Author Posts
फतहनगर - सनवाड

कोरोना से बचाव को लेकर किया ण्मोकार महामंत्र का जाप

फतहनगर। लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन फोटोग्राफर ने सपरिवार आज ण्मोकार महामंत्र का जाप किया तथा कोरोना से बचाव को लेकर कामना की गई। जैन के साथ पत्नी,पुत्र एवं पुत्र वधुएं भी इसमें शामिल हुई तथा महामंत्र का जाप किया। इस दौरान सोशल डिस्टंेंस का ध्यान रखा गया एवं सभी ने मास्क का उपयोग किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षकों को कोविड-19 ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

फतहनगर। कई दिनों से अनवरत कोविड-19 की डयूटी कर रहे शिक्षकों को अब मुक्त करने की मांग करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर के प्राथमिक शिक्षा के सचिव योगेश जैन ने कहा कि गांव या शहर की सरकार के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा कोविड-19 की ड्यूटी करवाने के लिए शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि अब यह ड्यूटी चुने हुए प्रतिनिधियों एवम स्वयं सेवकों से करवाये। शिक्षक लगातार कोविड-19 की ड्यूटी करने से अवसाद में आने लगे है। अब उनको आराम की जरूरत है। शिक्षकों को अपने मूल कार्य को करने के लिए अपडेट रहने की जरूरत है,इसलिये शिक्षकों तो तुरंत इस ड्यूटी से मुक्त करे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ली कोविड-19 को लेकर विडियो कॉन्फ्रेंस

जयपुर, 10 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के संबंध व अन्य बिन्दुओं पर सांसद एवं विधायकगणों से संवाद किया गया जिसमें श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने अलवर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पहुंचकर संवाद में भाग लिया। श्रम राज्य मंत्री श्री जूली ने श्रम विभाग का फीडबैक देते हुए अवगत कराया कि श्रम विभाग द्वारा भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के पास उपलब्ध सैस राशि में से श्रमिकों के खातों में एक हजार रूपये प्रति खाते में तत्काल सहायता राशि के रूप में हस्तांतरित कराए जा रहे हैं। उन्होंने बाहरी राज्यों के श्रमिकों को उनके गृह राज्य में पहुंचाने के लिए किए गए रजिस्ट्रेशन और राजस्थान के निवासी श्रमिक जो अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं उनके द्वारा किए गए अब तक के रजिस्ट्रेशन के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अलवर ज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे

Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल, 11 मई, 2020 को अपराह्न 3 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दोपहर 3 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 5 वीं बार बैठक करेंगे।' ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ट्विटर पर झूठी जानकारी, होगी कार्यवाही

जयपुर, 10 मई। ट्विटर पर महिलाओं की उठक बैठक लगाने का वीडियो जारी कर उसे राजस्थान पुलिस का  बताकर ट्वीट करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्विटर पर महिलाओं से उठक बैठक लगवाने का वीडियो जारी होने पर तत्काल इस मामले की जांच करवाई गई।जांच से यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वीडियो भीलवाड़ा जिले के एक ग्राम का है। करीब 20 दिन पूर्व वन क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ियां काटने वाली महिलाओं से लकड़िया जप्त कर वनपाल ने उठक बैठक लगवाई थी और यह वीडियो बनाया गया था ।इस वीडियो को राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं से उठक बैठक लगवाने की कार्यवाही बताकर ट्विटर पर झूठी जानकारी दी गई है । पुलिस की सोशल मीडिया इकाई को झूठा वीडियो जारी कर भ्रम फैलाने के मामले में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

हिन्दुआ सुरज महाराणा प्रताप को किया नमन,अर्पित की पुष्पांजलि

फतहनगर.शनिवार को महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर *नगर सुधार मंच* के कार्यकर्ताओं द्वारा *फतहनगर के प्रताप चौराहे* पर *सोशियल डिस्टेंस और धारा 144* का पालन करते हुए प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप को फूलो के हार और पुष्प अर्पित किये! उपस्थित कार्यकर्ताओं मे दीपक पालीवाल, गजेन्द्र सिंह रावल, मनीष पालीवाल, लोकेश पालीवाल, नितेश पुरी गोस्वामी, महेश मीणा, महेन्द्र प्रजापत, सिद्धार्थ टेलर, नितेश वैष्णव, कालू बंजारा ,हरीश पंचोली, शशिकांत अग्रवाल और भी नगरवासी थे! सभी ने संकल्प किया  कि महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलकर *धर्म की ध्वजा* को पुरे भारतवर्ष में फहरायेंगे! ये जानकारी नगर सुधार मंच के दीपक पालीवाल ने दी!

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना: स्वविवेक से व्यापारियों ने किया लॉक डाउन

फतहनगर. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते रोजाना बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों के कारण कोरोना होने का भय अब नगर वासियों को सताने लगा है. यही कारण रहा है कि नगर के व्यापारियों ने स्वविवेक का इस्तेमाल करते हुए आज पूर्णता लॉक डाउन किया है . रोजाना खाद्य व्यापारी सुबह 7:00 से 12:00 तक दुकानें खोलकर व्यवसाय करते हैं. अब इन व्यापारियों ने कोरोना के भय के चलते पूर्णता लोक डाउन का पालन प्रारंभ कर दिया है. आज यहां के मेन चौराहा,नया बाजार,पुराना बाजार,प्रताप चौराहा,अस्पताल रोड,उदयपुर रोड सहित गली मोहल्लों में स्थित खाद्य व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर अपनी एकता का परिचय दिया है. उदयपुर में कोरोना के शताधिक मरीजों के सामने आने के बाद यहां भी लोग एहतियात बरतने लगे हैं. प्रशासन भी अब सख्ती के मूड में दिखने लगा है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों से बाहर नहीं निकले तथा लॉक डाउन का पालन करें! घरो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

तूफानी हवाओं से सड़क पर गिरे पेड़ ने किया रास्ता अवरुद्ध

फतहनगर. शनिवार की शाम नगर में चली तूफानी हवाओं ने चंगेरी मार्ग पर अग्रसेन वाटिका के ठीक सामने एक पेड़ को गिरा दिया. यह विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा तथा इसने बिजली की लाइन को भी चपेट में ले लिया जिससे बिजली गुल हो गई. जिस वक्त यह पेड़ सड़क पर गिरा उस वक्त आसपास कोई नहीं था अन्यथा जनहानि हो सकती थी. पेड़ गिरने की एवं बिजली बंद होने की सूचना पाकर बिजली विभाग से कर्मचारी पहुंचे तथा उदासी आश्रम से आगे की बिजली बंद करके पुनः विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की. पेड़ सड़क पर पड़ा रहा तथा लोग मार्ग बदलकर निकलते रहे. रविवार सुबह तक भी यह पेड़ सड़क पर पड़ा रहा. अब तक इसे हटाने की कोई कार्यवाही नहीं की गई.

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधायक धर्मनारायण जोषी ने मंडी कर व वेट बढ़ोतरी को बताया जन विरोधी

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने कोविड-19 की महामारी के दौर में राज्य सरकार द्वारा किसानों पर दो प्रतिशत मंडी कर व पेट्रोल पर दो व डीजल पर एक प्रतिशत वेट की बढोत्तरी पर रोष व्यक्त करते हुये इसे जनविरोधी निर्णय बताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में विधायक जोशी ने कहा है कि राज्य सरकार के इस निर्णय से जनता पर भार बढेगा । राज्य सरकार इस विषमकाल में जनता को राहत देने के बजाय उन पर करों का बोझ बढा रही है। जोशी ने कहा है कि राज्य सरकार ने 21 मार्च और 15 अप्रेल के बाद अब यह तीसरी बार वेट बढाया है, इसके साथ ही अब पेट्रोल पर वेट 38 प्रतिशत व डीजल पर 28 प्रतिशत हो गया है। विधायक जोशी ने प्रदेश की सीमा पर राज्य सरकार द्वारा पासधारी लोगों को रोके जाने व उन पर बल प्रयोग की निंदा की है। उन्होनें कहा कि सरकार क्षैत्र की स्थिति देखकर पास जारी करे, यह सही होगा, लेकिन राज्य सरकार की ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नाले का गंदा पानी पी रहे लोग,चार सप्ताह से चल रही यही स्थिति

फतहनगर। सनवाड़ रोड़ स्थिति क्षेत्र के लोग पिछले चार सप्ताह से गंदा पानी पीने को मजबूर हें। पूर्व पार्षद सुनील कुमार वैष्णव ने बताया कि उनके मकान के समीप ही गंदा पानी का नाला गुजर रहा है तथा इस नाले के पास ही जलापूर्ति की लाइन भी है। लिकेज के कारण नाले का पानी जलापूर्ति वाली लाइन में मिल रहा है तथा लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया गया। अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है जिससे लोग परेषान हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अफीम तौल की शीघ्र पुरी होने वाली प्रक्रिया अपनाने का किया आग्रह

