Home>>फतहनगर - सनवाड>>विद्यालय को ओलंपियाड में फिर मिली बड़ी सफलता, 9 विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक
फतहनगर - सनवाड

विद्यालय को ओलंपियाड में फिर मिली बड़ी सफलता, 9 विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक


फतहनगर।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ते हुए फतेह एकैडमी विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में आयोजित  ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में विद्यालय के कुल 9 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इनमें से 7 विद्यार्थियों ने हिंदी ओलंपियाड में तथा 2 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूर्व में भी विद्यालय के 38 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। हिंदी ओलंपियाड में सिद्धार्थ जैन पुत्र शुभम जैन, भव्या कुमावत पुत्री गजेंद्र कुमावत, प्रखर कवाड़िया पुत्र सत्य प्रकाश कवाड़िया,हर्षवर्धन सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह, गरिमा राठौड़ पुत्री हेमेंद्र सिंह, विदित जगरवाल पुत्र प्रकाश चंद्र तथा भव्यम शर्मा पुत्र भेरूलाल शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किये। वही सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में मनस्वी भंडारी पुत्री अभिषेक भंडारी और नेहल प्रजापत पुत्री अरविंद प्रजापत ने पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!