चित्तौड़गढ़ .ग्रीष्मकाल में चित्तौड़गढ़ के कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों और वहां कार्यरत् कर्मचारियों की सुविधा के लिए हजारेश्वर महादेव के महंत चन्द्रभारती द्वारा संजीव संग ज्योति के विवाह के उपलक्ष्य में उन्हें प्रेरित कर वाटर कुलर भेंट किया गया जिसका शनिवार को जिला कलक्टर चेतनराम देवडा ने अतिरिक्त कलक्टर मुकेश कलाल अरविंद व्यास, श्रवण सामवेदी, योगेश पुरी आदि के सानिध्य में विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर महंत द्वारा जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त कलक्टर को सेनेटाइजर भी भेंट किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने महंत द्वारा कोरोना महामारी के दौरान की गई जनसेवा के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनसे स्थानीय भामाशाहो को भी प्रेरणा देनी चाहिए। इस अवसर पर महंत ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में आवश्यकता पडने पर जरूरतमंदो को भोजन एवं खाद्य सामग्री भी उनके प्रयास से सुलभ कराई जा सकेगी। ...
Read Moreadmin
राज्य में खिलाडियों को लोकडाउन के दौरान विभिन्न खेलो के खेलने हेतु रियायत दिये जाने राजस्थान के खेल मंत्री से मांग
उदयपुर। राजस्थान ताइंक्वांडो एसोसियेशन के प्रदेश प्रतिनिधि भैरूलाल गायरी ने राज्य में खिलाडियों को लोकडाउन के दौरान विभिन्न खेलो के खेलने हेतु रियायत दिये जाने राजस्थान के खेल मंत्री से मांग की है। इस अवसर पर गायरी ने बताया कि संपूर्ण विश्व आज कोरोनो जैसी महामारी से ग्रसित है इसी कडी कई क्षैत्रो में आमजन को छूट देकर लोकडाउन के तहत दैनिक कार्य करने हेतु विशेष रियायत दी गई है। श्रीमान् जी से निवेदन है कि राज्य में कई खिलाडी अपने खेल की प्रेक्टिस नहीं कर पा रहे है जिससे खिलाडियों को विशेष रियायत दी जावे ताकि खिलाडी अपने खेल की पे्रेक्टिस कर सके, चूंकि खिलाडी पिछले लम्बे वर्षो से अपने खेलो में प्रेक्टिस कर रहे एवं इन दिनो खेलो की प्रेक्टिस नहीं होने की वजह से अपनी प्रतिभा का ह्ास हो रहा है। श्री गायरी ने राज्य सरकार से नियमानुसार विशेष प्रतिभा वाले खिलाडियों को रियायत दी जावे ताकि वह अपने...
Read Moreमावली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ने कोरोना ड्यूटी की विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर शनिवार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रीष्मावकाश में सेवा देने वालों को उपार्जित अवकाश देने, स्वेच्छा से सेवा देने वाले कार्मिकों की प्राथमिकता से ड्यूटी लगाने, ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मास्क, सेनिटाईजर आदि उपलब्ध करवाने, लगातार कोरोना ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को राहत प्रदान कर मुख्यालय त्याग की स्वीकृति प्रदान करने, कार्मिकों की ड्यूटी यथासंभव पदस्थापन वाले गाँव में ही लगाने, पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति देने की अनिवार्यता समाप्त करने, बार-बार ड्यूटी नहीं बदलने, जनप्रतिनिधियों का निगरानी कार्य मे सहयोग लेने, विकल्प उपलब्ध होने पर महिला एवं वृद्ध शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग ...
Read Moreजयपुर, 16 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया है कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना टेस्टिंग सुविधा विकिसित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उन जिलों में प्राथमिकता से कोरोना टेस्टिंग सुविधा विकसित की जाएगी जिन जिलों में बाहर से अधिक संख्या में प्रवासी आ रहे हैं।डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पाली में कोरोना जांच क्षमता दुगनी करने एवं सिरोही, जालौर, बांसवाड़ा, चितौडगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर और अलवर में कोरोना की टेस्टिंग सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।चिकित्सा मंत्री ने बताया कि हालांकि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना जांच की सुविधा विकसित की जानी हैं, लेकिन अभी हालात को देखकर कुछ जिलों में जांच की सुविधाएं तुरंत विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच के आधार पर यह तय किया जाएगा ...
Read Moreजयपुर, 16 मई। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2019 में आधार मिसमैच के कारण बीमित होने से वंचित रहे किसानों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल 16 से 26 मई तक खोला है।कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बैंकों ने खरीफ 2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषक प्रीमियम कटौती कर ली है, लेकिन कुछ किसानों के आधार नम्बर किन्हीं कारणों से पोर्टल पर मिस मैच हो रहे हैं। उन्होंने ऎसे सभी काश्तकारों से अनुरोध किया है कि वह सम्बंधित बैंक शाखा से सम्पर्क कर 25 मई तक अपना आधार नम्बर अपडेट करवाना सुनिश्चित कर लें जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल पर बैंकों की ओर से पॉलिसियों का सृजन किया जा सके। ...
Read Moreफतहनगर। चाहे सरकार बिजली बचाने को लेकर जागरूकता के लिए कितने ही अभियान चला लें लेकिन जब तक लोग बिजली के नुकसान को स्वयं का नुकसान मानकर काम नहीं करेंगे तब तक बिजली बचाना दूर की कौड़ी है। बिजली को लेकर अव्यवस्था का आलम यहां के वार्ड 14 व 15 में देखा जा सकता है। इस क्षेत्र में कई बार 24 घंटे स्ट्रीट लाइटें जलती देखी गई है। दरअसल यहां की स्ट्रीट लाइट जलाने का स्वीच एक खंभे पर दे रखा है जिसे चालू व बंद करने पालिका को कोई कार्मिक नहीं आता बल्कि क्षेत्र के लोग आकर अपनी मनमर्जी से इसे चला जाते हैं। स्ट्रीट लाइटों की ही लाइन से क्षेत्र में स्थित पनघट भरी जाती है। पनघट भरने के लिए दिन में लोग आकर लाइन चालू कर जाते हैं तथा पनघट भरने के बाद लाइन को बंद करने तक नहीं आते जिससे दिन भर स्ट्रीट लाइटें जलती रहती है तथा पालिका को आर्थिक नुकसान होता है। लोगों का कहना है कि पनघट के कनेक्शन अलग करके स्ट्रीट ल...
Read Moreफतहनगर। सर्राफा एसोसिएषन फतहनगर और स्वर्णकार संघ फतहनगर ने मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी को ज्ञापन सौंप कर इस व्यवसाय के लिए छूट का निवेदन किया है। ज्ञापन के जरिए संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि फतहनगर में 90फीसद सर्राफा व्यापारी गढ़ाई एवं रिपेयरिंग करते हैं। ये कारीगर हैं। लोक डाउन लंबा चलने की वजह से इनकी रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में संघ ने सुबह 7 से 12 बजे तक व्यापार मंडल की तरह छूट प्रदान करने का निवेदन किया है ताकि अपना जीवन यापन कर सकें। सोशल डिस्टेंस की पालना व सरकार के सभी नियम मानने के तहत इन कारीगरों को छूट प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में सर्राफा संघ के संरक्षक बद्रीलाल सोनी,अध्यक्ष मनोहर लाल सोनी, महामंत्री पहलाद सोनी, मीडिया प्रभारी मुकेश पाराशर,दिलीप सोनी, ओम प्रकाश सोनी,जगदीश सोनी आदि सर्राफा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटोः3 फतहनगर। मावली उपखण्ड...
Read Moreफतहनगर। कोरोना ने प्रत्येक व्यवसाय की कमर ही तोड़ कर रख दी है। सब्जी व्यवसाय भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना से पहले यहां से हरी सब्जियों का निर्यात एवं आयात होता था लेकिन जब से कोरोना लाॅक डाउन हुआ है तब से बाहरी सब्जियों का आना एवं यहां से निर्यात भी पूर्णतया बंद हो गया। फतहनगर के आस पास के गांवों में कई लोग सब्जियों का बहुतायत से उत्पादन करते हैं। लाॅक डाउन से सब्जियां इसी क्षेत्र में बिक रही है। हालांकि यहां खपत भी होती है लेकिन कोरोना संक्रमण के भय के कारण कई लोगों ने हरी सब्जियों से किनारा कर लिया है। ऐसे में गली मोहल्लों में औने-पौने दामों पर सब्जियां बेचने के बावजूद कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। टमाटर के भाव इन दिनों 40-50 रूपए किलो हुआ करते थे वे अभी महज 10 रूपए किलो से बेचे जा रहे हैं। इस पर भी खरीददार नहीं मिल रहा। कमोबेश सभी हरी सब्जियों के भाव जमीन पर हैं लेकिन फिर भी उठाव देखने...
