ईंटाली चौराहा पर पुष्पवृष्टि व आतिशबाजी से किया स्वागत, प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा
फतहनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ का शुक्रवार को फतहनगर-सनवाड़ मंडल में प्रवेश हुआ। यात्रा के ईंटाली चौराहा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।
ईंटाली चौराहा पर बुलडोजर के माध्यम से पुष्पवृष्टि कर यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं एवं यात्रियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत के बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कार्यकर्ताओं ने सेवा, स्वच्छता एवं जनभागीदारी के संकल्प के साथ राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
यात्रा का रात्रि विश्राम निकुंज वाटिका में हुआ। इसके बाद रात्रि में चौपाल का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 8 बजे पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर रोशनलाल सुथार, विकास सोनी, फूलचंद कुमावत, सचिन खटीक, भगवानलाल माली, पूरण गोयल, रोशनलाल खटीक, अशोक मोर, फतेहलाल सोनी, गोवर्धन सोनी, गजेंद्र पालीवाल, रितेश पोखरना, श्रेयांश पोखरना, संतोष प्रजापत, भेरूलाल बेरवा, ओमप्रकाश टेलर, सुरेंद्र सिंह चुंडावत, दीपक बड़गूर्जर, राजेंद्र मोर, मोहित बंसल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply