फतहनगर। श्री बजरंग मंडल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर फतहनगर की ओर से शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर नौ दिवसीय अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में यह धार्मिक आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा।
मंडल की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर बालाजी महाराज के समक्ष अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार निर्धारित समय से पूर्व मंदिर पहुंचकर पाठ में सहभागिता कर धर्मलाभ ले सकेंगे तथा आयोजन में सहयोग प्रदान कर सकेंगे।
श्री बजरंग मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में भाग लेकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। आयोजन से संबंधित समय में परिवर्तन अथवा अन्य जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना प्राप्त की जा सकती है।
मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं के स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की गई।

Leave a Reply