Home>>फतहनगर - सनवाड>>रामायण ज्ञान परीक्षा में 550 विद्यार्थियों ने लिया भाग
फतहनगर - सनवाड

रामायण ज्ञान परीक्षा में 550 विद्यार्थियों ने लिया भाग

फतहनगर। भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान राजस्थान एवं विहिप बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा में फतेहनगर–सनवाड़ के फतह एकेडमी, विद्यानिकेतन, सेंथ थॉमस एवं एरु डाईट एवं लर्निंग विद्यालयों के 550 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल रह कर अपनी सांस्कृतिक व धार्मिक जागरूकता का परिचय दिया। फतेहनगर प्रखंड संयोजक सुरज शर्मा ने बताया कि परीक्षा का लक्ष्य विद्यार्थियों और आमजन में रामचरित मानस,रामायण तथा भगवान श्रीराम के आदर्श, चरित्र, परिवार के प्रति कर्तव्य, सामाजिक समरसता, प्रेम, करुणा के साथ परस्पर सहयोग की भावना एवं त्याग का अनुसरण कर युवा शक्ति को व्यक्तिगत और राष्ट्रीय हितों के लिए सजग रहना चाहिए।इस परीक्षा में बजरंग दल के परीक्षा संयोजक कैलाश जाट, विशाल शर्मा, जिला संयोजक निखिल खंडेलवाल,नगर संयोजक रोहित पालीवाल, साहिल खटीक, विनय पालीवाल,सोनल प्रजापत एवं भागीरथ वैष्णव मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!