Author Posts
फतहनगर - सनवाड

सांसद सीपी जोशी का फतेहनगर दौरा, 14 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास

 फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में  प्रातः12 .00 बजे पालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में करवाए गए 14.41 करोड़ के 111 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद  कृषि उपज मंडी में  1.66 करोड़ के सड़क एवं विद्युत कार्यों का लोकार्पण करेंगे एवं  सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एनएच162 हनुमान मंदिर से हॉस्पिटल एनएच 162 तक 2.3 किलोमीटर  लंबी 2.50 करोड़ की सड़क का लोकार्पण एवं फतहनगर धूणी में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर  का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल एवं उदयपुर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व विधायक धर्मनारायण  जोशी,विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह आसोलिया, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के उच्च पदाधिकारी गण...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान: चेतना कुंवर राज्य स्तर पर लेगी भाग  

फतहनगर। मावली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमल की सुश्री चेतना कुंवर निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर भाग लेगी। ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिता में चयनित चार विद्यार्थी आज से अजमेर के राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तर पर भाग लेंगे। चेतन कुंवर के अलावा उदयपुर जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव की ओजस्वी क्विज प्रतियोगिता में, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कल्याणपुर की अक्षरा पांचाल आशु भाषण में तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव की अनामिका शेखवार चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेगी।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

त्याग, राष्ट्रभक्ति और स्वामिभक्ति का अमर प्रतीक : दानवीर

◆पुण्यतिथि 16 जनवरी पर विशेष◆स्वातंत्र्य-वीर, राष्ट्र-वीर, दान-वीर मेवाड़ी सपूत भामाशाह का नाम भारतीय इतिहास में त्याग, निष्ठा और मातृभूमि-प्रेम का पर्याय है। वे ऐसे विरल व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन स्वयं में राष्ट्रधर्म की जीवंत मिसाल बन गया।दानवीर भामाशाह का जन्म 28 जून 1547 ई. (आषाढ़ शुक्ल 10, संवत 1604) को वैश्य कुल, श्वेताम्बर ओसवाल जैन कावड़िया परिवार में हुआ। भगवान महावीर के मूलमंत्र अपरिग्रह को उन्होंने अपने जीवन का आधार बनाया और संग्रहण की प्रवृत्ति से सदैव दूर रहे। उनकी पुण्यतिथि 16 जनवरी 1600 ई. है।■ मेवाड़ और महाराणा प्रताप से अटूट नाता ■भामाशाह को अपनी मातृभूमि मेवाड़ से अगाध प्रेम था। वे बचपन से ही महाराणा प्रताप के अभिन्न मित्र, सखा और आगे चलकर उनके प्रमुख सलाहकार बने। भामाशाह के पिता भारमल कावड़िया को महाराणा सांगा ने रणथंभौर दुर्ग का किलेदार नियुक्त किया था। बाद में महा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांसद जोशी के हाथों कृषि मण्डी में कल होगा लोकार्पण

फतहनगर। कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर के मुख्य मण्डी प्रांगण, फतहनगर में ‘‘आन्तरिक सडक निर्माण कार्य‘‘ तथा ‘‘विद्युतीकरण एवं हाईमास्क लाईटे कार्य‘‘ का ‘‘लोकार्पण‘‘ शुक्रवार को सांसद सी.पी.जोशी के कर कमलों द्वारा दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों सहित नगरवासी भाग लेंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ रीको में 81 यूनिट हुआ रक्तदान, रक्तदाताओं का किया सम्मान

फतहनगर। बुधवार को  राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड उदयपुर एवं ब्लू फास्फेट लिमिटेड सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में सनवाड़ रीको एरिया के फैक्ट्री परिसर में दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक रक्तदान का आयोजन किया गया जिसमें कुल 81 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। यह रक्तदान फैक्ट्री स्टाफ एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड उदयपुर के रीजनल ऑफिसर शरद सक्सेना,फतेहनगर पुलिस थाना के सीआई चंद्रशेखर किलानिया ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जेड यू खान,भोलाशंकर शुक्ला, जे बी सिंह, असादुल्लाह काजी, केसरीनंदन बिंद, मूरत सिंह यादव, रविन्द्र कुमार सैनी, देवेंद्र शर्मा, सचिन खटीक, पप्पू डांगी, सुबोध द्विवेदी, राहुल सिंह,सौरभ सोनी, नावेद हुसैन, राजन पंडित ,श्रेयांश मिश्रा, प्रशांत सिंह, राह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मकरसंक्रांति पर विद्यार्थियों को किये स्वेटर वितरण

