
फतहनगर। रविवार को यहां होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के मध्य नजर कलश वितरण का काम शनिवार देर रात्रि तक भी जारी रहा। कलश वितरण करने में लगे युवाओं की टोलिया धुणी क्षेत्र में समाचार लिखे जाने तक भी कलश वितरण करते देखी गई। कलश प्राप्त करने वाली महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। कलश वितरण का कार्य लक्ष्य से भी अधिक हो गया है। नगर में होने वाला विराट हिंदू सम्मेलन इस बार ऐतिहासिक होने वाला है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पूरे मनोयोग के साथ जुड़े हुए हैं।

