चित्तौड़गढ़ 20 जनवरी, चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के कोटा रेल मंडल में आने वाले रेलवे के विभिन्न कार्यों के लिए सांसद सीपी जोशी ने पत्र के माध्यम से कोटा में आयोजित पश्चिमी मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक में अपने सुझाव भेजें । उन्होंने अपने पत्र में चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ से कोटा के मध्य रेलवे के सुविधाओं के विस्तार को लेकर भेजे अपने पत्र में कहा कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में पश्चिम-मध्य रेलवे से संबंधित कार्यो की क्रियान्विति की अत्यन्त आवश्यकता हैं। चित्तौड़गढ़-कोटा रेलमार्ग का दोहरीकरण स्वीकृत किया जाये। कोटा - बेंगू - नीमच रेलवे लाईन हेतु सर्वे करवाया जाये। उदयपुर से कोटा वाया चित्तौडगढ ई.एम.यु. ट्रेन को प्रारंभ की जाये। चित्तौड़गढ़ से अयोध्या (वाया कोटा ग्वालियर) शक्ति-भक्ति एक्सप्रेस ट्रेन आरम्भ की जाये। वर्तमान में कोटा से वाया ग्वालियर ईटावा ट्रेन चल रहीं हैं। इस ट्रेन क...
Read MoreCategory: चित्तौडगढ़
चित्तौड़गढ़.हमारे देश की मूर्ति चोरी होकर विदेश चली जाती थी तो उसे लाने का काम पहले की सरकारें नहीं करती थी। वर्ष 2013 से पहले तक केवल 8 मूर्तियां विदेश से भारत लाई गई जो चोरी हो कर विदेश चली गई थी, लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के पश्चात चोरी होकर विदेश गई 229 मूर्तियां भारत लाई जा चुकी है। दूसरे देश मूर्तियों पर अपना हक जताते थे लेकिन भारत सरकार के जस्टिफिकेशन से हम उन मूर्तियों को विदेश से लाने में सफल रहे, यह विचार केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर 25 वर्ष पूर्व बाडोली से चोरी हुई नटराज की मूर्ति लंदन म्यूजियम से वापस चित्तौड़गढ़ लाने एवं जौहर स्थल पर तीनों जौहर के इतिहास बताने वाले शिलालेख के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। कुंभा महल परिसर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हम अन्नपूर्...
Read Moreदुर्लभ नटराजन की चुराई हुई मूर्ति पुनः आई चित्तौड़गढ़, सांसद जोशी के आग्रह पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल रविवार को सौंपेंगे स्थानीय पुरातत्व विभाग को
चित्तौड़गढ़, 13 जनवरी। शताब्दी वर्षों पूर्व की दुर्लभ नटराजन की चुराई हुई मूर्ति जल्दी चित्तौड़गढ़ आएगी। रविवार 15 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी के आग्रह पर औपचारिक कार्यक्रम में उक्त बहुमूल्य दुर्लभ मूर्ति को स्थानीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को सौंपेंगे। उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़जिले के रावतभाटा के पास स्थित प्राचीन ऐतिहासिक बाड़ौली शिव मंदिर से सन् 1998 में दुर्लभ नटराजन की मूर्ति चोरी हो गई थी।यह मूर्ति बाड़ौली मंदिर समूह के मुख्य मंदिर घटेश्वर महादेव के पार्श्व भाग में लगी हुई थी।जानकारी के मुताबिक बाड़ौली के प्राचीन घटेश्वर शिव मंदिर से फरवरी 1998 में नटराज मूर्ति चोरी हुई थी और 8 महीने बाद जंगल में मूर्ति को पाया गया, जिसके बाद विभाग ने इसे ही असली मूर्ति समझकर गोदाम में रखवा दिया था।वहीं ऑपरेशन ब्लैक होल के दौरान चोरों द्वारा यह बताया गया कि न...
Read Moreजिले के कई विद्यालयों में होंगे कक्षाकक्ष निर्माण और मरम्मत कार्य: केन्द्र सरकार की समग्र शिक्षा (समसा) के पीएबी के तहत होगा काम
चित्तौड़गढ़, 12 जनवरी। भारत सरकार की समग्र शिक्षा अभियान (समसा) की पीएबी के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में नवीन निर्माण और मरम्मत के कार्य हांगे। चित्तौडगढ सांसद सी.पी. जोशी ने बताया कि भारत सरकार शिक्षा का स्तर आज के आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक युग के समकक्ष करने के लिए देश के विद्यालयां में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार में लगी है। परिणामस्वरूप विगत आठ वर्षो में विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार पर बहुत काम हुआ है। चित्तौड़गढ़ जिले में भी नवीन प्रस्ताव तैयार होकर स्वीकृति के अंतिम चरण में है और इससे जिले के शिक्षा क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी।जिले में नये राजकीय विद्यालय भवनों के मरम्मत के प्रस्तावों में राप्रावि बोलों का खेड़ा - पारी - भूपालसागर - कपासन - 5 लाख रू., रामावि लुणेरा - उसरोल - भूपालसागर - कपासन - 5 लाख रू., राप्रावि महेत्रों का खेड़ा - पोटला कलां - भदेसर - कपास...
Read Moreचित्तोड़.सांसद सीपी जोशी ने निम्बाहेडा में रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओ और हेरिटेज लुक में निर्मित रेल्वे स्टेशन प्रवेश द्वार, मुख्य भवन,फुट ओवर ब्रिज,नवीन विस्तारित प्लेटफार्म,नवीन शेड निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। स्टेशन के बाहर के व्यापारियो की समस्या का अधिकारियो को निर्देश देकर निस्तारण किया। इस अवसर पर साथ में पूर्व विधायक अशोक नवलखा,नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा,स्थानीय रेल्वे अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे.
Read Moreप्रत्येक ब्लॉक से दो स्कूल होगे चयनित चित्तौडगढ 30 दिसंबर, पी एम श्री योजना से जिले के प्रत्येक ब्लॉक के दो चुनिंदा स्कूल में विकास कार्यो को और गति मिलेगी । यह बात सांसद सी पी जोशी ने चित्तौडगढ जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियो से केन्द्र सरकार द्वारा पोषित विभिन्न योजनाओ के फॉलोअप के दौरान कही। सांसद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयो में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार के लिए मिशन मोड के तहत विभिन्न योजनाए चलाई है। विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष निर्माण, मरम्मत कार्य, वोकेशनल कोर्स,अटल टिंनकरिग लैब सहित कई कार्यो के लिए विभिन्न योजनाए है जिससे देशभर में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। केन्द्र सरकार की इन योजनाओ से विद्यालय मे स्थायी विकास कार्य हुए है। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने सांसद जोशी को...
Read Moreसांसद सी.पी.जोशी बने संसदीय संयुक्त समिति के अध्यक्ष, बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 के लिए बनी संसद की संयुक्त समिति
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने चितौड़गढ़ लोकसभा सांसद सी.पी.जोशी को बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 के लिए बनी संसद की संयुक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। संसद के शीत कालीन सत्र के दौरान लोकसभा में प्रस्तुत बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 को प्रस्तुत किया गया था। इस विधेयक का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में जवाबदेही बढ़ाना एवं इसकी चुनावी प्रक्रिया में सुधार करना है। संसद के इस केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में इस विधेयक को संयुक्त समिति के विचारार्थ भेजने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सदन ने मंजूरी दी थी। लोकसभा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा के 21 सदस्यों एवं राज्य सभा के 10 सदस्यों के साथ संयुक्त समिति बनाने की सिफारिश की थी। संसदीय संयुक्त समिति में चेयरपर्सन सी.पी.जोशी के अतिरिक्त ...
Read Moreचित्तोड़. सांसद सीपी जोशी ने आज राजस्थान सरकार के जंगल-राज,कुशासन के विरुद्ध जनता "जन आक्रोश रथ यात्रा"का भाजपा जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़ पर झंडी दिखाकर पांचो विधानसभाओ के लिए रवाना किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी,जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम प्रभारी युधिष्ठिर जी,जिला प्रमुख सुरेश धाकड़,विधायक चंद्रभान आक्या,ललित ओस्तवाल, जन आक्रोश यात्रा के चित्तौड़गढ़ विधानसभा प्रभारी राकेश पाठक,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रतन गाड़री,पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read Moreचित्तौड़गढ़. केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक दिवसीय प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुँचे। श्री मेघवाल ने मीरा स्मृति संस्थान के भवन में बने मीरा ग्रन्थागार का अवलोकन कर भक्त शिरोमणि मीराबाई के शोध ग्रंथ के संकलन की आवश्यकता जताई । मीरा स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित मीरा महोत्सव कार्यक्रम मे भाग लिया इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल के साथ सीपी जोशी ने ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर भ्रमण कर जौहर स्थली को नमन किया एवं दुर्ग के विकास कार्यो को लेकर के चर्चा की. इस मौके पर मीरा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण समदानी , अर्जुन मूंदड़ा आदि मौजूद रहे । केंद्रीय मंत्री ने दुर्ग का भी भ्रमण कर जौहर स्थ...
