Author Posts
उदयपुर

महाराणा प्रताप पूरा एक युग है: मन्नालाल रावत

-प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर 57 फीट ऊंची प्रताप की बैठक प्रतिमा पर चढ़ाई 151 किलो की पुष्पमाला -बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक, लेजर शो देखने के प्रति भी दिखा उत्साह उदयपुर, 22 मई। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महापुरुष की परिभाषा से भी कई ऊपर एक पूरा युग हैं, जो राष्ट्र निर्माण और भारत माता की निस्वार्थ सेवार्थ समर्पण का अनुपम उदाहरण हैं। यह बात जोधपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त व तीर फाउंडेशन नासिक के निदेशक डॉ. मन्नालाल रावत ने सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर पुष्पार्चन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने सामाजिक समरसता का भी प्रतिमान स्थापित किया। वे बाल्यपन से जनजाति समाज के बंधु-बांधवों से साथ खेले-बढ़े। जनजाति बंधुओं की प्रतिभा, निष्ठा, राष्ट्रप्रेम, युद्ध कौशल, क्षमताओं से वे भली-भांति परिचित थ...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उदयपुर यात्रा, शहर में 5 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

उदयपुर, 21 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सोमवार 22 मई को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वे सोमवार को दिनभर विभिन्न 5 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9ः30 बजे हिरण मगरी में आचार्य वर्धमान सागरजी के सानिध्य में आयोजित जैन समाज के सम्मेलन व सुखाड़िया विवि के प्राकृत भवन के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत सुबह 10ः30 बजे हिरण मगरी सेक्टर 4 में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप एवं वितरण शिविर का उद्घाटन करेंगे। वे 11 बजे मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम द्वारा नगर निगम सभागार में महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12ः30 बजे गोवर्धन विलास में डेयरी दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। कलक्टर मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 7ः15 बजे टीआरआई  एवं भारतीय...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शनि जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन,शनि मंदिर को किया सज्जित

फतहनगर। शनि जन्मोत्सव पर नगर के प्रसिद्ध शनि मंदिर पर साज सज्जा के साथ ही शनि प्रतिमा को सज्जित किया गया। शनिवार को दिन भर भक्तों का अवागमन होता रहा। शाम के समय कीर्तनकारों द्वारा भजन कीर्तन कर शनिदेव की आराधना की गयी। भजन मण्डली में स्थानीय लोक कलाकार श्रवणसिंह,बंशीलाल भाट, सुरेशचन्द्र शर्मा,नितेशपुरी गोस्वामी समेत अन्य लोग शामिल थे। पूजा अर्चना एवं कीर्तन के साथ ही शनिदेव की आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विप्र फाउंडेशन तहसील पदाधिकारियों की घोषणा

फतहनगर। विप्र फाउंडेशन जोन 1 ए के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष केशव शर्मा एवं जिला महासचिव देहात पूर्व प्रेमशंकर रामावत ने मावली तहसील के पदाधिकारियों की घोषणा की है। उंखलियों का खेड़ा निवासी बंशीलाल पालीवाल को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि मावली के बादल शर्मा व चंगेड़ी के नरेश जोंशी को महासचिव मनोनीत किया गया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आर्ट ऑफ लिविंग का हेप्पीनेस प्रोग्राम सम्पन्न

फतहनगर। आर्ट आॅफ लिविंग के तहत यहां के पावनधाम में चल रहा 6 दिवसीय हेप्पीनेस कार्यक्रम आज सम्पन्न हो गया। 16 मई से चल रहे इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक अनुराग अग्रवाल राजसमन्द ने सुदर्शन क्रिया द्वारा लोगों में तनाव मुक्त जीवन जीने का तरीका बताया। कार्यक्रम में भारतीय जैन संघटना फतहनगर-सनवाड द्वारा आयोजित किया। इसमें नितिन सेठिया, अभिषेक सांखला, मनोज कोठारी, अमित पाटोदी,जयप्रकाश बंसल व अरविन्द हींगड का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कुल 33 प्रतिभागी उपस्थित रहे। ...

