फतहनगर। जिला कलक्टर चेतनराम देवड़ा ने आज मावली तहसील के ढूंढिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंच कर बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का अवलोकन किया।
देवड़ा ने कक्षाओं का अवलोकन भी किया तथा बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी दी तथा घर के लोगों को भी इससे सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान गोपाललाल मेनारिया ने जिला कलक्टर का सरोपा पहनाकर स्वागत किया। जिला कलक्टर के साथ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,ईंटाली चिकित्साधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी थे।
ढूंढिया में जिला कलक्टर ने वैक्सीनेशन का किया निरीक्षण

Leave a Reply