फतहनगर। सांसद सी.पी.जोषी ने वित्त एवं काॅरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर अफीम तौल की शीघ्र पुरी होने वाली प्रक्रिया अपनाने का आग्रह किया है। जोषी ने सीतारमण को अवगत कराया कि लोक डाउन के दौरान भी सरकार किसान हितैषी होने के कारण अफीम तौल का कार्य प्रारंभ कर चुकी है। परन्तु सोशल डिस्टेंसिगं के कारण अभी बहुत लम्बा समय इसको पुरा होने में लग जायेगा। समय लगने के कारण अगले महिने तक यह प्रक्रिया पुरी होगी। अफीम की फसल को निकाले हुए कई समय हो गया धीरे-धीरे यह सूख रही है। इस फसल का तौल शीघ्र पूर्ण होना आवश्यक है। इसलिए यदि किसानों की फसल लंबी प्रक्रिया ना अपनाकर जल्दी ले ली जाए और प्रतिदिन आने वाले किसानों की संख्या को बढ़ा दिया जाए तो अच्छा रहेगा। क्योंकि तौल केंद्र पर प्रत्येक किसान की अफीम तौलने की प्रक्रिया बहुत लंबी होती है एवं इसके पश्चात तौल केन्द्र में अफिम की तौल ए...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मांग के अनुरूप खाद बीज के स्टाॅक को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा सांसद जोषी ने पत्र

फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद चन्द्रप्रकाष जोषी ने आगामी फसल के लिए किसान हित में पूर्व तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री अषोक गहलोत को पत्र लिखा है। जोशी ने पत्र में बताया कि किसान वर्तमान में अपनी फसल निकालकर आगामी फसल की तैयारी कर रहा है। अपने खेत तैयार करने से लेकर अन्य सभी तैयारियां वह समय पर पूर्ण कर लेगा, परंतु उसकी इस तैयारी में हमारा योगदान समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराना है। इसके लिए अभी लोक डाउन के समय में इसकी पूरी तैयारी करना बहुत जरूरी है। राज्य सरकार को राज्य के किसानों की मांग के अनुसार बीज की उपलब्धता और विशेषकर खाद की उपलब्धता स्टॉक द्वारा निश्चित करनी चाहिए। सरकार को आवश्यक खाद का स्टॉक कर लेना चाहिए। उपरोक्त स्टाॅक मांग के अनुसार प्रत्येक जीएसएस पर इसका पूर्व में स्टाॅक कर लिया जाना चाहिए, ताकि आवश्यकता के समय किसानो को तुरंत उपलब्ध हो सके। समिति के माध्यम व अन्य माध्यम से सरक...

Read More
मावली

मावली के होनहार दिव्यांश का भारत की सर्वोच्च संस्था आईआईएम में चयन

फतहनगर। दिव्यांश जैन मारवाड़ी ने कैट में 99.64 परसेंटाइल बनाने के पश्चात भारत की सर्वोच्च आईआईएम अहमदाबाद संस्थान में साक्षात्कार के बाद चयन हो गया। पूर्व में आईआईटी रुड़की से पास आउट हो कर सिटी बैंक ऑफ अमेरिका की कंपनी में कार्यरत रहते हुए ये उपलब्धि हासिल की है। दिव्यांश के पिता योगेश जैन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है। पूरे परिवार में इस चयन की खुशी से हर्ष का माहौल है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोनावायरस से कैसे बचें पर डिजीटल वार्ता का किया आयोजन

फतहनगर। मावली उपखंड के ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली एवं आदर्श राजकिय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईन्टाली एवं चिकित्सा विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशन पर राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस से बचाव के लिए डिजिटल माध्यम से वार्ता का आयोजन कर आमजन को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर अपील एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन हुआ। फास्टर निदेशक ललित नारायण आमेटा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईन्टाली में डॉक्टर अंकित जैन द्वारा कोरोनावायरस से बचाव के लिए बीमारी का शरीर में प्राथमिक लक्षण क्या होते है , इस बीमारी के बचाव का व्यक्तिगत क्या सावधानियां रखी जानी है। समुदाय को इस बीमारी से दूर रखने के लिए सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पालन करने की अपील पर चर्चा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अंकित जैन द्वारा केंद्र के स्टाफ तुलसी राम जणवा, देवी लाल पटेल, रमाउन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अण्डरब्रिज का काम हुआ शुरूः वाहनों का आवागमन किया बंद

फतहनगर। यहां प्रताप चैराहे के समीप स्थित समपार फाटक को बंद कर अण्डरब्रिज निकालने का काम आज सुबह शुरू कर दिया गया। अण्डरब्रिज को लेकर पिछले दिनों ब्लाॅक तैयार किए गए थे। आज जेसीबी के जरिए अण्डरब्रिज के लिए जमीन को खोदा जा रहा है। सहायक मण्डल अभियन्ता राणाप्रताप नगर नीरजसिंह ने बताया कि काम चलने के कारण प्रताप चैराहा से होकर गुजरने वाले इस रास्ते पर आवागमन बंद किया गया है। इस आरयूबी का निर्माण अब तक हो जाना चाहिए था लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण इसे लम्बित कर दिया गया था। बाद में पुनः लोगों की पुरजोर मांग के बाद रेलवे ने इसका काम शुरू करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया। इस समय वैसे भी रेलवे का आवागमन कम है। ऐसे में इस आरयूबी का काम होने में आसानी रहेगी। ...

