
फतहनगर। नगर के श्री द्वारकाधीश मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माहेश्वरी समाज फतेहनगर के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:30 बजे से भजन कीर्तन शुरू हो जाएंगे। ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार होगा। 11:30 से महा आरती होगी। इसके बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर विकास कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने का निवेदन किया है।
