
फतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव,लोकार्पण, भामाशाह एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी संयुक्त निदेशक प्रमोद कुमार सुथार,मावली के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि पालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पीटीए अध्यक्ष पारस तातेड़, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र बड़ालमिया, विनोद कुमार यादव सहित अनेक भामाशाह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतन कुमार चाष्टा थे। इस अवसर पर 7 .25 लाख के दो कक्षा कक्ष विद्यालय को समर्पित किए गए। विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कृष्ण भोग एवं समस्त अतिथियों के लिए स्नेह भोज का आयोजन पारसमल,पुखराज,नितिन एवं वेदांश तातेड़ द्वारा रखा गया। सभी भामाशाहों का सम्मान प्रधानाचार्य भानसिंह राव एवं स्टाफ साथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश आमेटा एवं लोकेश प्रजापत ने किया। इस अवसर पर मावली ब्लॉक वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश कुमार माहेश्वरी,सचिव प्रदीप कुमार नेगी, घासा पीईईओ तरन्नुम पठान,भीमल पीईईओ राजेंद्रसिंह दलावत, ईटाली पंचायत पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार समदानी,चंगेड़ी पीईईओ मोहनलाल स्वर्णकार आदि भी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश गर्ग ने दी।

