Author Posts
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में भाजपा एससी मोर्चा मण्डल की बैठक आयोजित

फतहनगर। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल फतहनगर-सनवाड की बैठक का अखाड़ा स्थित शिवमंदिर,सनवाड पर आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश आईटी संयोजक एवं एससी मोर्चा लोकसभा प्रभारी संजय चंदेल थे जबकि अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक ने की। भाजपा पदाधिकारी का स्वागत भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूरणमल जीनगर ने किया। संजय चंदेल ने अपने उद्बोधन में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही योजनाओं को घर-घर जा कर जानकारी देकर आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश जोशी को भारी मतों से विजय बनाकर राजस्थान में 25 से 25 सीट भारतीय जनता पार्टी की जीत कर मोदी के हाथ मजबूत करने का संकल्प दिलाया एवं अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक ने सभी कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जाति की बस्तियों में हर घ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी गठित

फतहनगर। सकल जैन समाज नवयुवक मंडल सत्र 2024-25 की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष-शुभम चपलोत,सचिव-नितिन बाफना,उपाध्यक्ष-शैलेष धर्मावत, हिमांशु छाबड़ा,मंत्री-वंश बाफना, रोनक गडोलिया,कोषाध्यक्ष-दीपेश आंचलिया, सहकोषाध्यक्ष-दिलीप दुग्गड़,यश गडोलिया,सहमंत्री-शुभम परमार, आयुष जैन, खेलमंत्री-मीत कावड़िया, अभिषेक भंडारी, अक्षय परमार, शंकर सेठ,प्रचारमंत्री-हर्ष गोखरु, विशाल बाबेल, रौनक तातेड़, हितेश सेठ,मीडिया प्रभारी-आयुष तातेड़, विनय जैन, नयन जैन, यश चपलोत शामिल किए गए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

माटी कला बोर्ड अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रजापत समाज ने सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। माटी कला बोर्ड अध्यक्ष पद पर कुमावत समाज के प्रहलादराय टांक को अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय प्रजापत समाज के लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में प्रजापत समाज के लोगों ने बताया कि हाल ही राजस्थान सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड अध्यक्ष पद की घोषणा की गई। इस पद पर सरकार की ओर से प्रहलाद राय टांक को नियुक्त किया गया लेकिन प्रहलाद राय टांक अपने आप को क्षत्रिय कुमावत मानते है,कुम्हार प्रजापत नहीं मानते है और ना ही कुम्हार प्रजापत समाज से संबंध रखते हैं। ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति पर संपूर्ण प्रजापत समाज विरोध करता है। 28 मई को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में श्रीयादे प्रजापति समाज उत्थान संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में 5 लाख लोगों का विशाल सम्मेलन किया गया जिसमें प्रहलाद राय टांक प्रजापत समाज की ओर से जयपुर महाकुंभ में ना तो आयोजन में थे ना ही ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सालेड़ा(भींडर) की जुला गुर्जर के लैक्रोस खेल में राष्ट्रीय चैैंपियन बन गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत,प्रथम राष्ट्रीय सीनियर लैक्रोस प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रथम स्थान प्राप्त कर राजस्थान की महिला टीम बनी चैंपियन,किसान ओंकारलाल गुर्जर की पुत्री मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्रा जुला गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन किया,चयनित टीम उज्बेकिस्तान में एशियन पेसिफिक लैक्रोज की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

फतहनगर। आगरा में संपन्न हुई ओलंपिक खेल लेक्रॉस की प्रथम सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजस्थान की महिलाओं ने अपना परचम लहराया। हरियाणा ने द्वितीय तथा महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजस्थान की इस बड़ी जीत में उदयपुर के प्रशिक्षक नीरज बत्रा द्वारा प्रशिक्षित गांव सालेड़ा के निवासी किसान ओंकार लाल गुर्जर की पुत्री, मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्रा जुला गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान टीम की मिड फील्डर जुला लैक्रोज खेल का पिछले छः माह से महाविद्यालय में ही प्रशिक्षक नीरज बत्रा द्वारा गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। जुला ने मिडफील्ड में शानदार खेल से स्वयं तो गोल किये ही साथ ही गोल स्कोर में सर्वाधिक असिस्ट भी किये जिसकी बदौलत राजस्थान ने लीग मैचों में तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात,आंध्र प्रदेश, मेजबान उत्तर प्रदेश को पराजित कर सुपर लीग में स्थान...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दशामाताः पीपल की पूजा कर मांगी परिवार की खुशहाली,दशामाता के स्थानकों पर पूजन के लिए सज-धज कर पहुंची महिलाएं

फतहनगर। क्षेत्र में गुरुवार को दशामाता का पर्व पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह जल्द महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजन किया। दशा माता पूजन होली दहन के अगले दिन से शुरू होता है। दस दिन तक दशा माता की पूजा-अर्चना की जाती है। महिलाएं घर की दशा सुधारने की कहानियां सुनाती हैं। दशा माता के पूजन के बाद सूत की बेल को महिलाओं ने धारण किया। नगर के अखाड़ा मंदिर में महिलाएं अलसुबह से ही पीपल की पूजा करने व कथा सुनने पहुंची। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटने के साथ ही परिवार की समृद्धि की कामना की। नगर के विभिन्न स्थानों पर भी महिलाओं ने दशामाता पूजन किया। महिलाओं ने कच्चे सूत की 10 गांठ की वेल बनाकर पीपल माता वृक्ष पर कुमकुम, मेहंदी, लच्छा, सुपारी आदि से पूजा कर कथा सुनकर वेल को गले में धारण की। उसके बाद घर पहुंचकर मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाकर पीपल के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पीपाड़ा बने पुनः निर्विरोध अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल के अध्यक्ष

फतहनगर। युवा व्यवसायी आशीष पीपाड़ा पुनः अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। अंबेश गुरु मेमोरियल संस्थान में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पीपाड़ा का अध्यक्ष पद हेतु चयन किया गया तथा सभी सदस्यों द्वारा मेवाड़ी परंपरा के अनुसार अध्यक्ष का स्वागत कर बधाई दी। पीपाड़ा ने गुरु अंबेश दरबार में व यक्षराज वल्लव के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे मार्गदर्शक-दिनेश सामर,जिनेंद्र सियाल, संपत बापना,संरक्षक-कनक बाफना, प्रभात सियाल,महेंद्र पीपाड़ा,नरेंद्र खेरोदिया,अनिल विसलोत,राजेश बाबेल एवं मंत्री-मनोज कोठारी,सचिव-निलेश पोखरना,कोषाध्यक्ष- रोहित भंडारी,उपाध्यक्ष-राहुल पिछोलिया, राकेश सहलोत,विनोद सामर,गगन सामोता, सह कोषाध्यक्ष-गुणवंत जैन,प्रचार मंत्री-दीपेश आंचलिया,मीडिया प्रभारी-राहुल विसलोत के नामो की घोषणा की गयी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मतदाता जागरूकता अभियान में डबोक में किया मैगा इंवेट का आयोजन,विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

फतहनगर(विकास चावड़ा)। मावली उपखण्ड प्रशासन की स्वीप टीम द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को डबोक में मैगा इंवेट का आयोजन किया गया।कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया जहां आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मावली विकास अधिकारी शेलेन्द्र पी. खींची थे जबकि मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनम हेड़ा ने अध्यक्षता की। महात्मा गांधी विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि शर्मा,स्वीप दल के सुभाष सुथार,सुरेश टाक,सुरेश देशबंधु, प्रेमशंकर सालवी,शांतिलाल मीणा,महेश विजयवर्गीय,प्रहलाद बड़गुर्जर,देवी काठात, योगेश आमेटा,उम्मेद खान,डाॅ.दुर्गेश भट्ट,कमलेश शर्मा समेत सालेराकला, नांदवेल,डबोक व मेड़ता के बूथ लेवल अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में अभियान को लेकर वक्त...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रेम सांई संस्थान मावली ने विद्यार्थियों को प्रदान की पानी की प्याउ

