फतहनगर - सनवाड

गांधी व शास्त्री जयंती मनाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के योगदान को किया याद

मावली। मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू की अगुवाई में किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, ब्लॉक प्रवक्ता बंशीदास वैरागी, महेश पालीवाल, मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहम्मद असरार, पार्षद मोहित सियाल, रतन खटीक, शुभम वैष्णव, हीरालाल भील, पुरण सिंह राव, कमलेश भील, अल्ताफ, बाबूलाल गायरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरदास वैष्णव, नारायण पालीवाल, इकराम मोहम्मद, मुंशी मोहम्मद, गणेश गुर्जर, मिठालाल कोठारी, रतनलाल जाट, नारायण चौधरी, खेमली एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सालवी, शंकर सिंह राव, बोतलाल जाट, राकेश वैरागी, रमेशचंद्र जाट, वर्दीचंद डांगी, भगवतीलाल मीणा, नरेश वैरागी, हीरालाल खटीक, आसिफ पठान, दिव्यांशु गुर्जर, पवन खटीक, जीतू रैगर, किशन खटीक, प्रकाश भील, ओमप्रकाश रैगर, राजू रैगर, आतिक मोहम्मद, खूबीलाल रेगर, नरेंद्र वीरवाल, सूरज खटीक, आसिफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *