Author Posts
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरः खेल प्रतियोगिताओं में शिविरार्थियों ने दिखाया दम

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें शिविरार्थियों ने पूरे दमखम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आज प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.शारदा जोशी ने सामाजिक कार्यों में सर्वेक्षण की भूमिका विषय पर व्याख्यान देते हुए सर्वेक्षण के विभिन्न घटकों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। प्रथम सत्र में ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। केरम प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से यश पुजारी तथा कुलदीप शर्मा क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में पूजा यादव तथा वंशिका जैन क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। शतरंज प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से कुलदीप शर्मा तथा ललित सेठ क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में निकिता सेठ तथा ममता खण्डेलवाल क्रमशः प्रथम एवं ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लदाना में पंच कुंडीय महायज्ञ का चल रहा आयोजन

मावली। शिव परिवार मूर्ति स्थापना एवं साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना के तहत गाँव लदाना में पंचकुंडीय शिव महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस पाँच दिवसीय आयोजन के तहत प्रतिदिन यज्ञाचार्य पं. मांगीलाल शर्मा एवं उपाचार्य पं. कुलदीप दाधीच के सानिध्य में शिव महायज्ञ में 25 जोड़ों द्वारा आहुति देकर हवन किया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। सोमवार 22 जनवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना और महाप्रसादी के साथ ही इस आयोजन का समापन होगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में कल होगा पथ संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीण्डर जिला द्वारा रविवार को वीर सुभाष पराक्रम गुणवत्ता पथ संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में शारीरिक प्रदर्शन के तहत नियुद्ध,दण्ड,पद्विन्यास,गोपुरम,गण समता,सामूहिक समता,व्यायाम योग,दण्ड योग,तिष्ठ योग,घोष,सामूहिक सुळााषितम्,सामूहिक अमृत वचन,सामूहिक गीत आदि का आयोजन किया गया।संघ के जिला संघचालक के अनुसार कार्यक्रम रविवार को दोपहर 2.30बजे शुरू होगा तथा पथ संचलन सायं 4.44 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से रवाना होगा जो कि बस स्टेण्ड,मण्डी प्रांगण,कन्याशाला,पीपली चैक,द्वारिकाधीश मंदिर,बजाज शोरूम,महर्षि दयानन्द विद्यालय,प्रताप चैराहा,मुख्य चैराहा,शांतिपथ मार्केट होते हुए पुनः स्कूल मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न होगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेकर उदयपुर लोटे शिक्षक,शिक्षक, शिक्षा और राष्ट्रहित पर हुआ चिंतन,शिक्षा मंत्री दिलावर ने शिक्षकों की मांगे सुनने के बाद शिक्षकों के सामने रखी शिक्षकों से सरकार की मंशा

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन का समापन जोधपुर के डांगियावास में शनिवार को हुआ। उदयपुर जिले के 19 उप शाखा के शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला,सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला मंत्री वगत लाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन के नेतृत्व में जोधपुर सम्मेलन में भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर थे। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने सम्मेलन में शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रातः कालीन खुले सत्र में प्राप्त शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को समापन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री दिलावर के समक्ष रखा और बीएलओ एमडीएमए, दूध सहित समस्त गैर शिक्षण कार्य बंद कराने, तीन वर्षों से लम्बित समस्त डीपीसी शीघ्र कराने, स्थाई स्थानान्तरण नीति बनाकर शीघ स्थानांतरण कराने, शिक्षक संघ राष्ट्रीय को सरकार से मान्यता दिलाने, रिक्त पदो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पिछोला के रामघाट पर स्थापित होगा 22 फिट लंबा और 9 फिट ऊंचा शिव धनुष, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन उदयपुर के पिछोला पर होगी शिव धनुष की स्थापना,निकलेगी धनुष यात्रा

उदयपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उदयपुर शहर में विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों और आम जन द्वारा विविध आयोजन किए जा रहे है वही इस दिन श्री दाईजी जोधसिह जी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 22 फिट लंबे और 9 फिट ऊंचे शिव धनुष की धनुष यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा भी मुख्य आकर्षण रहेगा ।धनुष यात्रा एवं धनुष प्राण प्रतिष्ठा के आयोजक श्री दाईजी जोध सिंह जी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डा.चंद्रगुप्त सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन दो दिवसीय होगा।21 जनवरी को धनुष यात्रा सर्व समाज के भक्त जनों ,संत जनों की उपस्थिति में सुखेर से दोपहर 2 बजे रवाना होकर भुवाणा,आर के सर्कल,फतेहपूरा सहेली मार्ग, यूआईटी,चेतक सर्कल, हाथी पोल से मोती चोहट्टा,घंटाघर,जगदीश चोक होते हुए गाड़िया देवरा पहुंचेगी जहा शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।22 जनवरी को प्रातः 8 बजे से वैदिक आचार्यों के द्वारा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: प्रताप गौरव केन्द्र में आज से शुरू होगा अखण्ड राम चरित मानस पाठ

उदयपुर, 20 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में रविवार से राम चरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू होगा जो सोमवार 22 जनवरी को सम्पन्न होगा। इसके साथ ही, 22 जनवरी को गौरव केन्द्र में विविध आयोजन होंगे। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन का आरम्भ रविवार को केन्द्र परिसर में स्थित भक्तिधाम में सुबह 9 बजे राम चरित मानस के अखण्ड पाठ से होगा। प्रताप गौरव केन्द्र से जुड़े सदस्यों सहित समीपवर्ती क्षेत्रवासियों की टोली अखण्ड राम चरित मानस पाठ करेगी। अखण्ड पाठ की पूर्णाहुति 22 जनवरी सुबह 9 बजे होेगी। इसके बाद भजन-कीर्तन शुरू होंगे जो 11 बजे तक चलेंगे। इसके बाद 11 से एक बजे तक अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। इसके...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही जारी,3 प्रकरण दर्ज कर 263700 रुपये की शास्ती लगाई’

उदयपुर 19 जनवरी। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की पालना में जिला कलेक्टर द्वारा अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को हुई कार्यवाही में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के कुल 3 प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन की शास्ती राशि 2 लाख 63 हजार 700 रुपए आरोपित की गई।खनि अभियंता पिंक राव सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल व पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशों की पालना में एसआईटी टीम ने कार्यवाही करते हुए सुखेर में 1 डम्पर अवैध खनिज मेसेनरी स्टोन व पुलिस थाना डबोक 1 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज मेसेनरी स्टोन जब्त व 1 प्रकरण खनिज बजरी 4 मै.टन की एफआईआर पुलिस थाना टीडी में दर्ज की गई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीराम मंदिर (रामलला) प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर कवि गोष्ठी 22 को

उदयपुर, 19 जनवरी। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर श्री राम मंदिर (अयोध्या) प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि यह कवि गोष्ठी साहित्यिक संस्था काव्य मंच, जोधपुर एवं नवकृति की सहभागिता में 22 जनवरी को अपराह्न 3 बजे अकादमी पुस्तकालय सभागार में आयोजित होगी। डॉ. सोलंकी ने बताया की नगर के मूधर्न्य, वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक इस अवसर पर काव्य पाठ करेंगे। इस महोत्सव पर अकादमी में रंगोली, दीपदान एवं भवन पर विद्युत सज्जा भी की जाएगी।--000-- ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भर्ती परीक्षाओं को लेकर बरतें पूर्ण गंभीरताःमुख्य सचिव

सूचना सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर वीसी के माध्यम से बैठकउदयपुर, 19 जनवरी। आगामी 21 जनवरी को प्रस्तावित सूचना सहायक भर्ती परीक्षा तथा आने वाले दो माह में होने वाली अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक हुई। इसमें सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक तथा संबंधित जिला कलक्टर्स एवं एसपी ने भाग लिया। उदयपुर में डीओआईटी वीडियो कांफ्रेन्सिंग सभागार से जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, एसपी डॉ भुवन भूषण यादव, एडीएम प्रशासन शैलेश सुराणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।मुख्य सचिव श्री पंत ने सभी संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर्स को भर्ती परीक्षाओं को लेकर एसओपी तैयार करने तथा समय-समय पर उसे अपडेट करते हुए उसके अनुरूप चाक चैबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भर्ती परीक्षाओं के दौरान हुई घ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

एस डी एम व प्रधान का किया बार एसोसिएशन ने स्वागत

मावली। उपखंड मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर के बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को मावली के नव पदस्थापित उपखंड अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा एवं मावली पंचायत समिति के प्रधान नरेंद्र जैन का स्वागत समारोह बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।बार एसोसिएशन मावली प्रवक्ता जगपाल सिंह बगावत ने बताया कि बार एसोसिएशन मावली के सरंक्षक भँवरलाल ओस्तवाल एवं देवराम डांगी ने उपखंड अधिकारी शर्मा का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया। अधिवक्ता कमलेश कपीश पगारिया ने प्रधान जैन का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन बार एसोसिएशन मावली की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश कुमारी बापना ने किया। संचालन महासचिव जितेंद्र नागदा ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमलेश हिनोनियाँ, सचिव शैलेश मीणा, कोषाध्यक्ष सुश्री लाजवंती जैन, पुस्तकालय सचिव सूरज लोहार, प्रवक्ता भोजपुरी गोस्वा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर महाराणा प्रताप को किया याद

फतहनगर। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रताप चैराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान एवं नगर के गणमान्य लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महाराणा प्रताप का स्मरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, प्रताप संस्थान संरक्षक भोमसिंह चुंडावत,अध्यक्ष पर्वतसिंह राणावत,महामंत्री महेंद्रसिंह झाला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पार्षद विनोद धर्मावत,गजेंद्रसिंह रावल, घनश्याम मेघवाल, करणी सेना के भगवतसिंह राठौड़,पूर्व सरपंच अमरसिंह, शेर सिंह सादड़ी,कुबेरसिंह राठौड़, भगवतसिंह गौड़, पूर्व महामंत्री प्रहलाद सिंह राणावत,रामसिंह,देवेंद्रसिंह सादड़ी, निर्मल पाराशर,देवराज सिंह, रतन कुमावत, शक्तिसिंह, महेंद्रसिंह, रायसिंह, कानसिंह झाला, जोधसिंह, भारतसिंह, करणसिंह,गुणवत्त सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, सु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

एपेक्स ग्लोबल एजुकेशन स्कूल विशनपुरा का झंकार कार्यक्रम आयोजित

फतहनगर। एपेक्स ग्लोबल एजुकेशन स्कूल विशनपुरा का झंकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खेलकूद् प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय को विद्यालय द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिता में जलेबी रेस, चम्मच रेस, बैलून ब्लास्ट रेस, रिले रेस, 100 मीटर रेस इत्यादि करवाई गई। कक्षा नर्सरी से एलकेजी कक्षा एवं ग्रुप के अनुसार एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चुन्नीलाल अहीर व भंवर लाल जाट थे। इस कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई एवं अतिथि द्वारा चयनित विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। स्कूल के बच्चों ने डी भारत स्काउट एंड गाइड्स में नेशनल लेवल एनवायरमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रैकिंग प्रोग्राम डी आई सी बीकानेर राजस्थान में भाग लिया। जिसमे लविषा कुंवर, पायल डांगी, ललिता लोहार, पूजा जाट, खुशबू गु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरः विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन शुक्रवार को प्रथम सत्र में विशेष सेमीनार का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य वक्ता डाॅ. मोनिका जैन थी। जैन ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में रोजगार के अवसर विषय पर विचार प्रस्तुत किए। आज मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें निर्णायक श्रीमती पूर्णिमा मेहता समन्वयक सम्यक ज्ञान पीठ, उदयपुर, श्रीमती हर्षिता मेहता तथा श्रीमती सोनल पोखरना रहे। मेहन्दी प्रतियोगिता प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती रेखा मेहता के अनुसार प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम स्थान पर संतोष लोधा,द्वितीय स्थान पर पूजा यादव द्वितीय वर्ष कला तथा तृतीय स्थान पर दिव्या नागदा तृतीय वर्ष वाणिज्य रही। द्वितीय सत्र में अंतःकक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान संकाय की टीम विजेता तथा तृतीय वर्ष कला उपविजेता रही। प्रतियोगिता मे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होंगे भजन कीर्तन

फतहनगर. धार्मिक नगरी फतहनगर में अयोध्या में भव्य राम मंदिर श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में नगर के ठाकुर जी श्री द्वारकाधीश जी मंदिर फतहनगर में भव्य आयोजन आकर्षक सजावट व विशेष श्रृंगार किया जाएगा. कार्यक्रम में सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं. दिनांक 22 जनवरी 2024 सोमवार को सुबह 9 से 12 बजे तक भव्य भजन कीर्तन का आयोजन होगा. दोपहर 12 बजे नगर के ठाकुर श्री द्वारिकाधीश जी को छप्पन भोग लगाया जाएगा. महाप्रसाद वितरण किया जायेगा व ठाकुरजी की महाआरती की जाएगी. सभी नगरवासियों से निवेदन है कि 22 जनवरी की संध्या पर दीपावली की तरह अपने घरों में व मंदिरों में दीपक की सजावट करें. ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षकों का जत्था जोधपुर के लिए हुआ रवाना

उदयपुर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रांतीय अधिवेशन शुक्रवार को जोधपुर में शुरू होगा. इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए राजस्थान के विभिन्न क्षेत्र से शिक्षकों के दल जोधपुर पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के नेतृत्व में आज शाम एक जत्था जोधपुर के लिए रवाना हुआ. शिक्षकों का यह दल राजसमंद जिले के चारभुजा पहुंचा. यह दल अधिवेशन के वक्त जोधपुर पहुंच जाएगा. शिक्षक संघ राष्ट्रीय मावली शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य भी जोधपुर के लिए रवाना हो गए हैं. ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नाव पलटने से 6 विद्यार्थियों की मौत

अहमदाबाद. गुजरात के वडोदरा में हरनी झील में एक नाव पलट जाने से 6 विद्यार्थियों की मौत हो गयी है। नाव पर एक निजी स्कूल के 23 विद्यार्थियों और चार शिक्षकों सहित 27 लोग सवार थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अग्निशमन दल की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

