Home>>फतहनगर - सनवाड>>56 भोग एवं भजन कीर्तन शनिवार को
फतहनगर - सनवाड

56 भोग एवं भजन कीर्तन शनिवार को


फतहनगर। नगर के श्री द्वारकाधीश मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माहेश्वरी समाज फतेहनगर के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:30 बजे से भजन कीर्तन शुरू हो जाएंगे। ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार होगा। 11:30 से महा आरती होगी। इसके बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर विकास कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने का निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!