फतहनगर। बुधवार को मावली ब्लॉक अन्तर्गत भावली विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किए गए । अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान भेरू लाल धोबी एवं रवि यादव ने  तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।   राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा उपाध्यक्ष  पुरुषोत्तम कुमार शर्मा के प्रयासों से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। उदयपुर के भामाशाह  राजेंद्र सिंह झाला  व उनके सहयोगी सदस्यों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को  स्वेटर वितरणकिये गए। वितरण कार्यक्रम के पश्चात भामाशाहों द्वारा उपस्थित समस्त संभागियों , अतिथियों, विद्यार्थियों ने  एक साथ कृष्ण भोग ग्रहण किया।    समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल  गुर्जर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला माध्यमिक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर  चौधरी ,उ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में पतंगबाजी का उपखंड अधिकारी ने किया आगाज,गौशाला में किया गौ सेवा का कार्य

फतहनगर। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में बुधवार को पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार एवं उपखंड अधिकारी के आदेशाअनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी पुनाड़िया, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, विनोद धर्मावत, हेमलता देवड़ा, सोहनलाल खटीक,नारायण मोर, श्रीमती हमीदा बानू,पंचायत समिति सदस्य भौमसिंह चुण्डावत सहित नगर के गणमान्य लोग एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। उपखंड अधिकारी ने पतंग उड़ा कर कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूल परिसर में युवाओं एवं नगर वासियों ने पतंग उड़ा कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की। उपखंड अधिकारी ने नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला का भी अवलोकन किया। गौशाला में गौशाला संचालकों ने उपखंड अधिकारी का स्वागत एवं अगवानी की। मकर संक्रांति के अवसर पर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चौथी बार निर्विरोध इंटक प्रदेशाध्यक्ष बनने पर श्रीमाली का मजदूर संघ ने किया जोरदार स्वागत

फतहनगर। उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ के संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरान्त प्रथम बार जे.के.लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड,उदयपुर पधारने पर उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ इंटक द्वारा गर्मजोशी से आत्मीय एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमाली थे और अध्यक्षता यूनिट हेड दीपक शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कंपनी के एच.आर.हेड आशीष शर्मा,राजस्थान इंटक में महामंत्री नारायण गुर्जर, उपाध्यक्ष खुशबेंद्र कुमावत,कोषाध्यक्ष इंदुशेखर व्यास,कंपनी के आई.आर.उप महाप्रबंधक देवराज सिंह झाला और सभी विभागों के हेड थे। श्रीमाली को फैक्ट्री गेट पर संघ पदाधिकारियों ने फूल माला पहना कर और गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की और उसके उपरान्त ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए समारोह स्थल संघ ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

युवा दिवस पर लदानी स्कूल में हुए आयोजन, बच्चों ने दिखाया हूनर

फतहनगर। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयन्ती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों की घोषणा की गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चेतना सारंगदेवोत ने की। मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक परिषद के अध्यक्ष कन्हैयालाल अहीर थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डूंगरसिंह डुलावत, ओमप्रकाश मीणा, सविता बिश्नोई आदि थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक शंकरलाल जाट ने किया। निर्णायक कार्यक्रम प्रभारी राधा शर्मा, विनोद कुमार मीणा, निशा माथुर आदि थे। बालकों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से संबंधित भाषण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। बालकों को स्वदेशी वस्तुओं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मकर सक्रांति: गौ सेवा, रक्तदान सहित होंगें विविध आयोजन

फतहनगर। बुधवार को नगर में मकर संक्रांति के अवसर पर गौ सेवा सहित विविध आयोजन होंगे।  श्री कृष्णा महावीर गौशाला की ओर से बताया गया कि गौ भक्तों की ओर से गायों के लिए लापसी एवं हरा चारा वितरण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारंभ हो जाएगा। गौशाला में साधारण सभा की बैठक भी आयोजित होगी। इस बैठक में आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया जाएगा। अन्य मुद्दों पर भी नगर वासियों के साथ चर्चा की जाएगी। इधर सनवाड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्ल्यू फॉस्फेट खाद फैक्ट्री परिसर में दोपहर 12से5बजे तक़ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रामायण ज्ञान परीक्षा में 550 विद्यार्थियों ने लिया भाग

