
फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती सपना भार्गव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल उपस्थित रहें।शिविर का मुख्य ध्येय मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवाओं का योगदान विषय पर केन्द्रित रहा, जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रावल ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के बारें में विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजना आमेटा ने विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत कर उनके उद्देश्यों के बारें में जानकारी दी।
