चित्तौडगढ़

सांसद सीपी जोशी तथा विधायक ललित ओसवाल ने की जनसुनवाई

बड़ी सादड़ी । पंचायत समिति सभागार में बड़ी सादड़ी नगर पालिका क्षेत्र व पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त सरपंच गण पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य मंडल के अध्यक्ष पार्षद गण व बड़ी सादड़ी नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद मद व विधायक मद के द्वारा स्वीकृत किए गए कार्यों का मौके पर हुए कार्य की समीक्षा व किसी कारण कार्य नहीं हुआ उसका निस्तारण सांसद व विधायक ने हाथों हाथ अधिकारियों से बात कर निस्तारण किया गया और अन्य नवीन प्रस्ताव सरपंच पार्षद गण मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बताए गए कार्यों का प्रस्ताव लिया गया और बहुत ही जल्द जनता से किए हुए वादों को पूरा करने का आश्वासन विधायक व सांसद ने दिया।  इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पुष्कर राज माली ,बड़ी साड़ी पंचायत समिति के प्रधान नंद लाल जी मेनारिया , रामचंद्र जी जोशी जिला परिषद प्रतिनिधि रवि मेनारिया पूर्व प्रधान फूलचंद धाकड़ शंकर सिंह रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसीराम जी शर्मा नगर मंडल के महामंत्री श्यामसुंदर रावलानी सरपंच भेरू सिंह सरपंच शौकीन धाकड़ केवल पुरा पूर्व सरपंच प्रकाश मीणा जर खाना सरपंच प्रतिनिधि कन्यालाल मेनारिया नारायण सिंह राणावत पुष्कर मेनारिया ईश्वर धाकड़ गोपाल सिंह खर देवला रमेश सालवी महिला मोर्चा के अध्यक्ष मीना कुंवर राठौड़ एससी मोर्चा के अध्यक्ष कमल कुमार रेगर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन नक्षत्र मल जी धाकड़ पार्षद जगदीश खंडाला धनपाल मेहता नवीन सोनावा दीपिका चौधरी मीना गाड़िया लोहार बद्रीलाल सेन हेमंत डांगी ग्रामीण मंडल महामंत्री रामनिवास धाकड़ बाबूलाल गायरी पार्षद दीपक नाहर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी गण पंचायत समिति सभागार में अपनी समस्याएं रखी और विधायक व सांसद ने समस्याओं का निस्तारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *