Author Posts
फतहनगर - सनवाड

बड़गुर्जर हुए सेवानिवृत, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया सम्मान

मावली। मावली निवासी एवं गोविंदपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व मावली शाखा अध्यक्ष पुष्कर लाल बडगूर्जर शनिवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, मावली उप शाखा अध्यक्ष शंकर लाल जाट लदाना, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, श्रीमती लीला जाट, राजवीर चौधरी, प्रभु लाल जाट, सोहनलाल जाट सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बडगूर्जर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय में भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़गुर्जर को भावभीनी विदाई दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फलीचड़ा में हिन्दू सम्मेलन रविवार को, मिलेगा संतों का सानिध्य

फतहनगर। फलीचड़ा मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को होगा। हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करने हेतु सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत रविवार को प्रातः 11:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अपराह्न 1:00 बजे बस स्टैंड पर विराट धर्म सभा होगी। धर्म सभा के समापन के पश्चात सामूहिक भोजन रहेगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हरिशंकर होंगे। इस अवसर पर संत माधवानंद भारती, गुलाब दास महाराज, भैरू महाराज, महंत बालक नाथ का सानिध्य मिलेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में विराट हिंदू सम्मेलन,नगर में गूंजेगा सांस्कृतिक चेतना का स्वर – भव्य कलश यात्रा, धर्मसभा और महाप्रसादी में जुटेगा हजारों का जनसमूह

फतहनगर।नगर में रविवार को आयोजित होने जा रहा विराट हिंदू सम्मेलन क्षेत्र के सबसे बड़े सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में से एक बनने जा रहा है। सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में हो रहे इस सम्मेलन को लेकर पूरे नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख मार्गों पर भगवा पताकाएं, स्वागत द्वार और सजावट नगर को उत्सवमय स्वरूप दे रही हैं।आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत ठीक दोपहर 1 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी, जो अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश धारण कर शामिल होंगी, वहीं युवा वर्ग एवं सामाजिक संगठन ढोल-नगाड़ों और ध्वजों के साथ सहभागिता करेंगे।इसके पश्चात दोपहर 3:15 बजे से धर्मसभा एवं महाप्रसादी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर परिसर में किया जाएगा। धर्मसभा में संत-महात्मा और प्रबुद्ध वक्ता समाज मे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राज्य स्तरीय स्कील एक्जीबिशन कम कम्पटीशन में रा बा उ मा विद्यालय मावली गाँव की डिंपल माथुर द्वितीय

मावली। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गाँव की छात्रा डिंपल माथुर पुत्री प्रकाश माथुर ने राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत स्किल एक्जीबिशन कम कम्पिटिशन 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, क़स्बे और ज़िले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोशनलाल माखीजा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए विद्यार्थियों के बीच अपने मॉडल से सम्बंधित विषय वस्तु को प्रभावी और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया जिसे निर्णायकों द्वारा सराहा गया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।यह उपलब्धि विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था और बेहतर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत को दर्शाता है। इस उपलब्धि में हेल्थकेयर ट्रेनर श्रीमती मीनाक्षी नागदा व कौशल मित्र सुमन जोशी का विशेष सहयोग रहा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वार्षिकोत्सव,नवनिर्मित कक्षा कक्षा का लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न

  फतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव,लोकार्पण, भामाशाह एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी संयुक्त निदेशक प्रमोद कुमार सुथार,मावली के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि पालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पीटीए अध्यक्ष पारस तातेड़, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र बड़ालमिया, विनोद कुमार यादव सहित अनेक भामाशाह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतन कुमार चाष्टा थे। इस अवसर पर 7 .25 लाख के दो कक्षा कक्ष विद्यालय को समर्पित किए गए। विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कृष्ण भोग एवं समस्त अतिथियों के लिए स्नेह भोज का आयो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026 का भव्य शुभारंभ

पंखों की उड़ान और आर्द्रभूमियों की पुकार के साथ संरक्षण का उत्सव शुरू जयपुर, 31 जनवरी।धरती की आर्द्रभूमियों को बचाने और आसमान में परिंदों की चहचहाहट को फिर से सजीव करने के संकल्प के साथ जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को कानोता कैंप रिजॉर्ट, जामडोली (जयपुर) में हुआ। “Join the Celebration of Wings & Wetlands” थीम पर आधारित इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन ने पहले ही दिन प्रकृति प्रेम, संरक्षण चेतना और रचनात्मक अभिव्यक्ति के रंग बिखेर दिए।ग्रीन पीपल सोसायटी (जयपुर चैप्टर) द्वारा राजस्थान सरकार के वन विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस फेस्टिवल का उद्घाटन संरक्षण विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।ग्रीन पीपल सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं जयपुर बर्ड फेस्टिवल के संयोजक विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सुशासन की दिखी तस्वीर- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने परिवादी से की बात 2 घंटे में ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदना का हुआ निस्तारण

