
फतहनगर। मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुंचोली का प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के पोस्टर का विमोचन शनिवार को सालवी समाज सराय फतहनगर में किया गया। संस्था सचिव रतन लाल सालवी ने बताया कि समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं जिन्होंने 10वीं, 12वीं में 70 प्रतिशत अंक,राज्य व नेशनल स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी,नव नियुक्त व सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी, नीट,आई आई टी,आई आई आई एम में प्रवेश लेने वाले को सम्मानित करने का समारोह 14 अप्रैल 2026 को ग्राम कुंचोली में आयोजित होगा। इस समारोह के पोस्टर का विमोचन में संस्था अध्यक्ष मोहन लाल वणोला,लकाऊ चोखला अध्यक्ष हजारी लाल कुंचोली, कोषाध्यक्ष माधव लाल फतहनगर, अम्बेडकर विचार मंच संरक्षक ओंकार लाल काकरवा,सवाई राम गिरधारी पुरा, रामपाल जेवाणा,छोगा लाल चंगेडी और गोपाल जेवाणा उपस्थित रहे। सभी छात्र छात्राएं एवं समाज महानुभाव 25 मार्च 2026तक अपने दस्तावेज भेज सकते हैं । संस्था सचिव रतन लाल पीपावास ने सभी समाज बन्धुओं से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक सहयोग कर सफल बनाने का आव्हान किया।
