
फतहनगर। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने भैया /बहिनों ने अपनी देश भक्ति से ओत प्रोत मन मोहक प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गायत्री गर्ग ने की । मुख्य अतिथि मदनलाल मंडोवरा थे एवं विशिष्ट अतिथि यशोदा देवी आमेटा थी। प्रधानाचार्य सुरेश आमेटा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
अतिथि परिचय एवं स्वागत विद्यालय प्रधानाध्यापक तुलसीराम लोहार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बोर्ड कक्षा में श्रेष्ठ अंको से उत्तीर्ण भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया एवं श्रेष्ठ परिणाम देने वाले आचार्य दीदी को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले भैया बहनों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी मांगीलाल सांखला ,लक्ष्मीलाल अग्रवाल, करण सिंह गौड़, राकेश मोर आदि सदस्य उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन रुचि जैन द्वारा किया गया। अंत में सभी भैया बहनों ने नगर के राजकीय विद्यालय में भामाशाह द्वारा आयोजित स्नेहभोज में भाग लिया।

