Home>>फतहनगर - सनवाड>>शहरी समस्या समाधान शिविर: सफाई अभियान चलाकर किया शहरी समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ
फतहनगर - सनवाड

शहरी समस्या समाधान शिविर: सफाई अभियान चलाकर किया शहरी समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ

 फतहनगर। राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में “शहरी समस्या समाधान शिविर 2025” अभियान नगरपालिका फतेहनगर सनवाड़ कार्यालय क्षेत्र में 16 दिसंबर 2025 से आरंभ होकर 24 दिसंबर 2025 तक नगरपालिका परिसर में किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे पालिका परिसर की कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान द्वारा की गई। शिविर के प्रचार प्रसार हेतु औटोटिपर मे धुन बजवा कर और होर्डिंग्स के माध्यम से किया जा रहा है। शिविर में लंबित पत्रावली के निस्तारण के लिए विशेष टीम बनाकर पालिका द्वारा किया जाएगा। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को शिविर के बारे में सूचित भी किया गया है। कर्मचारी को अवकाश नहीं लेने के निर्देश दिए गए है। अभियान मे किए जाने वाले कार्यों का विवरण कुछ इस प्रकार है: शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की साफ-सफाई, सीसी / डामर सड़क मरम्मत व पेच वर्क के कार्य, शहरी निकायों में स्ट्रीट लाईटों को दरस्त किया जावेगा, अन्धेरी / सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य किया जावेगा, प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव, यू.डी. टैक्स जमा करवाने का कार्य, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी किये जायेगें, नालियों की मरम्मत, फेरोकवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, सीवर लाईन के लिकेज की मरम्मत, जन्म मृत्यु / विवाह पंजीयन / फायर एन. ओ. सी. ट्रेड लाईसेंस / साइनेज लाईसेंस / सीवर कनेक्शन / ओ. एफ. सी. मोबाईल टावर एन. ओ. सी. / ई.डब्लयू. एस. प्रमाण पत्र आदि जारी करना, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे / 69-ए, 54-ई 50-बी, 60-सी के अंतर्गत पट्टे / उपविभाजन पुर्नगठन/भू-उपयोग परिवर्तन / नामान्तरण/खांचा भूमि / लीज मुक्ति प्रमाण पत्र/भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निस्तारण, विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति जारी की जावेगी। विद्यालय, आंगनवाड़ी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण, अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त कर आम जनता को लाभांवित किया जायेगा, पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य अनुरूप नए आवेदन प्राप्त किए जाएँगे एवं लम्बित आवेदन प्रकरणों को ऋण वितरण किया जाएगा। शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत दी गई सभी छूट एवं शिथिलताएँ यथावत लागू रहेंगी। अधिक जानकारी के लिए Isg.urban.rajasthan.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। पालिका प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बे अधिक से अधिक शिविर में आकर शिविर का लाभ लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!