Read Moreचित्तौड़गढ़. शांतिकुँज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ चितौड़गढ़ द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन पूरे चितौड़गढ़ जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयो मे दिनांक 15 अक्टूबर 2022 शनिवार को होगा , जिला संयोजक श्री सत्यनारायण हेडा ने बताया कि परीक्षा मे चितौड़गढ़ जिले के 40 हजार से अधिक छात्र छात्रा इस परीक्षा मे बैठेंगे । गायत्री शक्ति पीठ के प्रबंधक द्रस्टी श्री रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि बच्चों में नैतिकता और संस्कार उत्पन्न करने के लिए गायत्री परिवार सततं प्रयासरत रहता है, यह परीक्षा पूरे राजस्थान मे एक दिन एवं एक ही समय 12 बजे से एक बजे आयोजित होगी । प्रश्न पत्र तहसील मुख्यालय पर पहुँचा दिए गए हैं, सभी संस्था प्रधान जहाँ पर शुल्क जमा कराकर पुस्तकें प्राप्त की है वहाँ से प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते है । साथ ही सभी संस्था प्रधान परीक्षा के तुरंत बाद उसी दिन अपने...
Read Moreचित्तौड़गढ़। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होने वाली तिरंगा वाहन रैली की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक जिसमें 12 अगस्त को होने वाली वाहन रैली के जिला संयोजक मुकेश गुर्जर और सह संयोजक जितेंद्र शर्मा एवं हर्षद दशोरा बनाया गया यहां जिला संयोजक मुकेश गुर्जर ने बताया कि तिरंगा यात्रा सभी मंडलों से होती हुई जिला मुख्यालय पर स्थित बिरला हॉस्पिटल तक पहुंचेगी जहां से नगर मंडल द्वारा सभी का स्वागत कर यात्रा के साथ सम्मिलित होते हुए यात्रा गोल प्याऊ चौराहा पहुंचेगी ! इस बैठक में जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत जिला उपाध्यक्ष जगदीश भांड देवकिशन जाट आशीष सिकलीगर मुकेश जाट नवीन सुखवाल घोसुंडा मंडल अध्यक्ष किशन जाट रविंद्र शर्मा चंदेरिया जितेंद्र सिंह नीमड़ी खेड़ा मदन जाट कृतज्ञ दशोरा भेरू जाट मुके...
Read Moreमंडपिया. रक्षाबंधन के अवसर पर आज यहां सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धालु भक्तों की चहल पहल शुरू हो गयी हैं. भक्तों ने सांवरिया सेठ के मंगला के दर्शन कर अपने आप को धन्य किया.
Read Moreअजमेर। संसदीय क्षेत्र चित्तौड़ के सांसद सी.पी.जोशी आज अजमेर में उ.प.रेलवे के डीआरएम एन.के.परसुरामका से मिले। सांसद का रेलवे के अधिकारियों ने शॉल ओढ़ा कर सम्मान भी किया। डीआरएम से मिलकर जोशी ने रेलवे के लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबंधित विभिन्न विषयों एवं बड़ीसादड़ी-उदयपुर ट्रेन के दूसरे फेरे के संचालन के बारे में चर्चा की। 15 अगस्त से शुरू होगा दुसरा फेरा। ...
Read Moreनई दिल्ली. मेवाड़ के जनप्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में भारत के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी,पूर्व सांसद व पूर्व नगरीय विकास मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी, उदयपुर सांसद श्री अर्जुन लाल मीणा एवं श्री हरीश राजानी उपस्थित रहे।
Read Moreफतहनगर। मालवा-मेवाड़-मारवाड़ का अब संगम होने वाला हैं क्योंकि मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तन पूर्ण हो गया हैं, बड़ीसादड़ी-नीमच नवीन रेलमार्ग के कार्य को गति मिल गयी हैं तथा भूमि अधिग्रहण कार्य के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये जा चुके हैं। इसके साथ ही मावली-मारवाड़ के आमान परिवर्तन का कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा, यह बात सांसद जोशी ने आज रेल भवन में केन्द्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट के बाद कही। सांसद जोशी ने आज रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में शिष्टाचार भेंट की तथा मावली-बड़ीसादड़ी के आमान परिवर्तन के लोकार्पण के लिये बड़ीसादड़ी पधारने पर आभार व्यक्त किया तथा संसदीय क्षेत्र के लिये अतिआवश्यक मार्ग मावली-मारवाड़ के आमान परिवर्तन कार्य की प्रगति के लिये चर्चा की। इसके साथ ही सांसद जोशी ने संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये आवश्यक ...
Read Moreचित्तौड़गढ़ मेडिकल कॉलेज संचालय की जारी हुई स्वीकृति,100 सीटों के मेडिकल कॉलेज का संचालन इसी वर्ष होगा प्रारंभ
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष से अकादमिक सैशन प्रारंभ हो जायेगा। इस हेतु 100 सीटों के लिये नये मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2022-23 के लिये प्रवेश प्रारंभ हो सकेगा। यह जानकारी देते हुये सांसद सी.पी.जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के द्वारा चित्तौड़गढ़ में मेडिकल कॉलेज की 100 सीटों के लिये प्रवेश वर्ष 2022-23 में एम.बी.बी.एस. का सत्र प्रारंभ हो जायेगा। इस हेतु केन्द्र के राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में विभिन्न मानकों से संबधी परिक्षण किये तथा उन पर खरा उतरने के पश्चात इस सत्र के लिये प्रवेश की अनुमति प्रदान की हैं। सांसद जोशी ने इस हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मान्डविया का आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreफतहनगर। हिंगवानिया में चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को मुंगाना धाम के महन्त श्री चेतनदास जी महाराज के सानिध्य में कथावाचक सुदर्शनाचार्य के मुखारविंद से श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का सुंदर शब्दों में वर्णन किया गया। इस प्रसंग की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान सुदर्शनाचार्य के मुखारविंद से श्रोतागणों को बताया गया कि भगवान होते हुए भी किन कठिन परिस्थितियों में अपनी लीलाएं करते हुए कारागृह में जन्म लेते हैं और उसके बाद जन्मोत्सव मनाया गया। चारों तरफ फूलों की बारिश की गई। श्रद्धालु इस प्रसंग के दौरान झूमते नजर आए। संत श्री ने बताया कि गृहस्थी रहते हुए भी भगवान में लीन हो सकते हैं। भगवान को प्राप्त कर सकते हैं। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण पान करने के लिए इन दिनों आकोला,करूंकड़ा,बिलोदा,इंटाली, फतहनगर,भीलवाड़ा, रेलमगरा, खडोदा से भी लोग हिंगवानियां पहुंच रहे हैं। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के म.नं. 33-डी बापु नगर सेंथी, चित्तौड़गढ़ (राज.) निवासी श्रीमती मैना भट्ट पति श्री शेलेन्द्र भट्ट को गंभीर बीमारी के ऑपरेशन के लिये 300000 रू. (तीन लाख रू.) सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सैद्धांतिक मंजूर कर संबंधित का इलाज कर रहे चिकित्सालय को उपरोक्त राषि जारी की है। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के लिए युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह गुढ़ा को युवा मोर्चा जिला संयोजक के लिए नियुक्त किया गया। ...
Read Moreरेल संचार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव ने मेवाड़ व विंध्य क्षेत्र को दी सौगातें
बड़ीसादड़ी-मावली आमान परिवर्तित रेलखण्ड का लोकार्पण* *बड़ीसादड़ी स्टेशन से बड़ी सादड़ी-उदयपुरसिटी प्रतिदिन स्पेशल, रीवा-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल तथा सिउड़ी-सियालदह मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी* नई दिल्ली, दिनांक 31 जुलाई 2022ः- देश की प्रगति में भारतीय रेल द्वारा यात्री सुविधाओं का विकास और विस्तार किया जा रहा है । विकास की इसी कड़ी में श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार की उपस्थिति में समारोह में उपस्थित सम्माननीय महिलाओं ने आज दिनांक 31.07.2022 को बड़ी सादड़ी रेलवे स्टेशन पर बड़ी सादड़ी-मावली रेलखण्ड के आमान परिवर्तन का लोकार्पण किया तथा इस आमान परिवर्तित रेल लाइन पर प्रथम रेलसेवा बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल तथा वीडियों लिंक के माध्यम से रीवा-उदयपुर सिटी स्पेशल व पश्चिम बंगाल के सिउड़ी-सियालदह-सिउड़ी मेमू ट्रेन को हरी झण्डी द...
Read More