फतहनगर। भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान राजस्थान एवं विहिप बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा में फतेहनगर–सनवाड़ के फतह एकेडमी, विद्यानिकेतन, सेंथ थॉमस एवं एरु डाईट एवं लर्निंग विद्यालयों के 550 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल रह कर अपनी सांस्कृतिक व धार्मिक जागरूकता का परिचय दिया। फतेहनगर प्रखंड संयोजक सुरज शर्मा ने बताया कि परीक्षा का लक्ष्य विद्यार्थियों और आमजन में रामचरित मानस,रामायण तथा भगवान श्रीराम के आदर्श, चरित्र, परिवार के प्रति कर्तव्य, सामाजिक समरसता, प्रेम, करुणा के साथ परस्पर सहयोग की भावना एवं त्याग का अनुसरण कर युवा शक्ति को व्यक्तिगत और राष्ट्रीय हितों के लिए सजग रहना चाहिए।इस परीक्षा में बजरंग दल के परीक्षा संयोजक कैलाश जाट, विशाल शर्मा, जिला संयोजक निखिल खंडेलवाल,नगर संयोजक रोहित पालीवाल, साहिल खटीक, विनय पालीवाल,सोनल प्रजापत एवं भागीरथ वैष्णव मौजूद...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चौकसी हैरियस ने निलोद स्कूल में करवाया डॉम का निर्माण

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निलोद में चौकसी हैरियस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा टीन शेड (डॉम) का निमार्ण करवाया गया।CSR डॉ. प्रवीण कुमार यादव, विनोद कुमार यादव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती बबली अग्रवाल के विशेष प्रयासों द्वारा स्थानीय विद्यालय में भामाशाह संस्था चौकसी हैरियस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के हित के लिए 2400 स्क्वायर फीट का  शेड(डॉम) का निर्माण करवाया गया। संस्था द्वारा इस पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानाचार्य मय स्टाफ और सभी विद्यार्थी एवं ग्रामवासियों ने उक्त संस्था एवं डॉ प्रवीण कुमार यादव  व विनोद कुमार यादव का आभार व्यक्त किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं, उसके लिए समय और मेहनत जरूरी है-एसडीएम पुनाड़िया      

           फतहनगर। निकटवर्ती लदानी गांव स्थित  राजकीय महाविद्यालय, मावली में वार्षिकोत्सव  एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  रमेश कुमार सीरवी पुनाड़िया,एसडीएम  मावली , विशिष्ट अतिथि डॉ भारत भूषण ओझा व अध्यक्ष प्राचार्य डॉ महेश चन्द्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्राचार्य डॉ. तिवारी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.डी. एम. पुनाड़िया ने विभिन्न दृष्टांतों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकता है; अगर वो अपनी मेहनत के प्रति ईमानदार रहे और उसमें नियमितता रखें । सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता, उ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जेवाणा में गूंजा सनातन का शंखनाद, हजारों हिंदुओं की एकजुटता से विराट हिंदू सम्मेलन बना शक्ति-प्रदर्शन

कलश यात्रा से लेकर धर्मसभा तक प्रखर हिंदुत्व का उद्घोष,  संतों के ओजस्वी प्रवचनों में हिंदू एकता, गौ-रक्षा और राष्ट्र-सुरक्षा का संकल्प फतहनगर।  मावली उपखंड के अंतर्गत ग्राम जेवाणा में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने न केवल धार्मिक आयोजन की सीमाओं को पार किया, बल्कि यह कार्यक्रम सनातन चेतना, हिंदू एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त शक्ति-प्रदर्शन बनकर उभरा। विगत 15 से 20 दिनों से की जा रही सुनियोजित तैयारियों के परिणामस्वरूप यह आयोजन संपूर्ण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणास्पद सिद्ध हुआ।इस विराट आयोजन में जेवाणा मंडल के लोपड़ा, भावली, अमृतपुरा, सवानिया और स्वरूपपुरा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। आयोजन में प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक आयु और प्रत्येक जाति के हिंदुओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि ह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक के प्रयास से विद्यालय में स्वेटर वितरित,नन्हों के खिले चेहरे