  जयपुर, 31 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन एवं आमजन को राहत देने के प्रयासों के तहत स्वयं अनूठी मिसाल पेश करते हुए संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के परिवादी से संवाद कर हाथों-हाथ राहत प्रदान करवाई और तद्नुरूप जिला प्रशासन डूंगरपुर ने भी तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 घंटे में ही परिवेदना का निस्तारण कर सुशासन की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रदेश में पारदर्शी एवं सुशासन के लगातार प्रयासों के बीच संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के परिवादियों से संवाद करने तथा उनका समाधान करने की अनूठी पहल की गई है। इसी के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के संबंध में बात की। जिस पर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र हेतु 7 ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बजट में जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले जिलाध्यक्ष पुष्कर

बजट में देहात की चिकित्सा ,शिक्षा,सड़क और पेयजल की विभिन्न योजनाओं ओर कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले जिलाध्यक्ष पुष्कर उदयपुर। राजस्थान सरकार के आगामी बजट में जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा,शिक्षा,पेयजल ,सड़क आदि से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यों को लेकर भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भेट कर क्षेत्र की मांगो को लेकर सुझाव पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा । जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने विगत दो बजट में उदयपुर को काफी कुछ दिया है ।इस बजट में जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं ओर क्षेत्रों हेतु स्वास्थ्य,सड़क,शिक्षा, पेयजल,कौशल विकास,ग्रामीण रोजगार आदि विविध कार्यों हेतु सुझाव एवं मांग पत्र मुख्यमंत्री को दिया है । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आश्वस्त किय...

Read More
फतहनगर - सनवाड

टेरिया में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सम्पर्क

फतहनगर। टेरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन के आमंत्रण पत्र देकर कलश यात्रा एवं धर्म सभा में भाग लेने का संपर्क किया गया।लदानी ग्राम पंचायत के टेरिया में बंशी( शंकर) अहीर, कैलाश पुरी गोस्वामी,विकास पुरी गोस्वामी, चुन्नी लाल अहीर, वंश पुरी गोस्वामी, कैलाश अहीर, रतन लाल गाडरी, देवेन्द्र पुरी गोस्वामी, कल्पित पुरी गोस्वामी, आयुष पुरी गोस्वामी, लक्ष पुरी गोस्वामी ने एक फरवरी को एक बजे फतहनगर पहूँचने का सभी ग्राम वासियों से निवेदन किया एवं विराट हिन्दू सम्मेलन के पत्रक वितरण किये।टेरिया गाँव के शिव मंदिर परिसर में सायंकाल आठ बजे बैठक आयोजित कर विस्तार से विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए समारोह में भाग लेने का आग्रह किया गया ।टेरिया से गेहरी लाल डांगी, शंकर डांगी, भूरा लाल डांगी, राजू लाल डांगी, राहुल डांगी, रोहित डांगी, केशु लाल डांगी, चेतन डांगी, अशोक डांगी, नरेंद्र डां...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सेवा निवृत्त होने वाले प्राणजीवन पालीवाल का सीबीईओ ने किया स्वागत

मावली। मावली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरताणा में सेवारत वरिष्ठ अध्यापक प्राणजीवन पालीवाल की सेवा निवृत्ति 31 जनवरी 2026 को है।ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली द्वारा विद्यालय समय पश्चात् सेवा निवृत्त होने वाले वरिष्ठ अध्यापक प्राणजीवन पालीवाल का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।विद्यालय स्टाफ द्वारा ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।ब्लॉक कार्यालय स्टाफ ने खरताणा नवीन विद्यालय भवन का अवलोकन किया।खरताणा के निवासी हाल मुकाम मुम्बई के भामाशाह सुभाष एवं नरेश हिरण ने चांदमल भंवर लाल हिरण की स्मृति में खरताणा नवीन विद्यालय भवन का आधुनिक सुविधाओं युक्त अतिसुन्दर भवन तैयार कर समर्पित करने का लक्ष्य रखा है।जिसमें अट्ठारह कक्षा- कक्ष, दो हॉल, शौचालय, खेल मैदान, फर्नीचर विद्यार्थियों व विद्यालय, स्मार्ट कक्षा- क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नवीन कुमावत का राज्य स्तर पर चयन

फतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर से नवीन कुमावत पुत्र रतन लाल कुमावत का वॉलीबॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। राजस्थान वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 47वीं राजस्थान स्टेट सब जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप में नवीन का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। नवीन स्थानीय विद्यालय में कक्षा - 8 में अध्ययनरत है। वर्तमान में नवीन रानीवाड़ा, जालौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। नवीन की इस उपलब्धि पर संस्थान अध्यक्ष डॉ.जैनेंद्र कुमार जैन, विद्यालय परिवार एवं नगरवासियों ने नवीन को बधाई दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जयपुर बर्ड फेस्टिवल शनिवार से,पंखों की उड़ान और आर्द्रभूमियों की पुकार,जयपुर में शनिवार से सजेगा बर्ड्स और वेटलैंड्स के संरक्षण का रंगीन उत्सव

जयपुर, 30 जनवरी। जब धरती की आर्द्रभूमियों पर परिंदों की चहचहाहट लौटाने और आसमान को फिर से पंखों से भरने का संकल्प लिया जाता है, तब ऐसे आयोजनों की जरूरत और भी बढ़ जाती है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026 का आयोजन शनिवार, 31 जनवरी से कानोटा कैंप रिजार्ट, जामड़ोली जयपुर में किया जाएगा। दो दिवसीय यह राज्य स्तरीय आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी, 2026 को ग्रीन पीपल सोसायटी, जयपुर चैप्टर द्वारा राजस्थान सरकार के वन विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से आयोजित होगा। आयोजन स्थल कानोता कैंप रिजॉर्ट, जामडोली, जयपुर रहेगा। फेस्टिवल की थीम “Join the Celebration of Wings & Wetlands” रखी गई है, जो आमजन—विशेषकर विद्यार्थियों—को पक्षी संरक्षण और आर्द्रभूमियों के महत्व से जोड़ने का भावनात्मक आह्वान करती है। ग्रीन पीपल सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं जयपुर ब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रजापति समाज के कैलेंडर का किया विमोचन

 फतहनगर। गुरुवार को यहां अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ फतेहनगर  के प्रजापति समाज बंधुओं की उपस्थिति में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन कर  वितरण किया गया। इस अवसर पर तहसील मावली अध्यक्ष मदन लाल प्रजापत, फतेहनगर समाज संरक्षक मौडीलाल,पूर्व युवा अध्यक्ष मातृकुंडिया पुरुषोत्तम, मातृकुंडिया मण्डल मिडिया प्रभारी संतोष प्रजापत, शांतिलाल, सोहनलाल, शिवलाल, मनोहरलाल, शंकर लाल, महेंद्र,रवि, ललित,रुपेश आदि समाज बंधु उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली ब्लॉक में नि:शुल्क साइकिल वितरण: साईकिलें पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे

फतहनगर।  मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साईकिल वितरण का आयोजन किया गया।  कक्षा 09 में अध्ययनरत बालिकाओं को अपने निवास स्थान से विद्यालय तक पहुँचने / आने- जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा साईकिल वितरण की जा रही है।  ब्लॉक स्तरीय साईकिल वितरण समारोह पश्चात प्रत्येक ग्राम पंचायत/ विद्यालय स्तर पर शिक्षकों/ अभिभावकों/ जनप्रतिनिधियों/ नागरिकों/ विद्यार्थियों/ महिलाओं की उपस्थिति में कक्षा 09 की छात्राओं को साईकिल वितरण की गई।  भीमल, खेमपुर, उदा खेड़ा, ढ़ूंढ़िया, आमली, नूरड़ा, घासा, नाहरमंगरा के विद्यालयों में कक्षा-9 की बालिकाओं को गुरूवार को साईकिल वितरण की गई।  राजकीय निरंजन नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंटाली में गुरुवार को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज सरकार की योजना अनुसार बालिका शिक्षा को ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में हिंदू सम्मेलन: लदानी में हिन्दू सम्मेलन का दिया आमंत्रण पत्र

लदानी। फतहनगर मंडल का विशाल हिन्दू सम्मेलन एक फरवरी को फतहनगर में आयोजित किया जा रहा है।एक फरवरी को एक बजे कलश यात्रा अखाड़ा मंदिर फतहनगर से कृषि उपज मंडी फतहनगर सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर मे समापन एवं धर्म सभा होगी।फतहनगर मंडल के चुण्डावत खेड़ी, भाण्डावास, वासनी कला, लदानी, गंदोली खेड़ा, विशनपुरा, लदाना,गुजरों की वासनी के नर -नारी, ग्रामीण, बालक बालिका, युवा, वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे।हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।लदानी श्री चारभुजा मंदिर परिसर में बंशी अहीर, कैलाश पुरी गोस्वामी, हिरा लाल मीणा, हरिश पालीवाल, भगवान लाल लौहार, तुलसी राम गाडरी, हितेश गाडरी, चुन्नी लाल अहीर, मुकेश पालीवाल, रतन लाल अहीर, माधु दास वैष्णव, मंशा पुरी गोस्वामी, गंगा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में विराट हिन्दू सम्मेलन : घर घर पत्रक देकर किया आग्रह