Read Moreश्रमिकों का पैदल चलना पीड़ादायक : मुख्यमंत्री,व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम होंगे जिम्मेदार
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों का पैदल अपने गंतव्य के लिए रवाना होना अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य सरकार वे सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी, जिनसे इन श्रमिकों को घर जाने के लिए पैदल चलने की पीड़ा नहीं झेलनी पडे़। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऎसे श्रमिकों के लिए विशेष शिविर खोले जाएं और इन शिविरों में भोजन, पेयजल एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इन व्यवस्थाओं के लिए उपखण्ड अधिकारी जिम्मेदार होंगे। श्री गहलोत ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे जिला कलेक्टरों की मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध कराएं ताकि इनके माध्यम से श्रमिकों को आसानी से निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा सके। जिला कलेक्टर यह भी सुनिश्चित करें कि महत्वपूर्ण मार...
Read Moreउदयपुर से उत्तरप्रदेश के प्रवासियों को लेकर गोरखपुर रवाना हुई ट्रेन, एक हजार 434 प्रवासी हुए अपने घर के लिए रवाना
उदयपुर. कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए उदयपुर जिले में प्रवासरत उत्तरप्रदेश के एक हजार 434 व्यक्तियों को उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार शाम उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। इनमें बड़ी संख्या में श्रमिक और विद्यार्थी शामिल थे। रवाना होने से पूर्व समस्त प्रवासियों को जिले के विभिन्न स्थानों से बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन लाया गया और इनका पंजीकरण करते हुए समस्त लोगों की मेडिकल परीक्षण व स्क्रीनिंग करवाई गई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोविड 19 से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाए गए। इस दौरान जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने इन प्रवासियों की रवानगी से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रवासियों को भोजन के पैकेट्स उपलब्ध कराए गए और शाम को यहां से रवाना किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री ओ.पी. बुनकर सहित बड़ी संख्या में व...
Read Moreफतहनगर। कल से ही यहां की कृषि मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का क्रय विक्रय प्रारम्भ होगा। मण्डी सचिव के अनुसार जो किसान भाई मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सं विक्रय हेतु लाना चाहता है, वह किसान भाई मण्डी समिति द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रुम 02955-220052, 9460507048, 8003575386 पर रजिस्ट्रेषन प्रातः 09ः00 ए0 एम0 से 06ः00 पी0 एम0 तक करवा दें। रजिस्टेªषन के बाद आपको कन्ट्रोल रुम से कृषि जिन्सं मण्डी लाने की नियत तिथी ंआवंटित की जायेगी। उस आवंटित तिथी को ही किसान भाई को कृषि जिन्सं मण्डी में विक्रय हेतु लाना होगा। बिना रजिस्टेªषन कराये मण्डी में आने वाले को प्रवेष नही दिया जावेगा। मण्डी प्रांगण में जिन्सं लाने वाले किसान के साथ अधिकतम 02 व्यक्ति से अधिक का प्रवेष मण्डी प्रांगण में वर्जित होगा। मण्डी में जिन्स प्रातः 06ः00 से 10ः00 तक ही प्रवेष दिया जावेगा। मण्डी में आने वाले किसान मास्क अनिवार्य ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने बाहरी राज्यों एवं शहरों से अपने घरों को लौट रहे लोगों की मदद के लिए नायाब पहल की है। एक आॅडियो संदेष के जरिए शर्मा ने नगरपालिका क्षेत्र के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि इन दिनों बाहरी राज्यों एवं शहरों से प्रवासी मजदूर पैदल भी आ रहे हैं। भीषण गर्मी में इन मजदूरों के बच्चे एवं स्वयं मजदूर नंगे पैर भी चल रहे हैं। ऐसे में यदि घर पर अनुपयोगी जूते-चप्पल पड़ें हो तो पालिका के एक टेम्पों में डाल दें। साथ ही कोई खाद्य सामग्री के रूप में बिस्कुट इत्यादि भी देना चाहें तो वे टैम्पों में रखे बाॅक्स में डालकर जन सेवा का कार्य कर सकते हैं। कोई यदि अधिक मात्रा में ऐसी सामग्री देना चाहें तो वे नगरपालिका में आकर जमा करवा सकते हें। जूते-चप्पल एवं ऐसी खाद्य सामग्री यहां से गुजरने वाले जरूरतमंद मजदूरों एवं उनके बच्चों को देकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया...
