Home>>फतहनगर - सनवाड>>राणेरा महादेव का महाशिवरात्रि मेला आज से, त्रिशूल एवं भगवा ध्वज किया स्थापित
फतहनगर - सनवाड

राणेरा महादेव का महाशिवरात्रि मेला आज से, त्रिशूल एवं भगवा ध्वज किया स्थापित

 फतहनगर। नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ शनिवार को सुबह  11बजे होगा। मेला शुभारंभ की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महादेव मंदिर के सामने पहाड़ी पर 51 फ़ीट लम्बा ध्वज व 31 फ़ीट लम्बी त्रिशूल की स्थापना की गई। दोपहर 12:15 पर धोला घर धुणी के मठाधीश शिवानन्द गिरी महाराज व ताणा मठ के मोहनगिरी महाराज की उपस्थिति में सुबह शौभायात्रा के साथ पंडित त्रिभुवन चौबीसा द्वारा हवन पूजन किया गया। इसके पश्चात 31 फ़ीट लम्बी त्रिशूल व 51 फ़ीट लम्बा भगवा ध्वज स्थापित किया गया। भामाशाह शम्भुलाल गुर्जर व रामलाल  गाडरी के द्वारा सम्पूर्ण खर्च किया गया। सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद कराया गया। समिति अध्यक्ष माँगीलाल चौबीसा, सचिव ललित सिंह भाटी,पुर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी, जगदीश लौहार,भेरूलाल जाट,नेगडीया सरपंच प्रतिनिधि क़िस्मत गुर्जर, बड़गांव सरपंच प्रतिनिधि माँगीलाल गाडरी, मादु गाडरी, अमरचंद जाट, नारायण चौबीसा,प्रकाश गुर्जर,रतन गाडरी, भेरूलाल व अनेक शिव भक्तों की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!