Home>>फतहनगर - सनवाड>>वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फतहनगर - सनवाड

वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 फतहनगर। मावली तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में नाबार्ड व भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम राजस्थान ग्रामीण बैंक ईंटाली के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें वित्तीय साक्षरता अधिकारी दिनेश कुमार जैन, ग्रामीण बैंक ईंटाली के दीपक सोलंकी ने बैंकिंग संबंधी जानकारी दी व विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बैंक बचत एवं बचत खाता खोलने के नियम,केवाईसी एवं नॉमिनी,एटीएम, खाते के नियमित लेनदेन के बारे में जानकारी,भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,  पीएमएस बीवाई,एपीवाईपीएमजेडीवाई के बारे में बताया। बैंक की सभी जमा एवं ऋण योजना के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा ऋण के बारे में बताया गया। दीपक ने साइबर ठगी क्राइम के बारे में, इसे रोकने के उपाय एवं साइबर सहायता नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 115 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान ऑफिस बॉय प्रकाश चंद्र जाट, विद्यालय के संस्था प्रधान शक्ति सिंह रावल,सुनील कुमार विजयवर्गीय, पुरुषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!