चुप्पी तोडो-सयानी बनो‘ अभियान के द्वितीय चरण का आगाज 16 मई को, 1 लाख 30 हजार किशोरी बालिकाओं का किया जाएगा आमुखीकरण, 3 हजार 716 छात्रओं को नियुक्त किया जाएगा, हाइजीन एम्बेसडर प्रधानाचार्य द्वारा दिए जाएगे हाइजीन एम्बेसडर सर्टिफिकेट
जयपुर। ‘माहवारी स्वच्छता प्रबंधन’ एवं‘गुड टच बेड टच’ जैसे संवेदनशील विषय पर किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए चुप्पी तोडो सयानी बनो अभियान के द्वितीय चरण के तहत 16 मई को 929 विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत लगभग 1 लाख 30 हजार प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जायेगा। कार्यशाला में प्रशिक्षित अध्यापिकाएं अपने-अपने विद्यालय में समस्त छात्रओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं गुड टच-बेड टच जैसे संवेदनशील विषय पर जानकारी देंगी। साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक की चयनित की गई 3 हजार 716 छात्रओं को हाईजीन एम्बेसडर नियुक्त किया जाएगा। जो राज्य सरकार की उड़ान योजना के अन्तर्गत सैनेटरी नैपकीन की निःशुल्क उपलब्धता के बारे में भी जानकारी देंगी। जिला कलक्टर श्री राजन विशाल ने बताया कि नियुक्त की गई हाइजीन एम्बेसडर विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रओं, अभिभावकों,&n...
Read More