Home>>फतहनगर - सनवाड>>साकरोदा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
फतहनगर - सनवाड

साकरोदा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा मावली में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जयदीप मेहता ने झंडा रोहण, मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए समस्त अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि उपसरपंच सुखदेव पालीवाल, विशिष्ट अतिथि अनिल पालीवाल इत्यादि थे। समारोह में पंचायत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इसकी सराहना वहां उपस्थित समस्त गांव वालों ने उन्हें पुरस्कृत कर की। समारोह का संचालन नरेश पालीवाल ने किया। यह कार्यक्रम पूरा श्रीमती आरती वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, यह जानकारी स्थानीय विद्यालय से श्री लोकेश आमेटा ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!