Read More
देश प्रदेश

राजीव गांधी की दूरगामी सोच से भारत को मिली मजबूती: मुख्यमंत्री

जयपुर, 21 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। श्री गहलोत ने पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, ताकि युवा शक्ति देश के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभा सके।श्री गहलोत ने कहा कि श्री राजीव गांधी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में राजीव गांधी द्वारा लिए गए निर्णयों से ही देश को तकनीकी विकास में ऊंचाईयां मिली। तकनीक और संचार से ही भारत आगे बढ़ा।मुख्यमंत्री ने युवाओं से भारतीय संविधान की रक्षा और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी की निंदा करते हुए स्वयं मेहनत कर आगे बढ़े। इस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के रोकड़िया हनुमान मंदिर पर सोमवार को होगा स्वर्ण कलश आरोहण

फतहनगर। श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय स्वर्ण कलश आरोहण आयोजन का आगाज शनिवार को प्रातः 9 बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ से किया गया। पाठ पाठकों के सहयोग से रविवार प्रातः 7 बजे आरती के साथ पूर्ण हुआ। इसके बाद प्रातः 9 बजे श्री शिव मंदिर पुराना बाजार से स्वर्ण कलश, ध्वजा दण्ड एवं जल कलश शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो मुख्य बाजार, द्वारिकाधीश मंदिर, मुख्य चैराहा, बस स्टैंड होती हुई रोकड़िया हनुमान मंदिर पर पहुंची जिसमें श्रद्धालुओं ने ढोल की मधुर आवाज के साथ नाचते जयघोष करते हुए भाग लिया। आज यज्ञशाला की परिक्रमा के बाद यजमानों द्वारा मण्डप प्रवेश, स्थापित देवताओँ का पूजन एवं हवन कुंड में आहुतियों के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। कलश ध्वजादंड का अधिवासन भी प्रारंभ किया गया। सोमवार प्रातः 9.15 बजे स्वर्ण कलश एवं ध्वजा आरोहण के बाद पूर्णाहुति, महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन होगा। ...

Read More
मावली

मावली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

मावली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू की अगुवाई में राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गईं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जीतसिंह चुंडावत,श्याम आमेटा,रौनक गर्ग,शंकर गायरी,प्रभुलाल जाट,श्रवण सिंह चैहान,गफ्फार मोहम्मद, माहीन खान,मांगीलाल टेलर,बसंत त्रिपाठी,अजय मीणा, आतीक मोहम्मद,रतन डांगी,कैलाश बैरवा,मोहित सियाल,राजेश मंडोवरा,मनीष विजयवर्गीय,राकेश पालीवाल,नारायण चैधरी,मनोज जोशी,इकराम मोहम्मद, सतीश मेहरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया,उपखण्ड अधिकारी व्यास ने दिलाई शपथ

मावली। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नेशनल एंटी टेररिज्म डे का आयोजन श्रीकांत व्यास उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मावली के सानिध्य में उपखंड कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर शांति -अहिंसा प्रकोष्ठ मावली संयोजक अशोक वैष्णव, गांधीवादी विचारक श्यामलाल आमेटा, बसंत कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त विकास अधिकारी हरिसिंह राव,संस्था प्रधान योगेश जैन, स्काउट कोषाध्यक्ष केके शर्मा, माखन मीणा व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। एस डी एम श्रीकांत व्यास द्वारा सभी को एंटी टेररिज्म डे के अवसर पर शपथ दिलाई गई। समारोह का संयोजन प्राध्यापक जगदीश चंद्र पालीवाल द्वारा किया गया। ...

Read More
देश प्रदेश

महाराणा प्रताप जयन्ती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

जयपुर, 21 मई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महाराणा प्रताप जयन्ती (22 मई) के अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने महाराणा प्रताप को श्रद्धा नमन करते हुए उनके शौर्य, पराक्रम, अटूट देशभक्ति, धर्मनिष्ठा और त्याग को स्मरण किया। महाराणा प्रताप ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए मुगलों से सतत संघर्ष किया।राज्यपाल ने महाराणा प्रताप के जीवन एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।  ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में लम्पी रोग के लिए टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत – प्रत्येक गोवंशीय पशु में टीकाकरण कर लम्पी से करेंगे सुरक्षा -शासन सचिव, पशुपालन – 1 करोड़ 39 लाख गौवंशीय पशुओं का होगा टीकाकरण

 जयपुर। राज्य सरकार पशुओं एवं पशुपालकों के हितों के लिए लगातार नयी योजनाए लागू करने के साथ ही पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों के प्रति सतर्क है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण पर सतत निगरानी रख त्वरित कार्यवाही की जा रही है। गोवंशीय पशुओं में होने वाले लम्पी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल के निर्देशन में टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय, हिंगोनिया जयपुर से की गयी। इस  मौके पर श्री कुणाल ने कहा कि पशुओं एवं पशुपालकों का हित राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिसके मद्देनजर प्रदेश में गोवंशीय पशुओं में संभावित लम्पी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण की त्वरित कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार से सम्पूर्ण प्रदेश में लम्पी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मंगलवार को फतहनगर में होगा निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर

फतहनगर। मंगलवार को स्व.श्रीमती कमला देवी एवं स्व. फतहलाल जैन की पावन स्मृति में उनके परिजनों द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने चाले इस शिविर में मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित खंडेलवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज महाजन, सर्जन डॉ. प्रमोद रावल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चैबीसा समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। इस शिविर के प्रणेता डॉ. विजय जैन है जो फतहनगर में चिकित्साधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। आयोजक फतह एकेडमी परिवार के सदस्य डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सम्पूर्ण परामर्श एवं सभी प्राथमिक जांचे निःशुल्क रहेगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

धूमधाम से सम्पन्न हुआ महादेव मंदिर का पाटोत्सव

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के तिरुपति नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव शनिवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। . तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन आज सुबह 5.30 से 7 बजे तक शिवजी का लघु अभिषेक चला। प्रातः 8 बजे संस्कार एवं गायत्री महायज्ञ किया गया। इसके बाद 10 बजे से यज्ञ की पूर्णाहुति चली तथा इसके बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजादण्ड चढ़ाया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राहत कैंप में लाभार्थियों की संख्या पहुंची 6 हजार के पार

फतहनगर। पालिका प्रशासन के तत्वावधान में चल रहे राहत कैंप में शनिवार को 267 व्यक्तियों के पंजीयन के साथ ही लाभार्थियों का आंकड़ा 6 हजार के पार पहुंच गया। आज तक कुल 6117 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। इधर अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में वार्ड नं. 10 का कैम्प रावला चैक सनवाड में आयोजित हुआ जिसमें 03 पट्टे 69 क के प्रदान किए गए। आगामी वार्ड नं. 11 का कैम्प धुणी बावजी सामुदायिक भवन फतहनगर में 23 मई 2023 से 24 मई 2023 तक आयोजित किये जायेंगे। कैम्प के दौरान उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद मनोहर लाल त्रिपाठी, सुनिल डांगी, नरेश जाट, गजेन्द्र रावल, गोपाल सोनी,राजु उनिया, भैरूपुरी गोस्वामी एवं अन्य उपस्थित रहे। कैम्प प्रभारी छगनलाल मेघवाल के नेतृत्व में कम्प्युटर ऑपरेटर दीपक टेलर, देवीदान चारण, अशोक कुमार टेलर, आशिक हुसैन, बाबुदीन, विनोद टेलर, सलमा ...

Read More
देश प्रदेश

जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहर बनेंगे थ्री डी सिटी – मुख्यमंत्री ने दी 109.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति

जयपुर, 20 मई। राज्य सरकार द्वारा शहरों के विकास की बेहतर प्लानिंग एवं प्रबंधन के लिए प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहरों के जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित थ्री डी सिटी मॉडल विकसित किये जाएगें।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन चार शहरों में जीआईएस आधारित थ्री डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 106.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे शहरों के मास्टर प्लान में लैंड यूज प्रस्तावित करना, नई सड़कों, फ्लाईओवर, नई कॉलोनियों के निर्माण व विस्तार, ड्रेनेज प्लान सहित विभिन्न कार्यों को धरातल पर उतारने, बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे के विकास, परिवहन योजना, भूमि नियोजन, नगर नियोजन इत्यादि के प्रभावी आकलन, सिमुलेशन एवं योजना बनाने में आसानी होगी। विकसित थ्री डी मॉडल का ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी (AR/VR)&n...

Read More
देश प्रदेश

डेबिट/क्रेडिट कार्ड से होने वाले छोटे लेन-देन पर ‘एलआरएस’ के तहत स्रोत पर कर संग्रह को लागू किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण

Delhi. छोटे लेन-देन पर 1 जुलाई, 2023 से उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत ‘स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस)’ को लागू किए जाने के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इससे जुड़ी प्रक्रिया के बारे में किसी भी अस्पष्टता से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि किसी व्यक्ति द्वारा अपने अंतरराष्ट्रीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके प्रति वित्त वर्ष किए जाने वाले 7 लाख रुपये तक के किसी भी भुगतान को एलआरएस सीमा से बाहर रखा जाएगा, अत: इस पर कोई टीसीएस नहीं लगेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी भुगतान को टीसीएस के दायरे से बाहर रखने की मौजूदा लाभकारी व्‍यवस्‍था भी निरंतर जारी रहेगी। नियम (विदेशी मुद्रा प्रबंधन (चालू खाता लेन-देन नियम), 2000) में आवश्यक परिवर्तन अलग से जारी किए जाएंगे।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रताप जयन्ती पर फतहनगर में निकलेगी शोभायात्रा,समारोह का होगा आयोजन

फतहनगर। सोमवार को प्रताप जयन्ति पर शोभायात्रा एवं समारोह का आयोजन होगा। महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान फतहनगर एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन के तहत सुबह 7.30बजे आवरीमाता शक्तिपीठ स्थित राजपूत धर्मशाला से शोभायात्रा रवाना होगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रताप चैराहा स्थित प्रताप स्मारक पहुंचेगी जहां प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी.जोशी मुख्य अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता मावली विधायक धर्मनारायण जोशी करेंगे। इस अवसर पर महन्त श्री 108 बजरंगदास त्यागी महाराज (नृसिंह अखाड़ा मन्दिर, आकोला),शान्तिलाल चपलोत (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ),भूपेन्द्रसिंह बडोली (उप जिला प्रमुख, चित्तौड़गढ़), पुष्करलाल डांगी (पूर्व विधायक एवं प्रधान, मावली), चन्द्रगुप्तसिंह चैहान (जिलाध्यक्ष, भाजपा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेरी लाईफ मेरा स्वच्छ शहर के तहत सनवाड़ बस स्टेण्ड पर 3आर सेंटर की स्थापना

फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर सनवाड द्वारा आज सनवाड बस स्टेण्ड पर 3आर सेंटर की स्थापना की गयी है। जिसके अन्तर्गत नागरिकों द्वारा इस्तेमाल की हुयी प्लास्टिक की चीजे, पुरानी किताबे, कपडे, जुते व अन्य कोई अप्रयुक्त सामग्री छोड़ सकेगा। इन्हें रिसायकल एवं रीयुज हेतु दुरूस्त किया जावेगा एवं पूनः उपयोग किया जा सकेगा। सेंटर की स्थापना में पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पारासर, स्वच्छता निरीक्षक भगवत सिंह, सामुदायिक संगठक बाबुदीन, नेहा माहेश्वरी, कार्मिक दिनेश पालीवाल, रिकेश पुरी गोस्वामी, कैलाश हरिजन एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। इधर पालिका परिसर में चल रहे महंागई राहत कैंप में आज 328 व्यक्तियों का पंजीयन हुआ। आज तक कुल 5850 परिवारों को लाभान्वित किया गया। प्रशासन शहरों के संग अभियान में वार्ड नं. 09 का कैम्प जैन स्थानक रावला चैक सनवाड में आयोजित किया गया जिसमें 02 पट्ट...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महादेव मंदिर के पाटोत्सव पर निकली कलश यात्रा

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के तिरुपति नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पाटोत्सव एवं पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया।. बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा मनोकामना हनुमान मंदिर से रवाना हुई जिसमें कलशधारी महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुई। महादेव का अभिषेक किया गया। देवस्थापना के साथ ही पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। सायं कथा प्रवचन एवं दीप यज्ञ किया गया जिसमें महिलाऐं अपने घर से पूजा की थाली में दीप लेकर पहुँची। शनिवार को विभिन्न धार्मिक संस्कार के बाद प्रातः 10 बजे से ध्वजा दण्ड एवं यज्ञ की पूर्णाहुति का कार्यक्रम चलेगा। ...

Read More
उदयपुर

महाराणा प्रताप जयंती: शनिवार से तीन दिन प्रताप गौरव केन्द्र में रहेगी छूट

उदयपुर, 19 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर शनिवार 20 मई से तीन दिन तक प्रवेश शुल्क में छूट रहेगी। इसी के साथ सूर्यास्त के बाद यहां होने वाले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ के शुल्क में भी तीन दिन छूट रहेगी। प्रताप जयंती के दिन 22 मई को प्रातः वेला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया पर 22 मई को मनाई जाएगी। इस दिन प्रातः 8.15 बजे महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची बैठक प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में जोधपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त व तीर फाउंडेशन नासिक के निदेशक डॉ. मन्नालाल रावत मुख्य अतिथि होंगे। निदेशक सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष...

Read More