फतहनगर - सनवाड

दशहरा महोत्सव-2026 के तहत आज सजेगी सांस्कृतिक व लाफ्टर नाइट, किकू शारदा सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

फतहनगर (विकास चावड़ा)। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव-2026 के तहत रविवार, 18 अक्टूबर को राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के प्रांगण में सांस्कृतिक एवं लाफ्टर नाइट का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम शाम 7:15 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कॉमेडियन किकू शारदा मुख्य आकर्षण होंगे। वे अपने लोकप्रिय हास्य अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाएंगे। इसके साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी की भूमिका से पहचान बनाने वाली मोनिका भदौरिया भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

महोत्सव में संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी। कार्यक्रम में जस्सू खान, अशोक गंधर्व, दिव्यांश वर्मा, मुस्कान पांडे और विक्रम कनोरिया अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं कोलकाता का क्रेजी हॉपर ग्रुप, भोपाल का आरबीएम डांस ग्रुप तथा बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का महावीर ग्रुप झांकी के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

नगरपालिका की ओर से दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में हास्य, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और आसपास के क्षेत्रों के लोग भाग लेंगे।

कार्यक्रम के आयोजकों में नगरपालिका अध्यक्ष ममता राजेश चपलोत, उपाध्यक्ष श्रेया रौनक गर्ग तथा अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल शामिल हैं। नगरवासियों से कार्यक्रम में भाग लेकर महोत्सव की रौनक बढ़ाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *