फतहनगर। अग्रवाल समाज द्वारा धुलेण्डी के अवसर पर चंगेड़ी रोड़ स्थित सत्यनारायण अग्रसेन वाटिका में फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के युवा,महिला-पुरूष आदि शामिल हुए तथा एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए पारंपरिक डांस किया। यहां दिनभर समाजजन रंगोत्सव का लुत्फ लेते देखे गए। अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाशचन्द्र बंसल के अनुसार रंगों के इस त्यौहार पर समाज द्वारा इस कार्यक्रम को इस स्तर पर भव्यम आयोजित कर भाईचारे की एक मिशाल पैदा करते हुए आने वाली पीढ़ी को एक संदेश देने का प्रयास किया है कि होली उत्सव अपने परिवार के साथ मनाने का आनंद कुछ और ही है। ...
Read Moreadmin
फतहनगर। पालिका क्षेत्र के फतहनगर एवं सनवाड़ कस्बे में आज शाम को विधि विधान से होली का दहन किया गया। सनवाड़ के रावला चैक में होली का दहन करने से पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया समेत कस्बे के गणमान्य लोगों द्वारा होली का पूजन कर अग्नि प्रज्जवलित की गयी। लोगों ने परिक्रमा की। इसी तरह से फतहनगर के सरदार पटेल स्टेडियम में होली का दहन शाम 7.30बजे किया गया। श्री द्वारिकाधीश मंदिर से पुजारी एवं गणमान्य लोग स्टेडियम पहुंचे तथा पूजा कर होली का दहन किया। अखाड़ा मंदिर के पास एवं सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर के समीप भी विधि विधान से होली का दहन किया गया। ...
Read Moreकपासन। कपासन रेल्वे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित किया गया है। इस योजना में चयन करने के लिए सांसद सी.पी.जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी समय में स्टेशन के चहुंमुखी विकास (भव्य इमारत, आधुनिक यात्री सुविधा विस्तार आदि) के लिए आज निरीक्षण कर चर्चा की एवं नगर मंडल के पदाधिकारियों से सुझाव लिए। ...
Read Moreफतहनगर। होली का दहन आज शाम 7.30बजे सरदार पटेल स्टेडियम में होगा। श्री द्वारिकाधीश मंदिर कमेटी के अनुसार नगरवासी द्वारिकाधीश मंदिर के पुजारी एवं गणमान्य लोगों को लेकर ढोल के ढमाकों के साथ स्टेडियम पहुंचेंगे जहां होली का विधि विधान से पूजन कर दहन करेंगे। इसी तरह से अखाड़ा मंदिर के पास एवं सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर के समीप होली का दहन किया जाएगा। होली का दहन होने के साथ ही रंगोत्सव शुरू हो जाएगा। मंगलवार को धुलेण्डी होगी तथा लोग रंग खेंलेंगे। ...
Read Moreईंटाली(मधुसूदन पारीक)। बिन मौसम बारिश ने आज फिर किसानों के लिए चिंता पैदा कर दी है। आज यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इस समय खेतों में रबी की फसलें कटी पड़ी है। कई किसान फसलें काट रहे हैं। ऐसे में बारिश का आना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। खेतों में फसलें गीली हो गयी। हवाओं के कारण चद्दर भी उड़ गए। पिछले दिनों शीत लहर एवं ओलावृष्टि के कारण इस क्षेत्र के किसान काफी नुकसान उठा चुके हैं। पल-पल बदलते मौसम ने किसानों को गहरी परेशानी में डाल दियाहै। ...
