
फतहनगर। विद्या भारती संस्थान,उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन विद्यालय, फतहनगर में गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस जयंती के उपलक्ष मे एक दिन पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में बड़े ही उत्साह तथा घोष की धुन के साथ पथ संचलन निकाला गया। प्रधानाध्यापक तुलसीराम लोहार के निर्देशन में संचलन का प्रारंभ स्थानीय विद्यालय से हुआ, जिसको विद्या भारती संस्थान ,उदयपुर के सह- सचिव प्रभात चंद्र आमेटा,विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक मनोहरलाल कावड़िया, अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल,सचिव जयप्रकाश बंसल आदि ने भगवा पताका फहरा कर रवाना किया। संचलन नगर के मुख्य मार्गो-प्रताप चौराहा,पटेल स्टेडियम,चंगेडी रोड़, पिपली चौक, रोडवेज बस स्टैंड, मुख्य चौराहा,नया बाजार होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा। संचलन वाहिनियों में व सजी हुई बग्गी में सुभाष चंद्र बोस के साथ ही देश के विभिन्न महापुरुषों की झांकी सजाई गई। नगर वासियों ने जगह-जगह कदम से कदम मिलने वाले छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर एवं भारत माता की जयघोष कर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ वाहिनी प्रमुख के रुप में साथ रहा। प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र आमेटा ने पधारे हुए अतिथियों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