Read Moreपेयजल पर जिला कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस,सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरे हों कंटीन्जेंसी प्लान के कार्य,जनप्रतिनिधियों से भी करें निरंतर संवाद – मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि गर्मी में बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए कंटीन्जेंसी प्लान के कार्योें को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर तीन दिन में सांसदों-विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजना तैयार कर कार्यवाही करें। श्री गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर पेयजल आपूर्ति के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर एवं जलदाय विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रदेश में पेयजल को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए आरओ, हैंडपम्प एवं ट्यूबवैल मेंटीनेंस, पाइपलाइनों की मरम्मत एवं विस्तार, टैंकर से आपूर्ति सहित अन्य कामों में तेजी से लाएं। साथ ही जिन जिलों में पेयजल परिवहन की आवश्यकता हो, वहा...
Read Moreराज्य में लौट रहे श्रमिकों को भी दिया जायेगा मनरेगा में रोजगार,जॉब कार्ड बनवाने और काम दिलवाने की प्रक्रिया को सरल किया जायेगा- उप मुख्यमंत्री
जयपुर, 13 मई। उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों से प्रदेश में लौट रहे लाखों श्रमिकों को भी ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर कार्य करने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों से रोजगार हेतु मांग पत्र ‘‘प्रपत्र-6‘‘ भरवाकर रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार प्रवासी श्रमिकों के नये जॉब-कार्ड भी जारी किये जायेंगे।श्री पायलट ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 25 लाख से अधिक लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवाकर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण रोजगार के अभाव में विभिन्न राज्यों से प्रदेश में लौटे श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवा...
Read Moreप्रदेश के सांसदों-विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस,सभी के सहयोग से कोरोना को हराने में कामयाब होंगे,क्वारंटीन हमारा टॉप एजेण्डा, विधायकों की बड़ी भूमिका -मुख्यमंत्री
जयपुर, 13 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से लाखों की तादाद में लोग राजस्थान लौट रहे हैं, ऎसे में गांवों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए क्वारेंटीन हमारा टॉप एजेंडा रहेगा। इसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों खासकर विधायकों की बड़ी भूमिका रहेगी। वे इसे चुनौती के रूप में लें और हमारे प्रदेश को सुरक्षित रखने का दायित्व निभाएं।श्री गहलोत कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सभी को साथ लेकर चलने तथा सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों से संवाद की कड़ी में मंगलवार को जयपुर और अजमेर संभाग के सांसदों एवं विधायकोें से वीडियो कॉन्फें्रसिंग के जरिए चर्चा कर रहे थे। दो दिन तक कुल 21 घंटे तक यह मंथन चला। इस दौरान लगभग सभी जनप्रतिनिधियों ने अतिरिक्त गेहूं के आवंटन, पेयजल समस्याओं, सभी प्रकार की दुकानों को खुलवाने, मजदूरों के शीघ्र एवं सुगम आवागमन, मनरेगा की तर्ज प...
Read Moreफतहनगर। प्रताप चैराहा के समीप स्थित रेल समपार फाटक के यहां अण्डरब्रिज निर्माण का काम इन दिनों जोंरों पर चल रहा है। रेल लाइन के दोनों ओर सड़क को जेसीबी के जरिए खोदा जा रहा है। इस कार्य के दौरान जलापूर्ति की लाइन भी गत दिनों फूट गई थी। क्षेत्र निवासी हरीश सोलंकी ने बताया कि लाइन फूट जाने से महेश कॉलोनी, हीरावास, सनवाड़ रोड तरफ के निवासी भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ा। पानी की किल्लत को लेकर क्षेत्र के लोगों ने 181 पर भी तीन बार शिकायत डाली। सोमवार की शाम जलदाय विभाग द्वारा लाइन को दुरस्त करवा आपूर्ति की गई। अण्डरब्रिज का लम्बे अरसे से था इंतजारः इस समपार फाटक के यहां अण्डरब्रिज का लम्बे समय से इंतजार था। अण्डरब्रिज के अभाव में लोग काफी परेशान हो रहे थे। सांसद सी.पी.जोशी ने इस कार्य की स्वीकृति करवाई थी लेकिन कुछ लोगों के विरोध पर यह कार्य स्थगित कर दिया था। बाद में परेशानियों के...
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अषोक गहलोत को पत्र लिखकर मावली विधानसभा के छ हजार प्रवासियों, श्रमिकों व उनके परिजनों की वापसी के लिये विधायक मद से बसों का प्रबन्ध कराने की स्वीकृति देने की मांग की है। विधायक जोशी ने पत्र मे लिखा है कि मावली विधानसभा के प्रवासियों की बडी संख्या को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा रेल व अन्य साधनों से जो व्यवस्था की जा रही है, वो अपर्याप्त है। इसलिये राज्य सरकार विधायक मद का उपयोग लोगों की सुरक्षित घर वापसी में करें, तो यह कार्य सुगम हो सकेगा। उन्होनें पत्र में यह भी मांग की है कि जो प्रवासी बन्धु व श्रमिक अपने साधनों से अपने निवास स्थान या कार्यस्थल पर लौटना चाहते है, उन्हैं शीघ्र स्वीकृति मिलें। जोशी ने पत्र मे लिखा है कि लाॅक डाउन में मावली विधानसभा क्षैत्र के प्रवासी राजस्थानियों की देष के विभिन्न क्षैत्रों से वा...
Read Moreफतहनगर। राज्य सरकार द्वारा 5 मई को अधिसूचना जारी कर मण्डी क्षेत्र में लाई गई या क्रीत-विक्रीत की गई कृषि उपज पर मण्डी समितियों द्वारा 2 रूपये प्रति सैकडा की दर से कृषक कल्याण फीस उद्रग्रहित किये जाने के प्रावधान किये गये है। स्थानीय मण्डी सचिव ने बताया कि संकलित फीस राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कृषक कल्याण कोष में जमा होगी, जिसका उपयोग केवल कृषक कल्याण की गतिविधियों/योजनाओं के संचालन हेतु किया जावेगा। राजस्थान में अधिसूचित कृषि जिन्सों की मण्डी शुल्क की अधिकमत दर 1.60 प्रतिशत तक है जबकि समीपस्थ राज्य पंजाब में 3 प्रतिशत, हरियाणा में 2 प्रतिशत तक व उत्तर प्रदेश में 2 प्रतिशत तक है। पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में मण्डी शुल्क के अतिरिक्त विकास शुल्क पूर्व से ही लिया जा रहा है जो क्रमशः 3 व 2 प्रतिशत है। कृषक कल्याण फीस का भार किसानों व व्यापारियों पर नही पडेगा। कृषक कल्याण फीस का उपयो...
Read Moreफतहनगर। कोरोना के चलते यहां के खाद्य व्यापारियों ने एक दिन के अंतराल में दुकाने खोले जाने का निर्णय लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद मंगलवार से ही उक्त व्यवस्था लागू हो रही है। प्रतिष्ठान एक दिन के अंतराल में भी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। इस दौरान लोक डाउन के नियमों का पालन करते हुए व्यापार किया जा सकेगा। व्यापारी ग्राहकों से एवं एक दूसरे ग्राहक से दूरी बनाते हुए व्यापार करेंगे। ग्राहक एवं दुकानदार का मास्क लगाना अति आवश्यक है। बिना मास्क ग्राहक से व्यापार नहीं करें एवं लोक डाउन के नियमों का पालन करते हुए सरकारी आदेशों का पालन करेंगें। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक चलती रहेगी। ...
Read Moreकोरोना संक्रमण काल में उत्पन्न स्थिति तथा जनहित के अन्य विषयो को लेकर मुख्यमंत्री को सांसद जोशी ने लिखा पत्र
फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने कोरोना से उत्पन्न स्थिति एवं जनहित के विषयों को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। सांसद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गर्मी के कारण चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले में पेयजल की किल्लत प्रारम्भ हो गई हैं। इसलिए सरकार टैंकर परिवहन से लेकर पेयजल स्त्रोतो को पुर्नजीवित कर एवं नए टयूबवेल,हेडपम्प लगाने की व्यवस्था युद्व स्तर पर की जाये। रसद सामग्री का वितरण जरूरतमंद व्यक्तियो तक बिना भेदभाव के पहुंचाने का कार्य हो। कोरोना संक्रमण काल में चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले में दवाईयो एवं खाद्य वस्तुओ की कालाबाजारी चरम सीमा पर है,इस पर प्रभावी अंकुश लगे और सरकार आमजन को उचित मूल्य पर दवाईयाँ एवं खाद्य सामग्री सुगमता से उपलब्ध करवाये। सरकार कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश की जनता के लिए प्रारम्भ की गई गरीब कल्याण योजना की प्रभावी रूप से मोनिटरिंग करे...
Read More