Read Moreमुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति ग्राम पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी, पैराटीचर्स व मदरसा पैराटीचर्स को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मियों, पैराटीचर्स एवं मदरसा पैराटीचर्स के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मियों, पैराटीचर्स व मदरसा पैराटीचर्स के मासिक मानदेय को बढ़ाकर 16900 रुपए कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी का लाभ बीएड, बीएसटीसी अथवा डीएलईडी की शैक्षणिक योग्यता वाले संविदाकर्मियों को देय होगा। इसके अतिरिक्त, प्रस्ताव में शिक्षाकर्मी, पैराटीचर्स, ग्राम पंचायत सहायक एवं मदरसा पैराटीचर्स का पदनाम संशोधित कर क्रमशः सहायक शिक्षक, कनिष्ठ शिक्षक, पंचायत शिक्षक एवं शिक्षा अनुदेशक कर दिया गया है। साथ ही, इन सभी पदों पर कार्यरत संविदाकर्मियों को 9 वर्ष एवं 18 वर्ष की संविदा सेवा अवधि पूरी करने पर मासिक मानदेय बढ़ाकर क्रमशः 2960...
Read Moreभाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष स्वर्णकार के बर्थ डे कार्यक्रम में सांसद,विधायक ने की शिरकत
फतहनगर। भाजपा उदयपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार के बर्थ डे कार्यक्रम में कई प्रमुख लोंगों ने शिरकत कर स्वर्णकार को दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आयोजन विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर परिसर में किया गया। गणेश मंदिर में प्रभुश्री गणेशजी के समक्ष महा आरती कर केक काटा गया। यहां स्नेहभोज भी रखा गया। सांसद सी.पी.जोशी, विधायक धर्मनारायण जोशी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा स्वर्णकार को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विधानसभाा प्रभारी दिनेश कावड़िया,भाजपा डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत,रतनसिंह कीतावत,भाजपा फतहनगर-सनवाड़ मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मावली मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष रोशनलाल सुथार,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी,भरतभानूसिंह देवड़ा,विजयप्रकाश विप्लवी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,मावली युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ...
Read Moreभावनाओं का उमड़ा सागर,एक सुर में बोले उदयपुरवासी, ये तो झांकी है, चौमासा अभी बाकी है,समकितमुनिजी म.सा. के पावन चरणों मे रखी वर्ष 2024 के चातुर्मास की विनती ,हिरणमगरी सेक्टर चार स्थानक में होली चातुर्मास के तहत मंगल प्रवचन
उदयपुर, 5 मार्च। झीलों की नगरी उदयपुर में पहली बार पहुंचे आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि, वाणी के जादूगर डॉ. समकितमुनिजी म.सा. के होली चातुर्मास के तहत हिरणमगरी सेक्टर-4 में श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में चार दिन हुए प्रवचनों ने धर्म भक्ति व साधना का ऐसा माहौल बनाया की नजारा साक्षात चातुर्मास वाला बन पड़ा। गुरुदेव की धर्म भावना से परिपूर्ण वाणी से प्रभावित होकर सेक्टर-4 श्रीसंघ सहित उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रावक-श्राविकाओ ने महासाध्वी जयश्रीजी म.सा. के ओजस्वी उदबोधन से प्रेरित होकर दोनों हाथ उठा एक स्वर में विनती रखी कि वर्ष 2024 का चातुर्मास उदयपुर सेक्टर-4 श्रीसंघ को प्रदान किया जाए। हर्ष-हर्ष के जयघोष के बीच गूंज उठा अभी तो ये झांकी है चौमासा अभी बाकी है। सेक्टर-4 श्रीसंघ के अध्यक्ष देवेन्द्र धींग ने कहा कि पूरे संस्थान की भावना है कि आ...
Read Moreफतहनगर। असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया का होली के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर पधारने पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डा डबोक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने कटारिया को सरोपा धारण करवाया तथा पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने उपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा मण्डल महामंत्री फुलचंद कुमावत,भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनिल कुमार डांगी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष प्रजापत,आईटी सेल के जगदीश पुरोहित,भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री रोशनलाल खटीक आदि ने भी उपरना पहनाकर कटारिया का स्वागत किया। उदयपुर शहर से भाजपा नेता डाॅ.जिनेन्द्र शास्त्री,एससी मोर्चा...