फतहनगर। नगर में आगामी 1फरवरी, 2026 को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्यता प्रदान करने गुरुवार को पालिका क्षेत्र के वार्ड 12 एवं 13 में युवाओं की टोलियों ने घर-घर पहुँच कर लोगों को सम्मेलन के पत्रक प्रदान कर कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया। इसके अलावा भगवा पताकाओं  से नगर के गली-मोहल्लों एवं बाजारों को सज्जित करने का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। विभिन्न समाज प्रमुखों को समाजजनों  सहित कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया गया है।संतों का मिलेगा सानिध्यः धर्म सभा में अखाड़ा मंदिर महन्त शिवशंकर दास महाराज एवं नृसिंह द्वारा अखाड़ा मंदिर आकोला के महन्त बजरंगदास महाराज का सानिध्य मिलेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी की प्रतिभाओं का उपखंड स्तर पर हुआ सम्मान

फतहनगर।  फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली में आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक अजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मानित विद्यार्थियों में दो विद्यार्थी राष्ट्र स्तरीय तथा एक विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट सहभागिता दर्ज करा चुके हैं। इस गौरवपूर्ण सूची में लक्ष्यराज दमामी पुत्र टिंकल दमामी कक्षा 8, जिन्होंने अंडर-14 राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। नैनिशा दमामी पुत्री टिंकल दमामी कक्षा 11, जिन्होंने अंडर-17 राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा विदित जगरवाल पुत्र प्रकाश जगरवाल कक्षा 9, जिन्होंने अंडर-14 राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता निभ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जाटोलिया की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चो को स्टेशनरी का किया वितरण

फतहनगर।  चंगेड़ी के पूर्व सरपंच मेवाड़ के गांधी नाम से ख्यातनाम स्व. हज़ारीलाल जाटोलिया की पुण्यतिथी पर मेवाड़ रेगर समाज प्रगतिशील सेवा संस्थान के सहयोग से मोहनलाल जाटोलिया, शंकरलाल जाटोलिया,मोहनलाल रेगर, दिनेश जाटोलिया के द्वारा ग्राम पंचायत चंगेड़ी के राजपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक समस्त विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री व मिठाई वितरित की गई । विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती संगीता वर्मा ने भामाशाहों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत भूमि पूजन सम्पन्न, 1 फरवरी को भव्य कलश यात्रा व धर्मसभा का आयोजन

फतेहनगर। विराट हिंदू सम्मेलन के निमित्त आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम आज विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक, संतजन एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन के माध्यम से आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य रूपरेखा का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन आगामी दिनांक 1 फरवरी 2026, रविवार को फतेहनगर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता, एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता को सशक्त करना है। आयोजन का मूल संदेश है— “गर्व से कहो हम हिंदू हैं।” आयोजकों ने जानकारी दी कि सम्मेलन के अंतर्गत सबसे पहले भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो दोपहर 1:00 बजे से अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जाति पूछकर न्याय क्यों … ?

रचनाकार . डॉ.विजय विप्लवी जाति पूछकर न्याय जो, दे नीति नया विधान,समानता के नाम पर, बढ़ता मन में संदेह-भान।बढ़ता मन में संदेह-भान, क्या सवर्ण न पीड़ित,एक को न्याय-आश्वासन, दूजे को भय-आतंकित।कह विप्लवी कविराय, सच्ची समानता का मान,सब वर्गों की सहभागिता, हो समिति पहचान। झूठी शिकायत दुरुपयोग, दंड प्रावधान हटाय,निर्दोषों के अधिकारों पर, क्यों मौन नीति छाय?क्यों मौन नीति छाय, न्याय-सुनवाई सबको,हर छात्र को निर्भय मिले, भेद न हो मन को।कह विप्लवी कविराय, विभाजन नहीं समाधान,न उपेक्षा, न भय का साया, न वर्गीय अवमान। समानता बढ़े सबके लिए, न रहे कोई वंचित,न नीति से भय उपजे, न कोई रहे आहत।न रहे कोई आहत, सभी छात्र हो सुरक्षित,एक को न्याय, दूजे को भय—ये न्याय नहीं, अन्याय।कह विप्लवी कविराय, यही लोकतंत्र की पहचान,भेदभाव रहित वातावरण, बने शिक्षा की शान।डॉ. विजय विप्लवीएडवोकेट ...

Read More