देश प्रदेश

पेंशनर्स स्वयं के डाटा को विभाग की वेबसाइट पर शीघ्र करें अपडेट

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा पेंशनर्स की सुविधाओं को देखते हुए दिसम्बर 2021 से  पेंशन का भुगतान पे-मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ कर उनके लिए प्रक्रियाओं को सरल किया  गया है। इसके​ लिए पेंशनर्स को विभाग की वेबसाइट पर स्वयं के डाटा को शीघ्र अपडेट करना होगा।पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय के निदेशक श्री संजय सोलंकी ने बताया कि पेंशन विभाग की वेबसाइट https://pension.raj.nic.in पर उपलब्ध Pensioners Services के अन्तर्गत Pensioner Login करके पेंशनर इस विभाग में अपना मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर, पेन नम्बर एवं ई-मेल आई डी दर्ज करने के साथ उनमें संशोधन भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए लेपटॉप या कम्प्यूटर पर लॉगिन करना होगा। मोबाईल नम्बर के विभाग में रजिस्टर्ड होने पर भविष्य में पेंशनर्स को एस.एम.एस. मेसेज भेजे जा सकेंगे तथा आधार अपडेट होने पर ऑनलाईन जीवन प्रमाण पत्र ई-मित्र के माध्यम स...

Read More
देश प्रदेश

शहीदों का बलिदान युवाओं के लिए सदैव प्रेरकः प्राचार्य शकुन्तला शर्मा

राजसमन्द। सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमन्द में बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा एवं सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.महेशचन्द्र तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती शकुन्तला शर्मा ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं के लिए उन्हे सदैव के लिए प्रेरणा देने वाला बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। डॉ.उषा शर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस सेमीनार मे डॉ.सुमन बडोला, डॉ.दुर्गेश शर्मा, डॉ. सन्तोष भण्डारी, डॉ.विभा शर्मा,श्रीमनदीप सिंह, अनिल कुमार कालोरिया, डॉ. मीनाक्षी बोहरा आदि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्वयंसेवक नितिन खिंची, फोजियाकोशर, ललित पालीवाल एवं अभिषेकपुरी ने देशभक्ति गी...

Read More
देश प्रदेश

भगवान परशुराम जी पर डाक टिकट स्वीकृतःसांसद जोशी

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से केन्द्र सरकार के संचार मंत्रालय ने भगवान परशुराम जी पर डाक टिकट जारी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद जोशी ने इस दौरान केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुये कहा की हमारा देश ऋषि परम्परा का राष्ट्र है। इन्हीं अन्वेषक ऋषियों के ज्ञान, तप, अन्वेषणो से भारत विश्व गुरू कहलाया। आर्य संस्कृति के प्रसार से ही ’वसुधैव कुटुम्बकम’ का स्वप्न साकार किया जा सकता है। आर्य संस्कृति के ध्वज वाहक अवतारों, प्रचेताओं, ऋषियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाने के लिये उनकी स्मृति स्वरूप डाक टिकट जारी किये, ऐसे दिव्य आत्माओं को समर्पित संस्थाओं का गठन किया तथा इनकी मूर्तियों का अनावरण भी किया। जामदस्य श्री परशुराम जी ने अनेक शास्त्रां की रचना की। शास्त्रों के साथ ही कई ब्रह्मास्त्र, दिव्यास्त्र, रूद्रास्त्र को सिद्ध किया। पाशुपत अस्त्र, भुषुण्डी (बन्दुक), ...

Read More
देश प्रदेश

हवाई मार्ग से दुनिया से जुड़े उदयपुर:सांसद जोशी

संसद में नागरीक उड्डयन मंत्रालय से संबधी चर्चा में लिया भाग नई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने मंगलवार को लोकसभा में वर्ष 2022-23 के बजट में नागरीक उड्डयन मंत्रालय की अनुदान की मांगों पर सदन की चर्चा में भाग लिया तथा इस वर्ष के बजट में नागर विमानन मंत्रालय के लिये किये गये बजटीय प्रावधानों, आंवटित राशि, संसदीय क्षेत्र के लिये किये गये कार्यो एवं वहॉ की मुख्य आवश्यकता उदयपुर हवाई अड्डे से अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों को प्रारंभ करने के संबधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद जोशी ने कहा की एयरपोर्ट्स, इनफ्रास्ट्रक्चर का एक महत्वपूर्ण अंग है और यह पी.एम. गतिशक्ति के सात इंजनों में से भी एक है। इस बार के बजट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए 10 हज़ार 667 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पहले यह मंत्रालय केवल अमीरों के लिए थी क्योंकि अमीर लोग ही हवाई यात्रा कर पाते थे लेकिन अब चप्पल

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने उठाया लोकसभा में फसल खराबे का विषय

नई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को लोकसभा में शुन्य काल के दौरान लोक महत्व के विषयों पर सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये विगत दिनों में हुयी असामायिक बारिश के कारण किसानों की फसल के खराब होने का विषय सदन में रखा। सांसद जोशी ने सदन का ध्यान चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र समेत आप पास के क्षेत्र में विगत दिनों में हुयी में असामयिक बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की हुई क्षति की ओर आकृष्ट करवाया। विगत दिनों हुई अचानक भारी बारिश और ओलावृष्टि से संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के चित्तौड़गढ़, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों के किसानों की रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है । अचानक हुई बारिश से किसानों की गेंहू, चना, सरसों, इसबगोल, अफीम आदि की फसलों नष्ट हो गई हैं। तेज हवा चलने से गीली हुई फसलें आड़ी पड़ गई है। अफीम की फसल में ओलावृष्टि से डोडे टूटने, फटनें व दूध धुलने की समस्या किसानों को हुई। बारिश...

Read More
देश प्रदेश

मोदी सरकार में सुदृढ़ हुई देश की सड़केंःसांसद जोशी

संसद में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग से संबधी विभिन्न विषयों पर की चर्चा नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को लोकसभा में वर्ष 2022-23 के बजट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुदान की मांगों पर दौरान चर्चा में भाग लिया तथा इस वर्ष के बजट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के लिये किये गये बजटीय प्रावधानों, विगत समय में किये गये कार्याे, वर्तमान तथा भविष्य में राजमार्गाे एवं सड़कों के लिये बनायी जा रही योजनाओं तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये सड़क परिवहन एवं राजमार्गाे के संबधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद जोशी ने कहा कि किसी भी देश के विकास का आधार वहाँ का इनफ्रास्ट्रक्चर होता है। 2014 में मोदी सरकार के बनने के बाद से ही इनफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है। मोदी सरकार का प्रयास है कि देश की जनता को विश्व स्तरीय यातायात की सुविधाएं द...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में राशि जमा नहीं होने के प्रकरणों की जांच के लिए गठित होगी राज्य स्तरीय समिति

सुमेरपुर ब्लॉक में चार कार्मिकों का निलंबन व 13 विकास अधिकारियों के विरूद्व  की जाएगी जांच : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री रमेश चन्द मीना ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में राशि जमा नहीं होने के प्रकरण में चार कार्मिकों के निलंबन व 13 विकास अधिकारियों के विरूद्व जांच की जायेगी। श्री मीना शून्यकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य श्री जोराराम कुमावत द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के ब्लॉक सुमेरपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में राशि जमा नहीं होने के प्रकरण में दोषी पाए गए तत्कालीन विकास अधिकारी श्री नारायण राजपुरोहित व श्री तनु राठौड़, सह

Read More
देश प्रदेश

मावली,मारवाड दूसरी सवारी गाड़ी को चालू कराने की मांग को लेकर सांसद को लिखा पत्र

आमेट (मुबारिक अजनबी)। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल ने रविवार को राजसमंद सांसद दिया कुमारी को मावली मारवाड मीटरगेज पर दूसरी सवारी गाड़ी को भी चालु करवाने की मांग को लेकर पत्र लिखा। नगर अध्यक्ष सुनील ग़ांधी ने पत्र में बताया कि विगत कई सालों से मावली से मारवाड के बीच मीटर गेज लाईन पर 2 सवारी गाड़ी का संचालन हो रहा था। जिससे इस पूरे मेवाड क्षेत्र के लोगों को मावली व मारवाड जक्शनों से पूरे भारत में जाने वाली रेलों का कनेक्शन मिल जाता था। वर्ष 2019 के बाद से ही कोरोना काल के 2 वर्षों में इन ट्रेनों को बन्द कर दिया गया था। सांसद के प्रयास से एक सवारी गाड़ी पुनः प्रारम्भ की गई किन्तु दूसरी सवारी गाड़ी का समय निर्धारण नही किया गया। ऐसे में इस गाड़ी का आम लोगो को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। राजस्थान की इस एकमात्र मीटर गेज लाईन पर पुनः दोनो ट्रेनों को प्रारम्भ करवाये एवं ट्रेनों का समय निर्धारण भी सही कराव...

