फतहनगर. सेवानिवृत वरिष्ठ लिपिक धुनी निवासी गणपत लाल पुरोहित का आज निधन हो गया. पुरोहित पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे.
पुरोहित के अंतिम संस्कार में काफ़ी लोगों ने शिरकत की. परिवारजनों के साथ ही दोनों पुत्रियों ने भी मुखाग्नि देने की रस्म निभाई. पुरोहित के निधन पर सभी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवारजनों को दुःख सहन करने की ताकत प्रदान करने की कामना की.
पुरोहित काफ़ी समय तक चंगेड़ी स्कूल में रहे. सेवानिवृत्ति पुरोहित की सनवाड़ बालिका स्कूल से हुई.
