फतहनगर। मावली तहसील की ढूंढिया ग्राम पंचायत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा,वैदी स्थापना व शिव महात्म्य के साथ हुआ। मंगलवार को शिव पुराण परिचय,शिवलिंग महिमा व भस्म रुद्राक्ष महिमा का वर्णन किया गया। रोजाना विभिन्न प्रसंगों पर कथा के बाद 7 फरवरी को श्री गणेश विवाह कथा का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन का समापन 8 फरवरी को हवन की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ होगा।