Read More
देश प्रदेश

आयकर विभाग ने पुणे और ठाणे स्थित एक यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप समूह पर छापामारी की

delhi. आयकर विभाग ने 9 मार्च, 2022 को पुणे और ठाणे स्थित एक यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप समूह पर एक छापामारी और जब्ती अभियान चलाया। यह स्टार्ट-अप मुख्य रूप से विनिर्माण सामग्री के थोक और खुदरा कारोबार में है। यह समूह पूरे भारत में अपना व्यापार करता है और इसका वार्षिक टर्नओवर (कुल कारोबार) 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। इस अभियान के तहत महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में स्थित कुल 23 परिसरों में छापामारी की गई। इस छापामारी अभियान के दौरान हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में दोषी साबित करने योग्य साक्ष्य प्राप्त हुए हैं और इन्हें जब्त किया गया है। इन साक्ष्यों से पता चला है कि इस समूह ने फर्जी खरीद दर्ज की है, भारी बेहिसाब नकद खर्च किया है और 400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल समायोजन प्रविष्टियां दर्ज की हैं। इन साक्ष्यों को समूह के निदेशकों के ...

Read More
देश प्रदेश

जलदाय विभाग के अधिकारी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करें- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि आमजन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री जूली ने रविवार को मालाखेड़ा क्षेत्रा के गांव देसूला में जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम  देसूला में विभिन्न विकास कार्यों के लिये 40 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।   उन्होंने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की किल्लत नही रहे। इसके लिये सभी आवश्यक कदम उठाये। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत की गई पेयजल बोरिंग ड्रिल होने के साथ समयबð रूप में चालू करावे तथा आवश्यक...

Read More
देश प्रदेश

बनेड़िया में होली चातुर्मास में भक्तों ने लिया दर्शन व सेवा का लाभ

फतहनगर। राजसमन्द जिले की रेलमगरा तहसील के बनेड़िया गांव में रविवार को होली चातुर्मास के तहत धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसमें मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ही नहीं अपितु मुंबई,अहमदाबाद एवं सूरत समेत अन्य शहरों से श्रावक-श्राविकाएं पहुंचे। मेवाड़ उपप्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि .म.सा के होली चातुर्मास कार्यक्रम में पहुंच कर इन श्रावक-श्राविकाओं ने गुरूदेव के दर्शन व सेवा का लाभ लिया। ...

Read More
देश प्रदेश

रायसेन जिले की घटना दुखद, अपराधियों को मिलेगा कठोरतम दंडः शिवराजसिंह चौहान

भोपाल . मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 18 मार्च की रात्रि रायसेन जिले की खमरिया ग्राम के पास हुई वारदात के घायलों से आज हमीदिया अस्पताल जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान एक-एक घायल से व्यक्तिगत रूप से मिले। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह घटना दुखद है। गोली चलाना कोई साधारण अपराध नहीं है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वारदात में मृतक श्री राजू आदिवासी के परिवार को 5 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायल श्री हरि सिंह और श्री रामजी भाई को 2-2 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। घायल श्री नरेन्द्र की आँख में चोट है, जिन्हें भी 2 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों का होगा...

Read More
देश प्रदेश

आरएएस मुख्य परीक्षा 2021-समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों के 113 केंद्रों पर होगी आयोजित

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 20 व 21 मार्च 2022 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य परीक्षा) 2021 का आयोजन किया जा रहा है। सचिव श्री एच एल अटल ने बताया कि आयोग की और से परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों के 113 केंद्रों पर 20 हजार 371 अभ्यर्थियो के लिए निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 9 से 12 एवं दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दृष्टिगत् आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। दूरभाष संख्या 0145-2635255 पर इससे संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार अभ्यर्थियों की सुविधार्थ सभी संभागीय मुख्यालय प्रशासन द्वारा भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अपने परीक्षा केन्द्र स्थल (Location) की जानकारी अवश्य सुनिश्चित करें। के...

Read More
देश प्रदेश

विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन 26 और 27 को नाथद्वारा में, कांकरोली में सांस्कृतिक समावेश

उदयपुर। ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन नाथद्वारा में आहूत किया गया है। इस अवसर पर देश विदेश से तीन सौ प्रतिनिधि नागद्वारा पहुँचेंगे. इस दौरान महिला समागम सांस्कृतिक समावेश वराष्ट्रीय परिषद् बैठक आयोजित होगी, विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के अध्यक्ष के के शर्मा व संरक्षक धर्मनारायण जोशी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय परिषद् में वर्ष 2022-24 के लिये नव-कार्यकारिणी का गठन एवं आने वाले समय में संगठन की दिशा पर प्रस्ताव ग्रहण किया जायेगा। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वैष्णव एवं राधेश्याम सिखवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन पूज्य विशाल बाबा करेंगे और बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी तथा संरक्षक धर्मनारायण जोशी, विधायक एवं चितौड सांसद् सी पी जोशी पधारेंगे. इस अवसर पर सं...