फतहनगर। निकटवर्ती जेवाणा पीईईओ क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय वालरा में शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार शर्मा के प्रयासों से तारा संस्थान उदयपुर की ओर से नि:शुल्क स्वेटर व स्टेशनरी वितरण करवाया गया। अध्यापक शर्मा अपने सेवा काल के प्रारंभ से ही भामाशाह प्रेरक व विभिन्न सेवा कार्यों को करते रहे है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गंगा विजयवर्गीय ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली 'अ' के अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना थे। विशिष्ट अतिथि उपशाखा संगठन मंत्री मदनलाल श्रीमाली, शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उदयपुर जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) चंद्रशेखर चौधरी, उपशाखा मावली के कार्यकारिणी सदस्य परसराम जाट आदि थे। इस दौरान अध्यापक सोनू चौधरी,  विद्यालय स्टॉफ के निशि चौधरी सहित स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मुख्य अतिथि उपशाखा अध...

Read More
फतहनगर - सनवाड

धोईन्दा में मृतक हरीश के निवास पर पहूचे पूर्व विधायक जोशी

उदयपुर, 9 जनवरी। मावली के पूर्व विधायक एवं मेवाड़ के वरिष्ठ ब्राह्मण नेता धर्मनारायण जोशी ने धोईन्दा निवासी मृतक हरीश जोशी के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि हरीश जोशी हत्याकांड में दोषियों को सख्त सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।पूर्व विधायक जोशी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है तथा समाज को झकझोर देने वाली है।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय विप्लवी, भाजपा जिला प्रवक्ता नर्बदा शंकर पालीवाल, जिला मंत्री खुश कमल कुमावत, भेरूलाल नंदवाना, गिरीश पालीवाल, पूर्व पार्षद अशोक पालीवाल, पार्षद नरेंद्र जोशी मौजूद थे।। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

फतहनगर। स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र में वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक सुधार की चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमीनार की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सुधार केवल कानूनी ढांचे तक ही सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि यह मानसिकता के विकारों और सदियों पुरानी रूढ़ियों को समाप्त करने के लिए एक वैचारिक कांति होनी चाहिए। सेमीनार के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शारदा जोशी ने स्वयं सेवकों को समाज के प्रति उनके दायित्वों को नये सिरे से सोचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अमनाराम जयपाल व्याख्याता राजनीति विज्ञान ने अपने वक्तव्य में भारतीय समाज में विद्यमान जातिगत भेदभाव, ल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भामाशाह ने विद्यालय में पौधों  व पानी को बचाने के लिए लगाया ड्रीप सिस्टम 

फतहनगर(www.fatehnagarnews.com)। राउमावि बांसलिया के विद्यालय परिसर में लगभग 50 प्रजाति के2000 से अधिक पेड़ पौधों की नियमित सिंचाई एवं पानी बचाने के लिए पूर्व एस एम सी अध्यक्ष प्रभु लाल डांगी निवासी रेड- बांसलिया के सुपुत्र भरत डांगी द्वारा फिल्टर सहित बूंद- बूंद सिंचाई लिए  लगभग 50000 की लागत का ड्रीप सिस्टम विद्यालय में लगाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद राय बड़गुर्जर ने पूर्व छात्र भरत डांगी को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य  सुनील कुमार जोशी ने इस हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहें। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

एम.ए. इतिहास में हिमांशु वैष्णव को स्वर्ण पदक, महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशनराव बागड़े ने दिया गोल्ड मेडल

फतहनगर(www.fatehnagarnews.com)। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चगेडी में अध्यापक लेवल 2 पर कार्यरत हिमांशु वैष्णव को एम.ए. इतिहास में स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय, उदयपुर के इतिहास विभाग के छात्र हिमांशु वैष्णव ने वर्ष 2025 में आयोजित एम.ए. (इतिहास) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार हिमांशु वैष्णव ने एम.ए. (इतिहास) परीक्षा में ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की। विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशनराव बागड़े ने स्वयं स्वर्ण पदक पहनाक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी में विद्यार्थियों को किया पुरस्कार वितरण  

फतहनगर। www.fatehnagarnews.com  नगर के फतह एकेडमी विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व में विद्यालय में फतह विजनरी विस्टा-ओपन एग्जिबिशन का भव्य आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए लगभग 450 मॉडल प्रदर्शित किए गए जिसमें करीब 930 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य जगदीशचंद्र द्विवेदी थे। संस्थान अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन एवं जगदीश चंद्र द्विवेदी ने प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित लगभग 77 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व पारितोषिक प्रदान किए। अतिथियों ने  विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्र...

Read More