डूंगरपुर। राजयसभा सांसद एवं भरत्तीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रभारी अरुनसीह आज डूंगरपुर पहुचे यहां सर्किट हॉउस मे भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रभु पंड्या के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने उपरना ओढ़कर स्वागत किया। इसके उपरांत अरुणसिंह ग्रामपंचायत माडा मे विकसित भारत संकल्प भारत शिविर मे भाग लिया वहाँ पर ग्राम पंचायत माडा के रमेश लबाना, प्यारचंद लबाना, चम्पालाल लबाना, पूनमचंद लबाना, कल्याण, अम्बालाल सहित ग्रामवासियो ने उनका व मंचसीन अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।अपने उधबोधन मे अरुणसिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व मे देश नई उचाईयो पर पहुच रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन को हर तरह का लाभ मील सके इसके लिए पुरे देश मे इस तरह के शिविर लगाए जा रहे है इन शिविर मे सरकार की सभी विभाग द्वारा इन योजनाओं का सीधा लाभ अमजन तक प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठाः पालिका क्षेत्र में मंदिरों,बाजारों की होगी भव्य सजावट,पूर्व तैयारी के लिए बैठक का किया आयोजन

फतहनगर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को ऐतिहासिक बनाने को लेकर नगर में भव्य आयोजन को अंतिम रूप देने नगरपालिका परिसर में आज पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील एवं उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं पार्षदों के सानिध्य में एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में पालिका क्षेत्र मे भव्य आयोजन हेतु उपस्थित पालिका सदस्यगण, नगर के प्रबुद्धजन, नगर के विभिन्न मंदिरो के ट्रस्ट सदस्यो, विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी एवं आमजनो द्वारा सुझाव एवं विचार विमर्श किया गया। नगर मे प्रमुख मार्गो,चैराहो पर लाईटिंग, नगर के मंदिरो मे भव्य साज-सज्जा, नगर के मंदिरो मे प्रसाद वितरण एवं प्रत्येक वार्ड मे घर-घर दीपक व श्रीरामजी के झण्डे का वितरण करने का निर्णय नगरपालिका के तत्वावधान मे सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक मे पालिका पार्षद शिव शर्मा, जगदीश जाट, विनोद यादव, डुंगर मीणा, रतन खटीक, सोहनलाल खटीक, मनीष पालीवाल, ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सामाजिक उत्थान में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्णः प्रो. श्याम कुमावत

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सत्र 2023-24 के सप्त दिवसीय शिविर का चतुर्थ दिवस पूर्ण हुआ। शिविर कार्यक्रम में विशेष सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक काॅलेज शिक्षा विभाग, उदयपुर संभाग प्रो. श्याम एस. कुमावत रहें जिन्होने स्वयंसेवकों से अपने अनुभव साझा किये तथा बताया कि शिक्षा का उद्देश्य जनसमुदाय को साथ जोड़कर चलते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य तय करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय मातृ संस्था सम्यक ज्ञान पीठ, उदयपुर के सदस्य नकुल मेहता ने की जिन्होने स्वयंसेवकों को संस्कृति से जुड़े रहकर लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा दी। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत द्वारा विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए। पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती रेखा मेहता ने अतिथियों हेतु स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के अगले चरण में महावि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गन्दोली खेड़ा में अक्षत निमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर फोटो वितरण

फतहनगर। बुधवार को लदानी ग्राम पंचायत के गन्दोली खेड़ा में घर -घर पहूंच कर अयोध्या से आये पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर फोटो वितरण किया गया।अक्षत वितरण प्रेमदास वैष्णव एवं माधुदास वैष्णव ने किये। निमंत्रण पत्र वितरण में शांतिलाल मीणा एवं चुन्नीलाल अहीर का सहयोग रहा। श्री राम मंदिर फोटो वितरण में चतुर्भुज गाडरी ने सहयोग दिया। मुकेश डांगी, बाबुलाल डांगी, रमेश डांगी, करण डांगी, विष्णु डांगी, विक्रम डांगी, मोहित डांगी, धर्मेन्द्र डांगी, गोपाल डांगी, सुरज डांगी, गौरव डांगी, रमेश डांगी, पुष्कर डांगी, दिनेश डांगी सहित बाल गोपाल उपस्थित रहे एवं प्रत्येक मोहल्ले में जुलूस के साथ जय श्री राम के नारे लगाते, झूमते नाचते निमंत्रण पत्र बांटे। समस्त ग्राम वासियों ने 22 जनवरी को दोपहर में बालाजी मंदिर गन्दोली खेड़ा महाआरती में भाग लेने व सायंकाल प्रत्येक घरों में दिपक जला कर दिपावली मनान...

Read More