फतहनगर। गर्मी के मौसम में पशुधन के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर प्रेम सांई सेवा संस्थान मावली आगे आया है।संस्थान ने चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार को इसके लिए सीमेंट की दस प्याउ सुपुर्द की जिन्हें आज विद्यार्थियों को उनके घरों पर सौंपा तथा अभिभावकों को इन्हे रोजाना साफ कर भरने की जिम्मेदारी दी गयी। संस्था प्रधान सोनी ने प्रेम सांई सेवा संस्थान के मदनलाल माहेश्वरी का आभार व्यक्त किया। वितरण के वक्त कमलाशंकर दाधीच,मांगीलाल जाट,माधवलाल गाडरी,प्रभूलाल रेगर,कर्णसिंह राणावत,गोपालदास वैष्णव,शंकरलाल चावड़ा सहित बच्चों के अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लोकसभा चुनाव-2024, सशस्त्र बलों के 11 हजार से ज्यादा मतदाताओं को ETPBS के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट जारी – तकनीक के इस्तेमाल से सुनिश्चित किया जाएगा शत प्रतिशत मतदान

जयपुर, 03 अप्रैल। देश की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों में तैनात जवान अपनी ड्यूटी के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने का फर्ज भी बखूबी निभाएंगे। आगामी लोकसभा चुनावों में जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 11 हजार 20 मतदाता सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनका मतदान  Electronically Transmitted Postal Ballot System (ETPBS) के जरिये सुनिश्चित किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री सुरेश कुमार नवल ने बताया कि जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 1 हजार 443 एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 9 हजार 577 इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट जारी किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर निर्वाचन क्षेत्र में समाहित हवामहल विधानसभा क्षेत्र से 32, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से 683, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र से 128, किशनपोल विधानसभा क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के महामूर्ख कवि सम्मेलन में छूटे हंसी के फव्वारे

फतहनगर। शीतला सप्तमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में यहां सोमवार की रात्रि को महामूर्ख कवि सम्मेलन का आयोजन मुख्य चैराहे पर किया गया।कवि सम्मेलन के शुभारंभ पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कवियों का स्वागत किया। सूत्रधार हिम्मतसिंह उज्जवल ने कवियों का परिचय प्रस्तुत किया जबकि संचालक नवीन सारथी ने प्रत्येक कवि की पृष्ठभूमि का विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्हें बारी-बारी से काव्यपाठ के लिए आमन्त्रित किया। कवयित्री भावना लोहार ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जबकि स्थानीय कवि चम्पादास कामड़ फव्वारा ने हास्य से सरोबार मेवाड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन का आगाज किया। कामड़ ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों को गुद गुदाया। सम्पत सुरीला ने पैरोड़ियों के माध्यम से श्रोताओं को हंसने को मजबूर किया वहीं सिद्धेश्वर सिद्धू ने हास्य की एक लंबी श्रृंखला प्रस्तुत कर श्रोताओं को बांधे रखा। बद्री बसन्त ने भी हास्य ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अन्त्योद्य फाउण्डेशन मुम्बई ने चंगेडी के राजकीय विद्यालय में की खिलौना बैंक की स्थापना

फतहनगर। समीपवर्ती चगेड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को अन्त्योदय फाउण्डेशन मुम्बई के सहयोग से खिलौना बैंक की स्थापना की गयी। खिलौना बैंक में अल्फा न्यूमेरो,चेस,मैजिक पैग्स, कलर रेस, पजल, मैगनेटिक लूडो, वुडन टॉवर, पिरामिड ब्लॉक, ड्रोप गेम्स आदि खिलौने शामिल हैं। ये खिलौने प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययन करने वाले बालक-बालिकाओं के मानसिक और तार्किक विकास में मददगार शामिल होंगे। विद्यालय में खिलौना बैंक की स्थापना हेतु संस्था प्रधान मोहन सोनी ने अन्त्योदय फाउण्डेशन मुम्बई संस्था के महेन्द्र मेहता के प्रति आभार जताया। सोनी ने बच्चों को खिलौना बैंक की जानकारी दी तथा शिक्षकों से कहा कि शिक्षण कार्य में अधिक से अधिक खिलौना बैंक के खिलौनों का उपयोग किया जाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनें। खिलौना बैंक स्थापना के अवसर पर व्याख्याता श्रीमती संतोष स्वामी, प्राथमिक क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में निकली बादशाह की सवारी, उमड़े सैंकड़ो नर-नारी