Read More
देश प्रदेश

राजभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह, राज्यपाल से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी

 जयपुर। राजभवन में शुक्रवार को धुलण्डी के दिन उत्साह और उमंगपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया । इस दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाया। राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिवारजन भी होली उत्सव में शामिल हुए। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। ...

Read More
देश प्रदेश

साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी के महाप्रयाण पर राज्यपाल की संवेदना

जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जैन तेरापंथ धर्मसंघ के साध्वी समुदाय की शासनमाता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के महाप्रयाण पर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने उनके अनुयाइयों को शोक की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की है।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में ऑनलाइन प्रक्रिया से पहली बार गेहूं की खरीद प्रारंभ

ऑनलाइन पंजीकरण में किसानों ने दिखाया उत्साह जयपुर ।  प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पहली बार ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। 15 मार्च से प्रारम्भ हुई खरीद प्रक्रिया में गत दो ही दिनों में ऑनलाइन पोर्टल पर लगभग 250 किसानों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ’गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन‘ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाने में किसानों ने खासा उत्साह दिखाया है और पोर्टल पर पंजीकरण करवाने में किसानों को फिलहाल कोई परेशानी नहीं आ रही है। शासन सचिव ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने व ऑनलाइन पंजीकरण में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समस्त जिला कलक्टरों को जिला रसद अधिकारियों की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करन

Read More
देश प्रदेश

मालवा- मेवाड – मारवाड़ के संगम के लिए मावली – मारवाड़ अमान परिवर्तन हों : सांसद जोशी

संसद में रेलवे से संबधी विभिन्न विषयों पर की चर्चा नई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र और इससे जुड़े हुए रेल मार्गो में ढांचागत सुविधाएं और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है, मालवा-मेवाड़-मारवाड़ के सगंम तथा उनके मध्य कड़ी की स्थापना के लिये मावली-मारवाड़ का आमान परिवर्तन की अत्यन्त आवश्यकता हैं, तथा बड़ीसादड़ी नीमच नई रेल लाईन का कार्य की स्वीकृति के लिये सरकार का आभार, इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में रेलवे ट्रेक डबलिंग आमान परिवर्तन एवं नवीन रेलों की आवययकता एवं यात्री सुविधाओं में विस्तार की सौगातों की बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी मंगलवार को लोकसभा में वर्ष 2022-23 के बजट में रेल मंत्रालय की अनुदान की मांगों पर दौरान चर्चा के मध्य कहीं। सांसद जोशी ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में विगत 8 वर्षों में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। पहले जहां यात्री ट्रेनों में सुविधा का अभाव था रेलवे स्टेशन पर ग...

Read More
देश प्रदेश

ग्रीन हाउस के लिए 50 प्रतिशत अनुदान देय,किसानों का चयन लॉटरी द्वारा

जयपुर, 16 मार्च। कृषि मंत्री श्री लाल चन्द कटारिया ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्र्तगत 2 हजार मीटर से 4 हजार मीटर तक के क्षेत्र में ग्रीन हाऊस के लिए अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रीन हाऊस के लिए किसान का चयन लॉटरी के द्वारा किया जाता है तथा किसान को ग्रीन हाऊस के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान देय होता है। श्री कटारिया ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गये पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि पहले इस योजना में ‘‘पहले आओं पहले पाओं‘‘ के आधार पर किसानो को ग्रीन हाऊस हेतु अनुदान दिया जाता था लेकिन गत वर्ष से योजना के अन्र्तगत लॉटरी के द्वारा चयनित किसानों को अनुदान स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जोधपुर में गत वर्ष 6 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें लोहावट विधानसभा क्षेत्र में ग्रीन हाऊस के ल

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा में शामिल हितधारकों से वर्चुअल तौर पर मुलाकात की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑपरेशन गंगा में शामिल हितधारकों के साथ बातचीत की। ऑपरेशन गंगा के बल पर लगभग 23000 भारतीय नागरिकों के साथ-साथ 18 देशों के 147 विदेशी नागरिकों को भी यूक्रेन से सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाला। बातचीत के दौरान, यूक्रेन, पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया और हंगरी में भारतीय समुदाय और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने ऑपरेशन गंगा का हिस्सा बनने के अपने अनुभव, उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया और इस तरह के एक जटिल मानवीय ऑपरेशन में अपने योगदान पर संतोष और सम्मान की भावना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के नेताओं, स्वयंसेवी समूहों, कंपनियों, व्यक्ति विशेष और सरकारी अधिकारियों की अत्यधिक सराहना की, जिन्होंने ऑपरेशन की सफलता के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने ऑपरेशन गंगा में शामिल सभी हितधारकों द्वारा प्रदर्शित देशभक्ति के उत्साह, सामु...

Read More