पदो का पुर्नगठन को बजट घोषणा बर्ष 2022-2023 में शामिल कर मंत्रालयिक कर्मचारियों की लम्बे समय से चल रही वेतन विसंगति की मांग पर जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है उस पर आभार एवं धन्यवाद अर्पित किया है*. *महासंघ के प्रदेश महामंत्री विरेंद्र दाधीच, टि्व्यूनल चेयरमैन कमलेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष यतेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, विजय सिंह राजावत, सतवीर सिंह राजावत, मुकेश मुदगल...
Read Moreजयपुर, 21 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को प्रवक्ता-भौतिकी (तकनीकी शिक्षा विभाग) 2020 परीक्षा के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया। सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार 11 मार्च 2022 को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार पत्रों को आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिया जाएगा। लाने होंगे मूल दस्तावेज व 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार दिनांक से 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट आवश्यक रूप से आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थीयों द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वार
Read Moreजयपुर, 21 फरवरी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने बताया कि प्रदेशभर में अब बिना आईएसआई मार्क (नॉन स्टैंडर्ड) वाले हेलमेट बेचने वालों और उपयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। हालांकि इस अभियान से पहले विशेष अभियान चलाकर हेलमेट निर्माताओं और वाहन चालकों को स्टैंडर्ड हेलमेट ही उपयोग में लेने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री श्री ओला की अध्यक्षता में सोमवार को परिवहन भवन में स्टैंडर्ड हेलमेट ही उपयोग में लाने और नॉन स्टैंडर्ड पर कार्यवाही करने के संबंध में अहम बैठक हुई। इसमें श्री ओला ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही और जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिये।श्री ओला ने कहा कि दोपहिया वाहनों की सड़क दुर्घट...
Read Moreलखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं में इन दिनों जनसैलाब उमड़ रहा है । पीलीभीत में ऐसे ही जनसैलाब को देखकर योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि "जनपद पीलीभीत के राष्ट्रवादी जनमानस ने दंगावादियों और भ्रष्टाचारियों की ऐतिहासिक पराजय की पटकथा लिख दी है। यहां का अगाध जन समुद्र भाजपा की विजय की गर्जना कर रहा है।
Read Moreकोटा । राजस्थान के कोटा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ । दूल्हे समेत नौ बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार चंबल नदी में गिर गई । हादसे में सभी की मौत हो गई । घटना नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई । सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची । रेस्क्यू अभियान चलाया गया । नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं । राजस्थान सरकार ने कोटा में कार के चंबल नदी में गिरने से हुए हादसे के प्रत्येक मृतक के आश्रित को ₹200000 एवं एक परिवार से दो या अधिक मृतकों पर अधिकतम ₹500000 की सहायता देगी ।
Read More