फतहनगर। वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पालिका अधिशाषी अधिकारी छैल कंवर चारण और उपाध्यक्ष नितिन सेठिया के नेतृत्व में सनवाड़ के कुंभ सागर में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इसमें आमजन, पालिका स्टाफ एवं श्रमिकों द्वारा श्रमदान किया गया। साथ ही जल संरक्षण एंव जल अभियान संकल्प लिया गया और स्वच्छ भारत हरित भारत ग्रीन शपथ, वंदे गंगा शपथ का आयोजन किया गया। साथ ही शहर के कई सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका कार्यालय में पड़ी वेस्ट पानी की टंकियों का पुनः उपयोग करते हुए उनमें पौधारोपण का कार्य कर सभी को प्लास्टिक को इस्तेमाल न करने और पुरानी वस्तुओ का पुनः उपयोग करने का संदेश दिया गया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान को आगे बढ़ाते हुए 12जून को कुम्भ सागर पर दीपदान का कार्यक्रम,19जून को आचार्य निरंजननाथ पार्क सनवाड़ में पौधरोपण कार्य और 20जून को फतहनगर स्थित प्रताप चौराहा से नगरपालिका कार्यालय तक जल संरक्षण के लिए जन जागरुकता रैली का कार्यक्रम होगा जिसमेंं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे।