Home>>फतहनगर - सनवाड>>संघ का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन सम्पन्न
फतहनगर - सनवाड

संघ का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन सम्पन्न

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतहनगर मण्डल का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन रविवार को नगर के नेहरू बाल उद्यान में आयोजित किया गया। 

शाम साढ़े पाँच बजे आयोजित इस कार्यक्रम में धवजारोहण एवं ध्वज प्रणाम के पश्चात प्रेरणा गीत एवं परिचय की रस्म अदायगी की गई। कार्यक्रम में पाथेय प्रदान करते हुए वक्ताओं ने बच्चों को संस्कार देने एवं प्रकृति को बचाने चिंतन की महत्ता पर प्रकाश डाला। विजयादशमी पर ही संघ की स्थापना हुई थी। संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया। इस पर्व का धर्म के लिए बड़ा महत्व है। इस विषय को भी सबके समक्ष रखा गया। कार्यक्रम में शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना एवं भगवा ध्वज अवतरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!