
फतहनगर। निकटवर्ती जेवाणा पीईईओ क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय वालरा में शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार शर्मा के प्रयासों से तारा संस्थान उदयपुर की ओर से नि:शुल्क स्वेटर व स्टेशनरी वितरण करवाया गया। अध्यापक शर्मा अपने सेवा काल के प्रारंभ से ही भामाशाह प्रेरक व विभिन्न सेवा कार्यों को करते रहे है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गंगा विजयवर्गीय ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ‘अ’ के अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना थे। विशिष्ट अतिथि उपशाखा संगठन मंत्री मदनलाल श्रीमाली, शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उदयपुर जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) चंद्रशेखर चौधरी, उपशाखा मावली के कार्यकारिणी सदस्य परसराम जाट आदि थे। इस दौरान अध्यापक सोनू चौधरी, विद्यालय स्टॉफ के निशि चौधरी सहित स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मुख्य अतिथि उपशाखा अध्यक्ष शंकरलाल जाट ने संबोधित करते हुए नर सेवा को नारायण सेवा मानकर कार्य करने की महती आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षक होना अपने आप में एक बड़ी बात होती है। शिक्षक एक पेशा नहीं होकर सेवा कार्य है जो शिक्षक को सदैव करते रहना चाहिए। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने अध्यापक शर्मा को उनके पुनीत कार्यों के लिए प्रशंसा करते हुए आगे भी इस तरह के कार्य करते रहने को प्रेरित किया। विद्यालय स्टाफ व पीईईओ ने तारा संस्थान का आभार व्यक्त किया।