Read More
उदयपुर

शहरवासियों को रास आ रही है प्रशासन की पहल, डोर-टू-डोर फल-सब्जी बिक्री की मुहिम में जुड़े और विक्रेता

उदयपुर.कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में शहरवासियों की आवश्यक वस्तुए मुख्यतः फल-सब्जी इत्यादि सुलभता से उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है। प्रशासन की यह पहल शहरवासियों को रास आ रही है वहीं इस मुहिम में लगातार नए-नए फल-सब्जी विक्रेता जुड़ रहे हैं। जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी (फल सब्जी) द्वारा आमजन की सुविधार्थ डोर टू डोर फल-सब्जी विक्रय के लिए हाथ थेला या ऑटो के माध्यम से अनुमत विक्रेताओं द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मण्डी सचिव ने बताया कि इसी कड़ी में शहर के फतहपुरा व अहिंसापुरी के लिएं भरत सोनी, सविना, सेक्टर 9 (वार्ड 21, 22 व 23) के लिए सुरेश माधवानी, हिरण मगरी, सुभाष नगर व डोर नगर कच्ची बस्ती (वार्ड 30 व 21) में किशन भोई व भुवाणा, चित्रकूट नगर व मीरा नगर के लिए विक्रेता हीरालाल माली को यह दायित्व सौंपा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गणगौर लिवाने के साथ ही कार्यक्रम हुए प्रारंभ

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोमवार को कुम्हारिन के घर से गणगौर लाने के साथ ही इसके कार्यक्रम प्रारंभ हो गए। सोमवार को दोपहर बाद नव ब्याहिताएं,युवतियां एवं महिलाएं सज धज कर कुम्हारिन के द्वार पहुंची तथा ढोल ढमाकों के साथ गणगौर लेकर गीत गुंजन करती अपने घरों को पहुंची। इसके साथ ही घर-घर गणगौर पूजने का क्रम भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में युवतियांें द्वारा गणगौर के लिए सैंवरा लाने हेतु बाग बगीचों में भी चहल पहल शुरू हो जाएगी। इधर बुधवार को क्षेत्र में दशामाता का पर्व भी मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर मंगलवार की शाम महिलाएं तैयारी में जुटी दिखी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

बादशाह की सवारी में दिखा युवाओं का जोश,सवारी देखने उमड़ा सैलाब

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का सोमवार को सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम को विराजित किया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले कर रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चैक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी तथा बादशाह को कैद कर लिया गया। बाद में नगरवासियों ने गैर नृत्य किया। इसके अलावा बादशाह की बेगम बने क

Read More
फतहनगर - सनवाड

मकर संक्रांति पर खूब हुआ दान पुण्य

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मंगलवार को मकर सक्रांति के अवसर पर नगर समेत ग्रामीण इलाकों में लोगों ने खूब दान पुण्य किया। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गौ भक्तों द्वारा हरा चारा डाला गया तथा गायों के लिए लापसी भी बनी। इस अवसर पर गौ शाला कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य लोग भी मौजूद थे। इस अवसर पर वार्षिक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कैलाशचन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता मे नई कार्यकारणी का गठन किया गया व वार्षिक आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया। नई कार्यकारणी में नरेश मंडोवरा को कोषाध्यक्ष, प्रहलादराय मंडोवरा व कैलाश खंडेलवाल को उपाध्यक्ष, मांगीलाल साखला व जगदीश मून्दड़ा को महामंत्री तथा घनश्याम अग्रवाल को सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में भरत,हूकमसिह, निलेश शशिकान्त आदि भी उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

तालाब की ओर ध्यान देने का किया आग्रह

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। तालाब बचाओ संघर्ष समिति ने जनप्रतिनिधियों से नगर के तालाब की ओर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा है कि 40 वर्षों से तालाब की जमीन अतिक्रमियों के कब्जे मे हैं। यह तालाब नगर का प्रमुख जलाशय है जहां वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है लेकिन इसके घाट दुर्दशा के शिकार हो रहे हैं। घाट के आस पास गंदगी का अंबार लगा है। तालाब क्षेत्र में लगी लाइटें आधी से अधिक बंद पड़ी है।

Read More