फतहनगर। सोमवार को शीतला अष्ठमी के अवसर पर रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम बने पात्रों को  बिठाया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले करती चल रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच रास्ते में कई जगह अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चैक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर महाराणा की सेना बादशाह कह सेना पर टूट पड़ी तथा बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी। बादशाह को कैद कर ल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी से वैदिक का नवोदय में चयन

फतहनगर। मावली ब्लॉक के फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के छात्र वैदिक बहेड़िया पुत्र राजकुमार बहेडिया का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर फतह एकेडमी निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य  मीना कुमावत व फतह एकेडमी परिवार के सभी सदस्यों ने वैदिक का उपरना ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर बधाई दी। इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए छात्र को बधाई दी है। विद्यालय की उपलब्धियों की इसी कड़ी में गत माह में भी विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का चयन साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ था। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शीतला सप्तमी पर किया पूजन, बास्योड़ा का किया सेवन

फतहनगर। शीतला सप्तमी का त्यौहार सोमवार को फतहनगर क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। रात्रि को महिलाओं ने विविध पकवान निर्मित किए तथा मध्य रात्रि बाद से ही शीतला माता की पूजा शुरू कर दी। नगर की अधिकांश महिलाएं अखाड़ा स्थित शीतला माता के स्थानक पर पहुंची तथा माता को बास्योड़ा चढ़ाया। पथवारी का पूजन किया और कहानियां सुन कर माता के गीत गाती हुई घरों की ओर लौटी। शीतला पूजन सुबह 9 बजे बाद तक भी चलता रहा। नेहरू बाल उद्यान एवं आवरीमाता मंदिर प्रांगण स्थित शीतला माता के स्थानक पर भी महिलाएं पूजन के लिए पहुंची। घर पर लोगों ने ठण्डा भोजन किया। एक दूसरे के घर जाकर ओलिए की मीठी मनुहार भी की गई। ईंटाली,चंगेड़ी, सनवाड़, जेवाणा, खरतांणा समेत आस पास के गांवों में भी यह त्यौहार मनाया गया। दिन में लोगों ने एक दूसरे के यहां जाकर रंगों से होली खेली।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम को लेकर बैठक का किया आयोजन

फतहनगर। मावली कस्बे के चमनपुरा स्थित राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के कार्यालय पर रविवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अंबेडकर जयंती को दीपोत्सव के रूप में सर्व समाज द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु,गौरी शंकर खटीक,केशव वर्मा,गुलाब वर्मा,अभिषेक गुसर, देवेंद्र कुमार गुसर,रामावतार रेगर,भूपेन्द्र कुमार जाटव,सोहनलाल बलाई आदि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल का होली स्नेह मिलन आयोजित

फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर ने शनिवार सायं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा के सभी सदस्यों की उपस्थिति में फतह एकेडमी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में विविध खेल गतिविधियां एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें 10 अप्रेल को जल सेवा हेतु प्याऊ का शुभारम्भ एवं 17 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन सर्वसम्मति से तय किया गया। इस दौरान शाखा के सचिव अभिषेक भंडारी ने विगत एक वर्ष में करवाए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया एवं जॉन अध्यक्ष आशीष जैन ने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के द्वारा करवाए जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना दी। अंत में शाखा अध्यक्ष अजय जैन ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्य अनुकूल गौड़, भूपेंद्र सिंयाल, आयुष तातेड, मयंक मेहता आदि का उपरना ओढ़ाकर स...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लोकसभा चुनाव :भाजपा ने शुरू किया बूथ सामग्री वितरण कार्यक्रम, सीपी जोशी दो को नामांकन करेंगे दाखिल

फतहनगर। रविवार को मावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बूथ सामग्री वितरण का शुभारंभ किया। बूथ सामग्री का विधिवत उपयोग प्रचार कार्य में पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रेल से किया जाएगा। फतहनगर में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,महामंत्री रामचन्द्र महलाना,रोशनलाल खटीक,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,दीपक बड़गुर्जर,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,सुनील कोठारी,हीरालाल गोयल सहित अन्य उपस्थित थे। इधर भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं ने आज से ही सी.पी.जोशी के नामांकन अवसर पर दो अप्रेल को चित्तौड़ में सुबह 10बजे आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने को लेकर घर-घर निमन्त्रण देना शुरू कर दिया। मावली विधानसभा के विजनवास में बूथ संख्या 137,147 व 148 पर सामग्री वितरण एवं नामांकन रेली का निमन्त्रण दिया गया। मांगथला में बूथ 66,67,71,72 व 73 पर सामग्री वितरण...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में बादशाह की सवारी का होगा आयोजन, अनूठी हैं सनवाड़ में बादशाह की सवारी, आयोजन को लेकर जुटते हैं हजारों नर -नारी

(शंकरलाल चावड़ा) फतहनगर। रियासतकालीन परम्पराओं की याद दिलाती बादशाह की सवारी के आयोजन का लुत्फ उठाने को हर कोई बेताब रहता है। क्या बच्चे और क्या युवा हर कोई इसका इंतजार ही करता नजर आता है। सनवाड़ की बादशाह की सवारी इस क्षेत्र में खासी प्रसिद्ध है। होलिका दहन के बाद से ही लोग इसके आने का दिन गिनना शुरू कर देते हैं। बादशाह की सवारी का आयोजन शीतला सप्तमी के अवसर पर होता है। सोमवार को शीतला सप्तमी है तथा बादशाह की सवारी के आयोजन को लेकर नगर के युवा काफी उत्साही दिखाई देते हैं। दिन भर रंगों से होली खेलने के बाद शाम को इसका आयोजन बड़े ठाठ के साथ के साथ किया जाता है। इस आयोजन के पीछे किंवदंती है कि बादशाह की सेना मेवाड़ पर आक्रमण कर देती है और मेवाड़ के महाराणा की सेना कम तादाद में होकर छापामार पद्धति से युद्ध करती है। छापामार युद्ध का सामना करते हुए बादशाह की सेना महाराणा के महल के प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फलीचड़ा बीड़ा में लगी आग,समय रहते काबू पाने से नहीं हुआ नुकसान

फतहनगर। फतहनगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से कहीं न कहीं आग लगने की घटनाएं हो रही है। इन घटनाओं के होने के कारणों का पता नहीं लगा है। गुरूवार को चंगेड़ी पंचायत क्षेत्र में आग लगी तो शुक्रवार को लदानी के बीड़े मे और आज फलीचड़ा के बीड़े में आग लगी। आग की जानकारी मिलने पर फतहनगर थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा तथा नाथद्वारा नगरपालिका एवं फतहनगर नगरपालिका से दमकल मंगवाकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग के कारण 10-12 बीघा क्षेत्र में पेड़ पौधे एवं वनस्पति जल कर खाक हो गयी। समय रहते आग का पता लगने एवं उस पर काबू पा लेने से खेतों में खड़ी रबी फसलों को नुकसान नहीं हुआ। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फागोत्सवः फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में भक्ति और आस्था की बयार में झूमे श्रद्धालु,फूलों की होली के बीच महिलाओं ने नृत्य के साथ गुलाल उड़ाकर खूब किया धमाल

फतहनगर। धर्म नगरी फतहनगर के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार को रंग पंचमी के अवसर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रद्धालु महिला एवं पुरूषों ने फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण-राधा व भोले शंकर से जुडे प्रसंगों के भजन व फाग गीत गाकर खूब समां बांधा। फागोत्सव में पुष्पवर्षा की जिससे ब्रज की झलक के साथ ही बरसाने की फूलों की जीवंत होली की उमंग से लोग सराबोर हो गए। बंशीवारे के जयकारों की गूंज और राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम को बयां करने वाले फाग गीतों पर महिलाओं ने फूलों की होली के बीच जमकर नृत्य किया और गुलाल उडाकर खूब धमाल भी मचाया। फागोत्सव में महिला मंडली की सदस्यों ने कान्हा के फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया और गुलाल व फूलों की जमकर होली खेली। इससे बृज संस्कृति की अनूठी छटा के रंगों से सराबोर श्रद्धालुगण भी झूमने पर मजबूर हो गए। महिला गायिकाओं ...

Read More