फतहनगर। सोमवार को कृषि उपज मण्डी समिति परिसर में उपखण्ड अधिकारी मनसुखराम डामोर, संजीव पण्ड्या, संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन विभाग, उदयपुर, मदनलाल गुर्जर सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति, उदयपुर (अनाज) एवं पंकज पारख, सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर के द्वारा कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर में वृक्षारोपण किया गया। उपखण्ड अधिकारी मनसुखराम डामोर द्वारा राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत सहायता समिति की बैठक आयोजित कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया। यह जानकारी मण्डी समिति के सचिव पंकज पारख ने दी। ...
Read Moreadmin
कृषि उपज मण्डी फतहनगर में कृषक उपहार योजना की निकली लाॅटरी,गेटपास की विक्रय पर्चियों पर खटूकड़ा के देवीलाल के नाम निकला ड्राॅ
फतहनगर। राजस्थान सरकार/कृषि विपणन निदेशालय, जयपुर के द्वारा राज्य में कृषकों हेतु संचालित ’’कृषक उपहार योजना 2024-25’’ लागू की हैं जिसके तहत् इस मण्डी समिति में अपनी कृषि उपज विक्रय करने हेतु लेकर आने वाले कृषको को ई-नाम पोर्टल के माध्यम से ई-भुगतान प्राप्त करने पर निःशुल्क ई-उपहार कूपन मण्डी समिति के माध्यम से 01जनवरी 2024 से 30जून,24 तक कुपन जारी किये गये थे। सोमवार को मण्डी प्रांगण सभागार में उपस्थित अधिकारियो, किसानो, व्यापारियो, जनप्रतिनिधियों एवं मण्डी कार्यकर्ताओ के समक्ष राज्य सरकार के द्वारा लाॅटरी खोलने हेतु गठित कमेटी के सदस्य मनसुखराम डामोर, उपखण्ड अधिकारी, मावली, संजीव पण्ड्या, संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन विभाग, उदयपुर एवं पंकज पारख, सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर के द्वारा विक्रय पर्ची एवं ई-पेमेन्ट पर जारी कूपनो की पृथक-पृथक लाॅटरी खोली गयी।मण्डी सचिव पंकज पारख के अन...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के साकरिया खेड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के सुखवाड़ा गांव में ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली ग्रुप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सुखवाड़ा गांव के मोक्ष धाम तथा मुख्य गांव क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक पौधारोपण किया गया। साकरिया खेड़ी सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत तथा स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि गांव के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में 500 पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। ग्लोबल वार्मिंग के चलते पृथ्वी पर बढ़ रहे तापमान तथा जलवायु असंतुलन से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई तथा अलग-अलग समूह बनाकर पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी के लिए भी पाबंद किया गया। पेड़ पौधों में वर्षा के अभाव में पानी की सप्लाई करने के लिए नए रोपित किए गए पौधों में टैंकर द...
Read Moreसनवाड़ में विद्याभारती के संस्कार केन्द्र का किया अवलोकन,बच्चों के अभिभावकों से पदाधिकारियों ने की मुलाकात
फतहनगर। विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर के अंतर्गत चलने वाले सरस्वती संस्कार केंद्र का अवलोकन किया गया।मुख्य अतिथि विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के संस्कार केंद्र प्रमुख प्रभात आमेटा, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला संस्कार केंद्र प्रमुख राजेश चोबीसा एवं विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय फतहनगर के प्रधानाध्यापक कैलाशचंद्र जीनगर आदि थे। अवलोकन कर्ता का स्वागत संस्कार केंद्र प्रमुख पूरणमल जीनगर ने किया। प्रांत प्रमुख प्रभात आमेटा ने अपने उद्बोधन में भैया-बहनों की शिक्षण- गतिविधियों के साथ केंद्र पर संचालित अनेक प्रकार की गतिविधि एवं क्रियाकलापों को बारीकी से जाना एवं नवीन शैक्षणिक क्रियाकलाप बताए। जिला संस्कार केंद्र प्रमुख राजेश चोबीसा ने अपने उद्बोधन में भैया-बहनों को हास्य-व्यंग्य एवं प्रेरणादायी कविताओं के माध्यम से शिक्षा मे...
