
फतहनगर। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का सोमवार को फतेहनगर की धरा पर भव्य स्वागत किया गया। भाटी का रेलमगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फतहनगर आगमन हुआ। सनवाड़ सर्किल पर गो भक्तों ने भाटी का जोरदार स्वागत किया। गो भक्तों ने भाटी को गौ स्मृति चिन्ह भेंट किया। यहां से रविंद्र सिंह भाटी प्रताप चौराहा पहुंचे जहाँ महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान व करणी सेना के साथ सर्व समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों द्वारा भाटी को पगड़ी, माला, ऊपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष फतह सिंह राणावत बंगला, उपाध्यक्ष भेरू सिंह चौहान मानखण्ड, महामंत्री रायसिंह चुण्डावत खेड़ी, संरक्षक भोम सिंह चुण्डावत खेड़ी, पर्वत सिंह नया बंगला, अभय सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह राणावत, शक्ति सिंह चुण्डावत, महेंद्र सिंह झाला, भगवान सिंह चौहान, करणी सेना जिला संयोजक भगवत सिंह राठौड़, करणी सेना अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह राणावत, विक्रम सिंह चुण्डावत, नारायण सिंह, बादलदेव सिंह, पप्पू सिंह,अशोक सिंह, राजेन्द्र सिंह, चावण्ड सिंह, कान सिंह, रिंकू पोखरना, गोवर्धन सोनी, महेंद्र सिंह, कुबेर सिंह, किशन सिंह, महीपाल सिंह के साथ सर्व समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
