
फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रातः12 .00 बजे पालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में करवाए गए 14.41 करोड़ के 111 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद कृषि उपज मंडी में 1.66 करोड़ के सड़क एवं विद्युत कार्यों का लोकार्पण करेंगे एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एनएच162 हनुमान मंदिर से हॉस्पिटल एनएच 162 तक 2.3 किलोमीटर लंबी 2.50 करोड़ की सड़क का लोकार्पण एवं फतहनगर धूणी में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल एवं उदयपुर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी,विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह आसोलिया, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के उच्च पदाधिकारी गण बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने दी।
खरताना ग्राम पंचायत में भी सीपी जोशी दोपहर 3:00 बजे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
