फतहनगर। विश्वकर्मा जयन्ती पर फतहनगर में आज धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग विविध पौषाक धारण कर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा ईंटाली चैराहा से बैंडबाजों के साथ निकली तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की झांकी सज्जित की गई। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से विश्वकर्मा को चंवर डुलाते हुए सेवा अर्पित की। शोभायात्रा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसकी पूर्व संध्या पर भी प्रतिभा सम्मान एवं जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया समेत अन्य का सम्मान किया गया।
