
फतहनगर। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार पालिका अधिशाषी अधिकारी श्रीमती छैल कंवर चरण के निर्देशन में आज नगर पालिका फतेहनगर सनवाड़ में “राजस्थान स्थापना दिवस समारोह” और “स्वच्छता सप्ताह” अभियान चलाकर समारोह के अंतर्गत 19 मार्च तक चलने वाले स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। राजस्थान दिवस के अवसर पर नगरपालिका द्वारा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान आने वाले दिनों में धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों आदि जगहों पर भी विशेष सफाई अभियान और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। स्वच्छता अभियान के दौरान विशेष सफाई अभियान लगातार जारी रखते हुए इस अभियान का सफल क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- नारी लीड स्वच्छता के अंतर्गत सभी महिला सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच कराई गई।
