Home>>फतहनगर - सनवाड>>शहरी सेवा शिवर समापन: 1496 आवेदनों का हुआ निस्तारण
फतहनगर - सनवाड

शहरी सेवा शिवर समापन: 1496 आवेदनों का हुआ निस्तारण

 फतहनगर। नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण, सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु नगरपालिका फतहनगर- सनवाड़ के परिसर में चल रहा शहरी सेवा शिविर 2025 का आज समापन किया गया।  अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण के अनुसार 

 शिविर में अब तक कुल 2020 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे 1496 आवेदनों का निस्तारण किया गया। साथ ही अंगीकार-2025, पीएम आवास मेला शहरी-2025 के अंतर्गत 20 घरों का गृह प्रवेश कराया गया।  इसमें नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, जन प्रतिनिधि सोहन खटीक, गजेन्द्र सिंह रावल, सुनील डाँगी एवं अन्य पार्षदगण व शहर के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे । स्वच्छ दीपावली,शुभ दीपावली अभियान के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के प्रचार प्रसार के साथ वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमे कपड़े, किताबे, जूते चप्पल और अन्य उपयोगी सामग्री शामिल थी। इन वस्तुओ को जरूरत मंद परिवारों तक पहुंचाकर पर्यावरण अनुकूल और शून्य अपशिष्ट उत्सव की तर्ज पर किया। साथ ही सभी आम नागरिकों को कचरा इधर उधर न फैलाने के साथ, शून्य अपशिष्ठ के साथ वोकल फॉर लोकल को सपोर्ट करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!