
फतहनगर। कुंवारिया निवासी गोपाल लाल भांड ने फतेह नगर थाने में अपने पुत्र की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी प्राथमिकी में गोपाल भांड ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को मेरा पुत्र धीरज भांड मेरी बड़ी सास खरताना निवासी संतोष बाई से मिलने गया था। उनसे मिलकर वह शाम 4:00 बजे खरताना से कुंवारिया के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। उसकी लंबाई करीब 5 फिट है तथा उसने शर्ट व जूतियां पहन रखी थी।