Read Moreफतहनगर। श्री कल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट ईन्टाली एवं द सनराइज पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत में स्थित मोक्षधाम में बालक बालिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर 101 पौधों का रोपण किया।कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. ललित नारायण आमेटा के अनुसार मोक्षधाम ईन्टाली में पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोज समदानी द्वारा बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं अपने जन्म दिवस के पावन अवसर पर पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प कराया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी भरत मेनारिया,शिवलाल जणवा, नारायण लाल मेनारिया एवंद सनराइज स्कूल ईंटाली के संस्था प्रधान राधेश्याम जणवा, सुरेश चंद्र भील, बालू राम मेघवाल, नारायण लाल जाट, अमृत कुँवर राणावत, मंजु जणवा, चंदा चंडक, खुशी प्रजापत, कविता जनवा, केसर गाडरी, जया व्यास आदि शिक्षकों ने पौधारोपण में सहयोग किया। ...
Read Moreफतहनगर। गुरूवार को लदानी में सुबह 7.15 बजे ईंद्र देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई।ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष अच्छी वर्षा की कामना से भगवान ईंद्र देव की पूजा अर्चना कर ईंद्र देव को प्रसन्न कर मनाया जाता है। ग्रामीण महिलाओं द्वारा गीत गाते हुए जुलूस के साथ ढ़ोल नगाड़े बजाते हुए ईंद्र देव की पूजा अर्चना कर गुड़ चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया जाता है। पिछले कई वर्षों से भगवान इन्द्र देव की मूर्ति स्थापित जमीन पर ही होने के कारण आज चबुतरे पर पुर्नस्थापना की गई। पिछले माह चबूतरे का निर्माण किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा के समय मांगीदास वैष्णव, माधुदास वैष्णव, पूरणदास वैष्णव, पुष्करदास वैष्णव, शंभु पुरी गोस्वामी, मांगु पुरी गोस्वामी, कैलाश पुरी गोस्वामी, किशन लाल डांगी, ऊम्मेद राम अहीर, प्रताब गाडरी, भेरू लाल गाडरी, रामलाल गाडरी, उदय लाल गाडरी, कन्हैया लाल गाडरी, च...
Read Moreभाजपा राजस्थान की भजनलाल सरकार के बजट मैं 2047 के विजन को ध्यान में रखकर राजस्थान के समग्र विकास हेतु तैयार किया गया रोड मैप है..रविंद्र श्रीमाली,बजट में प्रत्येक वर्ग के उत्थान का संकल्प साफ झलकता है… चंद्रगुप्त सिंह चौहान
बजट सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी है… प्रमोद सामर शहर के विकास का है बजट अनेकों योजनाओं से होगा शहर का विस्तार…विकास..ताराचंद जैन हर वर्ग के लिए सुखद बजट है …निहाल हो जायेगी मेरी विधानसभा…फूलसिंह मीणा उदयपुर 10 जुलाईराजस्थान की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार ने आज अपने पहले पूर्ण बजट को सदन में पेश किया वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट संपूर्ण राजस्थान प्रदेश के लिए विकास का बजट साबित होगा।भाजपा उदयपुर में राजस्थान विधानसभा में पेश पूर्ण बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह बजट प्रदेश के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष श्री रवींद्र श्रीमाली ने कहा कि इस बजट में सरकार ने अपने 10 संकल्पो को लेकर जिस प्रकार से बजट की रचना की है उससे लगता है कि 2047 की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के विकास की परि...
Read Moreबजट में विकसित,समग्र,सशक्त और समृद्ध राजस्थान की आधारशीला रखी-सीपी जोशी,मैट्रो ट्रेन-एयरपोर्ट से लेकर ग्रामीण विकास तक हर क्षेत्र में जनता को महत्वपूर्ण सौगातें मिली-सीपी जोशी,बजट आमजन की सुख-सुविधा और मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया, मुख्यमंत्री भजनलाल और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार-सीपी जोशी
फतहनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत पूर्ण बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित, समग्र, सशक्त और समृद्ध राजस्थान की आधारशीला रखने वाला बताया। उन्होंने कहा बजट में किसान, युवा, महिला, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रोजगार सहित मैट्रो रेल और एयरपोर्ट से लेकर ग्रामीण विकास तक हर क्षेत्र में जनता को महत्पूर्ण सौगातें मिली है। उन्होंने आमजन की सुख-सुविधा और मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किए गए बजट के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बजट में चार लाख नई भर्तियों की घोषणा, दस लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करने की घोषणा, स्कूलों में लाईब्रेरी और टॉयलेट सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास की घोषणा, दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर राजस्थान मंडपम तैयार करने की घोषणा, प्रदेश...
Read Moreफतहनगर। मानसून की बेरूखी लम्बे इंतजार के बाद आज खत्म हुई। मंगलवार को दिनभर भारी उमस रही तथा शाम होते-होते आसमान में छायी घटाओं ने बारिश के इंतजार को समाप्त किया। शाम साढ़े छह बजे से करीब 20 मिनिट के लिए गिरी तेज बौछारों के चलते सड़कों पर पानी बह निकला। आज की बारिश ने खरीफ की फसलों में घी का काम किया। हालांकि इसक्षेत्र में अब भी भरपूर बारिश का लोगों को इंतजार है। लोगों के घरों में लगे बोरवेलों में जल स्तर काफी नीचे चला गया है तथा अधिसंख्य लोग पानी के टेंकरों पर निर्भर है। नगर के तालाब समेत आस पास के गांवों में सभी जलाशय पूरी तरह से सूखे पड़े हैं। ...
Read Moreशुद्ध आहार के लिए कटिबद्ध सरकार, मिलावट पर हो रहा कड़ा वार,मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू हुआ शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान,उदयपुर में जनवरी से अब तक 218 नमूनों की जांच, 11.40 लाख का जुर्माना
उदयपुर, 5 जुलाई। हर व्यक्ति को शुद्ध आहार उपलब्ध कराने और मिलावटखोरों पर कड़ी नकेल कसने के संकल्प को लेकर राज्य सरकार की ओर से प्रारंभ किया गया शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान कारगर सिद्ध हो रहा है। उदयपुर सहित प्रदेश भर में अभियान के तहत हजारों खाद्य वस्तुओं के नमूनों की जांच की गई तथा अमानक पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों और मिलावट खोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप आमजन को खाद्य वस्तुओं में मिलावटखोरी से निजात मिलने लगी है।शुद्ध आहार पर सभी का अधिकार है। खाद्य सामग्री में मिलावट करना समूची मानवता के विरूद्ध अपराध है। हाल ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी खाद्य सामग्री में मिलावट पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है। दूसरी ओर राजस्थान सरकार इस दिशा में पहले ही गंभीर है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की कमान संभालते ही मिल...
Read Moreफतहनगर। श्री सुधर्म ज्ञान जैन श्रावक संघ के चुनाव संरक्षक सम्पतलाल हिंगड़ एवं केसरीमल भण्डारी के सानिध्य में हुए जिसमें मदनलाल सिंयाल अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा पारसमल सिंयाल-मंत्री,पवन कुमार सांखला-कोषाध्यक्ष,पारसमल बड़ाला व कन्हैयालाल सुराणा-उपाध्यक्ष,अरविंद कुमार हिंगड़-सह मंत्री,शैलेष कुमार चपलोत,मन्नालाल बापना,प्रकाश तातेड़ व विनोद कुमार सिंयाल-संघ सलाहकार मनोनीत किए गए। ...
Read Moreफतहनगर। निकटवर्ती ग्राम ढूंढिया नांदोली खुर्द में राणेरा की पाल पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में अमावस्या पर समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में दानपात्र खोला गया। नीलकंठ महादेव विकास समिति अध्यक्ष मांगीलाल चैबीसा ने बताया कि अमावस्या पर दानपात्र खोला गया जिसमे 38671रू. की राशि प्राप्त हुई। इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं भक्तगण मौजुद रहे। ...
Read Moreफतहनगर। पटोलिया निवासी सुनील जोशी की पुत्री ऋषिका जोशी ने कैंसर पीड़ितों के लिए केश दान करके सेवा का अनूठा कार्य किया।द प्रोगेसिव नेशन संस्था की कोफाउंडर पारुल भंडारी ने बताया कि ऋषिका ने पूर्व में हुए केश दान से प्रेरणा लेकर निश्चय किया कि वह भी हेयर डोनेशन कर कैंसर पीड़ितों की मदद करेगी। 14 वर्ष की उम्र में बालिका की यह सोच सराहनीय है। संस्था के फाउंडर अभिषेक भंडारी ने बताया कि संस्था अभी तक 6 जनों के हेयर डोनेशन करवा चुकी है। इस अवसर पर ज्योति जोशी,एम जी यूनिसेक्स के मनीष सेन,प्रिया सेन एवं अन्य सदस्यों का योगदान रहा। ...
Read Moreफतहनगर। मावली ब्लाॅक के सभी राजकीय विद्यालयों में शुक्रवार को समारोहपूर्वक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।मावली ब्लाॅक के ईंटाली स्थित आचार्य निरंजन नाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच अनु मेनारिया,शंकरलाल जनवा, कमलाशंकर मेनारिया,जगदीश चंद मुंन्दड़ा,मधुसूदन पारीक, ओंकार लाल हाडोतिया, भरत कुमार मेनारिया,उदयलाल मेनारिया, संस्था प्रधान मनोज कुमार समदानी, उप प्रधानाचार्य जसवंत सालवी और राजेंद्रसिंह राव की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को पाठ्य पुस्तके प्रदान की गयी। इसी प्रकार से चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों को पुस्तकें प्रदान की गयी। फतहनगर के बालिका विद्यालय,घासा,साकरिया खेड़ी,रख्यावल,बांसलिया,माणकावास,लोपड़ा,जेवाणा , आसना,सिन्दू,नूरड़ा,ढूंढिया समेत अन्य स्कूलों में कार्यक्रम के आयोजन किए गए। बच्चों को पुस्तकों का...
Read Moreमावली क्षेत्र के गंदोली पहुंच कर मीरा कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया सघन पौधारोपण कार्यक्रम,इस मानसून सत्र में 2700 पौधे लगाने का है लक्ष्य
फतहनगर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मानसून सत्र के आरंभ में सघन पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पौधों की सुरक्षा,रख रखाव एवं उनके संवर्धन की पर्याप्त व्यवस्था की सुनिश्चितता करते हुए ऐसे स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है,जहां पौधे निर्विघ्न रूप से बढ़कर वृक्ष का रूप धारण कर सके। इसी उद्देश्य से मावली तहसील की ग्राम पंचायत सांगवा के गंदोली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में उक्त कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ सुनीता आर्य के निर्देशन में महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं ने गन्दोली विद्यालय में जाकर वहां के शैक्षणिक स्टाफ के साथ मिलकर 65 से अधिक आम,जामुन,आंवला आदि फलदार पौधों को लगाने का कार्य किया तथा गांव में स्थानीय नागरिकों को भी पौधे वितरित किए। प्रथम चर...
Read Moreचंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन,अभिभावकों का भी किया स्वागत
फतहनगर। निकटस्थ चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में पांचवी,आठवीं,दसवीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में कक्षावार प्रथम तीन स्थानों पर रहे बालक-बालिकाओं को संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार, व्याख्याता माधवलाल गाडरी तथा अन्य शिक्षकों द्वारा उपरना व तिलक द्वारा अभिनंदन किया गया। प्रतिभावान बच्चों के अभिभावकों का भी इस मौके पर स्वागत किया गया। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का भी संस्था प्रधान द्वारा स्वागत किया गया। नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों का संस्था प्रधान,शिक्षिका पूजा जाट एवं महिमापाल द्वारा उपरना से स्वागत कर संस्था में प्रवेश लेने पर बधाई दी। 12वीं बोर्ड में कुसुम तेली,मिनाक्षी पालीवाल व हर्षिता सालवी ने तो दसवीं बोर्ड परीक्षा में पलक रेगर,विष्णु कुमावत,हर्षिता लोहार क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय ...
Read Moreशिक्षक संघ राष्ट्रीय की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की त्वरित कार्यवाही,टीएसपी से नॉन टीएसपी जाने वाले चयनित कार्मिकों को रिलीवर आने पर जिला मुख्यालय के लिए कार्य मुक्ति के लिए दिए निर्देश
फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा उदयपुर से मिलकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पूर्व निर्देशानुसार टीएसपी से नोनटीएसपी में चयनित कार्मिकों को नॉन टीएसपी क्षेत्र में नियुक्ति देने की कार्यवाही कराने की मांग की। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गुरुवार को टीएसपी से नॉन टीएसपी में जाने वाले चयनित शिक्षकों के संस्था प्रधानों को संबंधित चयनित शिक्षक के स्थान पर रिलिवर शिक्षक द्वारा कार्य ग्रहण कर लेने पर 6 जुलाई 2024 को बाद ड्यूटी उदयपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए कार्य मुक्त करने के लिए निर्देश दिया। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि जिला प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री वगत लाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मंगल...
Read Moreजयपुर। पिछले 24 घंटों में जयपुर, अलवर, धोलपुर व डुंगरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश जयपुर तहसील में 98 मिमी. व पश्चिमी राजस्थान के नावा, नागौर में 23मिमी. बारिश दर्ज की गई है। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका के सनवाड़ कस्बा स्थित गौ शाला में कस्बे के सेवाभावी युवाओं द्वारा 201 पौधे लगाए गए तथा इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया।पौधारोपण कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, चारभुजा मंदिर मण्डल अध्यक्ष सुरेश कोठारी, पार्षद शिवलाल शर्मा,पूर्व पार्षद जितेंद्र जैन,राधेश्याम शर्मा,बंशीलाल तेली, गोपाल सोनी, अतुल दवे, राजेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश बारबर, विशाल सिंघवी, लोकेश जयमाल, रतनलाल प्रजापत, लक्ष्मीलाल डांगी, मुकेश गड़ोलिया, भवानीसिंह तंवर, चुन्नीलाल जाट, पप्पू शर्मा, प्रदीप तातेड़,गजेंद्र शर्मा, कैलाश जाट, अशोक पामेचा, पारस तातेड, जगदीश भील, दिव्यांश सहित अन्य युवा मौजूद रहे। ...
Read Moreकृषि भूमि पर बनाया व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, प्रशासन ने किया सीज मावली में हुई कार्रवाई
उदयपुर। मावली उपखण्ड में कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है।मावली उपखण्ड अधिकारी मनसुख डामोर ने बताया कि मावली -नाथद्वारा रोड की तरफ मौजा मावली के आराजी नं. 4060/794 किता। रकवा 0.0567 हैक्टेयर भूमि श्री हीरालाल के खातेदारी हक में दर्ज है। उक्त आराजी पर अप्रार्थी द्वारा बिना सक्षम स्वीकृति के अपनी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध रूप से वाणिज्यिक प्रयोजनार्थ निर्माण कार्य किया गया जो कि कानून अवैध होने से न्यायालय सहायक कलक्टर मावली द्वारा अस्थायी निषेधज्ञा जारी की गई। वादग्रस्त आराजीयत के मौके पर किसी प्रकार का वाणिज्यिक कार्य नहीं करे। न्यायालय के आदेश की पालना में प्रशासन द्वारा दुकानों में चल रही गतिविधियों को सूचना पत्र से सूचित किया। इसके पश्चात शनिवार को प्रशासन ने इन वाणिज्यिक दुकानों को सीज करने की कार्यवाही की। ...
Read More