Read Moreअजमेर मंडल द्वारा माल लदान, मालभाड़ा और गतिशीलता में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल, समय पालन में अजमेर मंडल सम्पूर्ण भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर, फरवरी 2023 माह के उल्लेखनीय आंकड़े
अजमेर। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनकड़ के कुशल नेतृत्व तथा बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट, परिचालन विभाग तथा वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल ने माल लदान, मालभाड़ा आय और गतिशीलता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की हैं। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विजय सिंह के विशेष प्रयासों के फलस्वरुप माल लदान में अजमेर मंडल लगातार तीसरे महीने 1 मेट्रिक टन की लोडिंग हासिल की है। फरवरी-2023 तक अजमेर मंडल में 9.21 मिलियन टन की लोडिंग रही है, जो कि पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक है । यह पिछले वर्ष (2021-22) की इसी अवधि में 7.16 मिलियन टन से 28.6ः अधिक है साथ ही 8.92 मीट्रिक टन के आनुपातिक लक्ष्य से 3.3ः अधिक है। फरवरी 2023 में टन भार के संदर्भ में माल ढुलाई पिछले वर्ष की इसी अवधि के 0.670 एमटी के मुकाबले 1.022 एमटी यानी फरवरी 22, जो कि 0.86 एमटी के लक्ष्य के मुकाबले...
Read Moreफतहनगर। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 6-7 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर, कोटा सम्भाग में 5-8 मार्च तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में 6-8 मार्च आंधी बारिश की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में दिनांक 6-7 मार्च को एक बार पुनः मेघगर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने व कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं,आंधी भी दर्ज होने की संभावना है।
Read Moreउदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान के सर्वश्रेष्ठ संचालन को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी,गोगुन्दा हनुमान सिंह राठौड़ की पहल से गोगुन्दा के राहुल पालीवाल व पंकज पालीवाल,पटवारी ने बीटी कॉटन के निराश्रित बालको हेतु एक माह की राशन सामग्री की व्यवस्था की है।मौके पर उपस्थित दिलीप चौधरी,पटवारी द्वारा समस्त राशन सामग्री लोडिंग टेम्पो से गोगुन्दा से लवीना संस्थान ओंगना हेतु रवाना करवाई गई।विशेष रूप से एसडीएम, गोगुन्दा ने बालको के प्रति सवेंदनशील होकर होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पिचकारी,गुलाल व मिठाई की व्यवस्था भी की है।एसडीएम राठौड़ ने लवीना संस्थान के बच्चों को अपना मान स्वयं तीन घण्टे कृषि मंडी में उपस्थित रहे एवम गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बालको हेतु चयन की। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा आभार प्रकट किया गया। ...
Read Moreमावली. ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान सत्रांत वाकपीठ् का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढांणा रेतडा ग्राम पंचायत मागथला में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश लाल प्रजापत भाजपा पूर्व ओबीसी मोर्चा देहात जिला प्रभारी उदयपुर , विशिष्ट अतिथि रतन सिंह कितावत भाजपा घासा मंडल अध्यक्ष, श्यामलाल आमेटा प्रगतिशील प्रदेश अध्यक्ष, बंसी लाल रेबारी प्रदेश सभाध्यक्ष अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ, कुलदीप सिंह चुंडावत, सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित,अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष सुखलाल डांगी , पुष्पेंद्र सिंह झाला जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संघ, नारायण लाल डांगी, धुलीराम डांगी जिला अध्यक्ष प्रगतिशील शिक्षक संघ उदयपुर, राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, दिलीप सिंह, शैलेश कोठारी वाकपीठ...
Read Moreफतहनगर। शनिवार को सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया तथा दिन भर मौसम करवटें लेता रहा। दिन में हल्के छींटे भी गिरे लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए तथा ठण्डी हवाएं चलने लगी। मौसम के इस तरह होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। शाम को मौसम में काफी ठण्डक घुल गयी जिससे लोगों को पुनः उनी वस्त्र बाहर निकलाने पड़े। किसान इस बात से चिंतित हैं कि खेतों में गेहूं की कटी हुई फसलें पड़ी है। बारिश होने पर इन फसलों को नुकसान से नहीं बचाया जा सकेगा। ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चैहान के निर्देशानुसार मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद लोहार ने जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए फतहनगर निवासी दीपक बड़गुर्जर को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा, फतहनगर के द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, उदयपुर के सहयोग से फतहनगर नानेश कॉलोनी निवासी कैलाश पटवा को एक व्हील चेयर भेंट की गई। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष आशीष जैन, विशाल सामोता, अजय जैन, ऋषभ सेठिया अभिषेक भंडारी, रोहित कटारिया एवं महावीर हिंगड़ उपस्थित थे। व्हील चेयर परिवार जन की उपस्थिति में सभी सदस्यों द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई। ...
Read Moreशारीरिक शिक्षकों की सत्रांत वाक्पीठ संपन्न,105 छात्र संख्या की बाध्यता को समाप्त कर सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक का पद सृजित कर पी टी आई नियुक्त करने की पुरजोर मांग उठाई
भटेवर । शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भागरोतों का गुड़ा के तत्वाधान में प्रसिद्ध धूनी माता मंदिर में आयोजित मावली ब्लॉक के प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों की एक दिवसीय सत्रांत वाकपीठ का आयोजन किया गया। जिसमें शारीरिक शिक्षकों ने राज्य सरकार से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या 105 की निर्धारित बाध्यता समाप्त कर प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूर्व व्यवस्था अनुसार ही शारीरिक शिक्षक का पद सृजित करने एवं शारीरिक शिक्षकों की भर्तियां करने की पुरजोर मांग उठाई । इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक की विभिन्न समस्याओं को लेकर के आपस में विचार विमर्श किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा गत वर्ष शामिल किए गए नए खेलों में शारीरिक शिक्षकों एवं खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात दोहराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर लाल डांगी प्रधान मावली एवं पूर्व विधायक थे ।...
Read Moreपरीक्षा को लेकर वातावरण कोलाहल मुक्त रखा जाए,डी.जे. का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा
श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री सौरभ स्वामी ने जिला श्रीगंगानगर में वर्ष 2023 में निकट भविष्य में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं महाविद्यालयों की परीक्षायें होने जा रही है, को ध्यान में रखते हुए एवं छात्र शान्ति पूर्वक अध्ययन कर अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इसके लिये वातावरण कोलाहल मुक्त रखने के लिए प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार राजस्थान ध्वनि नियन्त्रण (नोयसेंस कन्ट्रोल) अधिनियम, 1963 की धारा 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिला श्रीगंगानगर में कोई भी व्यक्ति/संस्थाओं, मैरिज पैलेसों में यह आदेश जारी होने की तिथि से 31 मई 2023 तक प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक ध्वनि विस्तार यंत्रो, (जिसमें कोलाहल उत्पन्न हो) का उपयोग नहीं कर सकेगा। रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक अधिनियम में पूर्व में ही प्रतिबन्धित है। मन्दिर, मस्जिद एवं गुरू...
Read Moreजयपुर। राजस्थान में भाजपा की ओर से जयपुर में विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर के कार्यकर्ता,युवा व महिला एवं सभी वर्ग के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा व उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल के अलावा प्रदेश भर की महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में हर परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से युवा वर्ग में आक्रोश है। नेताओं का कहना रहा कि प्रदेश सरकार अंतिम सांसे गिन रही हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस शासन को देख चुकी है और अब नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुत मिलना तय है। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा, फतहनगर के द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, उदयपुर के सहयोग से फतहनगर नानेश कॉलोनी निवासी कैलाश पटवा को एक व्हील चेयर भेंट की गई। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष आशीष जैन, विशाल सामोता, अजय जैन, ऋषभ सेठिया अभिषेक भंडारी, रोहित कटारिया एवं महावीर हिंगड़ उपस्थित थे। व्हील चेयर परिवार जन की उपस्थिति में सभी सदस्यों द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई। ...
Read More