Home>>फतहनगर - सनवाड>>सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा देहात संचालन समिति की बैठक संपन्न,पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी भाजपा
फतहनगर - सनवाड

सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा देहात संचालन समिति की बैठक संपन्न,पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी भाजपा

उदयपुर 12 सितंबर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विविध सेवा कार्य भाजपा उदयपुर देहात आयोजित करेगा । इसकी कार्ययोजना एवं तैयारियों को लेकर भाजपा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने सेवा पखवाड़े की जिला संचालन समिति की बैठक भाजपा बलिचा कार्यालय में हुई ।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि बैठक में 12 विविध सेवा आयामों को समय बद्ध चरण बद्ध तरीके से मंडल एवं बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं जन सहभागिता के माध्यम से पूर्ण करना है ।
बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने सेवा पखवाड़े को लेकर जिम्मेदारियां बाटी।
जिसके अंतर्गत सेवा पखवाड़े हेतु जिला संयोजक कन्हैया लाल मीणा, आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक नरेंद्र सिंह असोलिया,जीएसटी रिफार्म के जिला संयोजक घनश्याम मेनारिया ,सरल एप हेतु जिला संयोजक दिव्या जोशी, सह संयोजक लक्षिता सुथार को नियुक्त किया ।
इसके अलावा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलने वाले विविध कार्यक्रमों हेतु संयोजक नियुक्त किए गए जिसमें रक्तदान शिविर हेतु भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया,स्वच्छता अभियान हेतु जिला संयोजक ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद लोहार,पंडित दीन दयाल जयंती कार्यक्रम हेतु जिला संयोजक,भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,आत्मनिर्भर भारत एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय संगोष्ठी हेतु जिला संयोजक नरेंद्र सिंह असोलिया,लोकल फॉर वाकल अभियान हेतु जिला संयोजक नरेंद्र सिंह असोलिया,नमो मैराथन हेतु जिला संयोजक ललित सिंह सिसोदिया,मोदी डाक्यूमेंट्री हेतु जिला संयोजक अशोक मालवीय,प्रबुद्ध जन सम्मेलन जिला संयोजक रोशन सुथार ,विशिष्ट व्यक्ति सम्मान हेतु जिला संयोजक प्रेम चंद लोहार,महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती कार्यक्रम हेतु जिला संयोजक मोहब्बत सिंह राव,स्वास्थ्य शिविर हेतु जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी को जिम्मेदारी दी ।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बताया कि सेवा पखवाड़े की प्रदेश कार्यशाला जयपुर मे संपन्न हुई एवं जिला कार्यशाला 13 सितंबर को प्रातः 10 :30 बजे बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!